दोस्तों हिंदी से इंग्लिश सिखने की सीरीज के एक नए लेख में आपका सवागत है और आज के इस लेख में हम दो बहुत ही फेमस इंग्लिश वर्ड A तथा An के बारे में बिस्तार से पढने वाले हैं। हम पढेंगे की A, an का हिंदी मीनिंग (Meaning In Hindi) क्या है और सेंटेंस में इनका उपयोग कब और कैसे किया जाता है।
इंग्लिश भाषा में A तथा An बहुत ही जादा इस्तेमाल किये जाने वाले word है और आप भी अगर इंग्लिश किताब या अख़बार पढ़ते होंगे तो इनका इस्तेमाल बार बार देखने को मिलता होगा।
ऐसे तो A और An दोनों का हिंदी अर्थ एक ही होता है पर इस बात से हम सभी लोग हमेशा कंफ्यूज रहते हैं की आखिर कब sentence में a लगाना है और कब an। पर इस पोस्ट को पढने के बाद आपका सारा Confusion दूर हो जायेगा और आप Article A तथा An का सही से प्रयोग करने सिख जायेंगे। तो चलिए सुरु करते हैं।
Table of Contents
A, An का प्रयोग और हिंदी मीनिंग | Use And Meaning Of A And An In Hindi
सबसे पहली बात तो ये की आखिर ये A तथा An क्या हैं? तो दोस्तों मैं आपको बता दूँ की A तथा An दोनों ही Article हैं। English Grammar में तीन Article होते हैं A, An और The। इस लेख में हम Article A तथा An के बारे में पढ़ रहे हैं।
A, An = एक
A तथा An दोनों का हिंदी अर्थ “एक” होता है। अब आप सोच रहे होंगे की हमे तो बचपन में ही पढ़ाया गया है की एक का इंग्लिश “One” होता है तो फिर A, An का भी हिंदी अर्थ “एक” और One का भी हिंदी अर्थ “एक”। यानि एक हिंदी शब्द के तीन-तीन इंग्लिश मीनिंग कैसे? और कौन सा सही है कौन सा गलत?
तो देखिये, ये तीनो अपने जगह पे बिलकुल सही हैं पर इंग्लिश sentence में noun के साथ “एक” के लिए A या An का प्रयोग किया जाता है। अगर आप One का प्रयोग कर भी देते हैं तो सेंटेंस गलत हो जायेगा।
Rule – इंग्लिश वाक्य में Singular Countable Noun के साथ A या An का प्रयोग किया जाता है। अर्थात अगर वाक्य में कोई ऐसा Noun (संज्ञा) है जिसकी गिनती की जा सकती है और वो सिंगुलर है यानि एकवचन या कहे की सिर्फ एक है तो उसके साथ आर्टिकल A या An का प्रयोग किया जाता है।
एक बात नोट करने वाली है की हिंदी से इंग्लिश अनुवाद बनाते वक़्त ये जरूरी नहीं है की हिंदी वाक्य में “एक” शब्द रहेगा तो ही इंग्लिश के सेंटेंस में A या An का प्रयोग किया जाता है बल्कि हमे ये देखना होता है की वाक्य में singlular countable noun है या नहीं। अगर है तो A या An का प्रयोग अनिवार्य है वरना सेंटेंस गलत हो जायेगा।
उदाहरन के लिए,
- यह कलम है – This is pen = Wrong
- यह कलम है – This is a pen = Right
- यह एक कलम है – This is a pen = Right
इन वाक्यों को ध्यान से समझिये, पहले वाले में हिंदी वाक्य है “यह कलम है” इस वाक्य में भले ही “एक” शब्द नहीं लगा है पर हम जान रहे हैं की इसमे एक singular countable noun कलम है इसलिए इस वाक्य का इंग्लिश अनुवाद बनाते वक़्त “a” प्रयोग किया जायेगा और अगर इसका प्रयोग नही किया जायेगा तो सेंटेंस गलग होगा।
Use of a/an (Article A और An का प्रयोग)
1. वाक्य में A का प्रयोग ऐसे शब्द से पहले होता है जिसका उच्चारण consonant sound (व्यंजन ध्वनि) से सुरु होता है। अर्थात जिस शब्द के लिए या जिस नाउन के लिए हम a या an लगाना चाहते हैं उसका पहले उच्चारण देखंगे। अगर उच्चारण व्यंजन ध्वनि से सुरु होता है तो A का प्रयोग होगा। जैसे Pen (पेन), Book (बुक), Computer (कंप्यूटर), Mango (मैंगो) आदि।
इन सभी वर्ड का उच्चारण आप देख सकते हैं की “प, ब, क, म” से सुरु हो रहा है और हम जानते हैं की ये सभी Consonant (व्यंजन) हैं इसलिए इनके साथ Article A का प्रयोग होगा।
- This is a monkey. (यह एक बन्दर है।)
- That is a cat. (वह एक बिल्ली है।)
- He is a boy. (वह एक लड़का है।)
- This is a pen. (यह एक कलम है।)
- That is a fan (वह एक पंखा है।)
- She is a driver. (वह एक ड्राईवर है।)
- I am a doctor. (मैं एक डॉक्टर हूँ।)
- He is a student. (वह एक क्षात्र है।)
- Ramesh is a postman. (रमेश एक डाकिया है।)
- Radha is a girl. (राधा लड़की है।)
2. वाक्य में An का प्रयोग ऐसे शब्द से पहले होता है जिसका उच्चारण Vowel sound ( स्वर ध्वनि) से सुरु होता है। जैसे- Umbrella (अम्ब्रेला), Honest (ऑनेस्ट), Egg (एग), Elephant (एलीफैंट), Intelligent (इंटेलीजेंट)।
इन सभी वर्ड का उच्चारण अ, ए, इ आदि से सुरु हो रहा है और हम जानते हैं की ये सभी Vowel हैं इसलिए इनके साथ हमेशा An का प्रयोग किया जायेगा।
- This is an umbrella. (यह एक छाता है।)
- That is an elephant. (यह एक हाथी है।)
- This is an egg. (यह एक अंडा है।)
- He is an officer. (वह एक ऑफिसर है।)
- I am an honest man. (मैं एक इमानदार आदमी हूँ।)
- She is an intelligent girl. (वो बुद्धिमान लड़की है।)
3. यदि वाक्य में adjective (विशेषण) हो तो A/An का प्रयोग adjective से ठीक पहले किया जाता है। अगर वाक्य में Adverb + Adjective हो तो A/An का प्रयोग Adverb से ठीक पहले किया जाता है।
दोस्तों ऐसे वाक्यों में A/An का प्रयोग इसके सबसे नजदीक वाले शब्द के उच्चारण ध्वनि के अनुसार किया जाता है न की बाद में दिए गये noun के अनुसार। अर्थात अगर वाक्य में केवल Noun है तो Noun के अनुसार, Adjective + Noun है तो Adjective के अनुसार और Adverb + Adjective + Noun है तो Adverb के उचारण ध्वनि के अनुसार A/An का प्रयोग किया जता है।
निचे दिए गये वाक्यों के उदाहरन को ध्यान से पढ़ें-
- I am a good boy. (मैं एक अच्छा लड़का हूँ।)
- He is a man. (वह एक आदमी है।)
- He is an honest man. (वह एक ईमानदार आदमी है )
- This is an umbrella. (यह एक छाता है।)
- This is a new umbrella. (यह एक नया छाता है।)
- That is an elephant. (वह एक हाथी है।)
- This is a black elephant. (यह एक काला हाथी है।)
- I am a very strong man. (मैं बहुत मजबूत आदमी हूँ।)
- She is a woman. (वह एक औरत है।)
- She is an old woman. (वो एक बूढी औरत है।)
- She is a good woman. (वो एक अच्छी औरत है।)
- She is a very good woman. (वो एक बहुत अच्छी औरत है)
- Ramesh is an officer. (रमेश एक ऑफिसर है।)
- Ramesh is an honest officer. (रमेश एक इमानदार ऑफिसर है।)
- Ramesh is a good officer. (रमेश एक अच्छा ऑफिसर है।)
- Ramesh is a very honest officer. (रमेश एक बहुत इमानदार ऑफिसर है।)
तो दोस्तों ये थे A तथा An के प्रयोग। यहाँ पे हमने इन दोनों वर्ड का उपयोग करना और A, An का हिंदी अर्थ मतलब (A/An meaning in Hindi) बहुत ही अछे से समझा। मैं उम्मीद करता हूँ की अब आप आसानी से sentence में A/an का सही से प्रयोग कर पाएंगे और आपको grammatical mistake नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:
- Flowers name in sanskrit, Hindi (फूलो के नाम)
- Color name (रंगों के नाम हिंदी-इंग्लिश में)
- Birds name in Hindi-English (पक्षियों के नाम)
- Planets Name (ग्रहों के नाम)
- Hindi Alphabets (हिंदी वर्णमाला)
Conclusion
Guys here you have read about Hindi meaning and use of article a and an (a, an के प्रयोग), indefinite article in Hindi. If you want to use a or an in sentences without any grammatical mistake then you must have knowledge of rule of using “a and an” and Hindi meaning of a/an.
I conclusion, I would like to tell you that if you liked this article about Article a और an का प्रयोग सीखें | Use Of a and an In Hindi, articles rule in Hindi then please share this post on social media with you friends and family.
Share Your Thoughts