Skip to content
Meaning In Hindi Trusted & Fasted Job, Exam & Education Portal
  • Home
  • Online Form
  • Vacancy
  • Result
  • Admit Card
  • Answer Key
  • States
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Maharashtra
    • Rajasthan
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Haryana
    • Gujarat
    • West Bengal
  • Education
    • 10th Pass Jobs
    • 12th Pass Jobs
    • Graduate Jobs
    • Post Graduate Jobs
    • Diploma Jobs
    • ITI Jobs
    • Engineering Jobs
    • Medical Jobs
  1. Home»
  2. Vocabulary»
  3. Planets Name In Hindi-English (ग्रहों......»

Planets Name In Hindi-English (ग्रहों के नाम हिंदी-इंग्लिश में): ग्रहों की पूरी जानकारी

March 19, 2023July 22, 2020 by TheRnMehta

Planets Name (ग्रहों के नाम): Guys do you know how many planets are there in the solar system and what is the name of all planets in Hindi and English (Graho Ke Naam)? If you don’t know about the planet’s name then this post is for you. Here you can learn what is the solar system (सौरमंडल क्या है), what is planet (ग्रह क्या है), and name of all planets in the solar system in Hindi-English (सौरमंडल में सभी ग्रहों के नाम). So let’s learn about it.

Planets name: आज के इस लेख में हम सौरमंडल से जुडी बहुत सारी चीजों के बारे में सिखने वाले हैं। अगर हम ब्रह्माण्ड, सौरमंडल और ग्रहों आदि के बारे में विचार करें और जाने की ये कितने बड़े हैं तो ऐसा लगता है जैसे हम मनुष्य एक कण के बराबर भी नही हैं इस ब्रह्माण्ड या सौरमंडल में। और सच्च भी तो यही है, हम हकीकत में कण के बराबर भी नहीं हैं।

क्या आप जानते हैं सौरमंडल क्या है (What is the solar system), ग्रह क्या होते हैं (What are planets) और सौरमंडल में कुल कितने ग्रह हैं तथा इन ग्रहों के नाम हिंदी-इंग्लिश में क्या क्या है? अगर आपको इन सभी सवालों के जवाब नहीं पता है तो यह पोस्ट आपको बहुत सिखाने वाला है।

planets name in hindi english

हालाँकि ये भूगोल की basic जानकारी ही है पर बहुत से लोगो को इनके बारे में जानकारी नहीं है। बहुत बार बच्चो से exame में भी पूछ दिया जाता है की ग्रहों के नाम बताएं पर ज्यादातर बच्चे इसकी जानकारी न होने के वजह से जवाब नही दे पाते है।

हमारे सौरमंडल में कुल  8 ग्रह हैं, हालाँकि पहले 9 ग्रह हुवा करते थे पर 9 ग्रहों में से एक ग्रह प्लूटो को इस श्रेणी से निकाल कर इसे बौने ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया है। अतः वर्तनाम में, सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं।

आइये पहले इन सभी 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानते हैं (All 8 planets name in English-Hindi with picture) इसके बाद हम ये देखेंगे की सौरमंडल क्या है, ग्रह क्या है, तथा सभी 8 ग्रहों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Planets Name In Hindi-English (ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में): Graho Ke Naam

Planet picturePlanet English NamePlanet Hindi Name
mercury planetMercury (मर्करी)बुध (Budh)
venus planetVenus (वेनस)शुक्र (Shukra)
earth planetEarth (अर्थ)पृथ्वी (Prithvi)
mars planetMars (मार्स)मंगल (Mangal)
Jupiter planetJupiter (जुपिटर)बृहस्पति  (Brahspati)
saturn planetSaturn (सैटर्न)शनि (Shani)
uranus planetUranus (युरेनस)अरुण (Arun)
neptune planetNeptune (नेप्‍च्‍यून)वरुण (Varun)

तो दोस्तों ये थे सभी 8 ग्रहों के नाम (Planets Name) हिंदी और इंग्लिश उनके फोटो के साथ। मैंने ग्रह के नाम के बगल में पिक्चर भी ऐड कर दिया है जिससे आपको पता चलता है की कौन सा ग्रह देखने में कैसे है।

  • States Name of India and theire capital (राज्यों के नाम और उनकी राजधानी)

दोस्तों पर इतना ही जानना हमारे लिए प्रयाप्त नही है। क्या आपको पता है की सौरमंडल क्या है, ग्रह क्या है, कौन सा ग्रह सूर्य और पृथ्वी से कितना दूर है, ग्रहों की विशेताएँ आदि। तो चलिए जानते हैं इन सबके बारे में।

सौरमंडल क्या है (What is solar system In Hindi)

साधारण शब्दों में कहूँ तो, सूर्य के चारो ओर चकर लगाने वाले या उपस्थित ग्रहों, क्षुद्र ग्रहों, धुमकेतुवों, उल्कवों तथा अन्य सभी आकाशीय पिंडो का समूह या परिवार को सौर मंडल कहते हैं। सूर्य कोई ग्रह नही है बल्कि यह एक तारा है और सूर्य को सौर मंडल का मुखिया माना जाता है।

अतः सौरमंडल में सूर्य और अन्य सभी खगोलीय पिंड सामिल हैं और ये सभी इस मंडल में गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा बंधे हुवे हैं। अब एक सवाल ये भी आती आती है की, खगोलीय पिंड क्या है? तो देखिये, खगोलीय पिंड को खगोलीय वस्तु भी कहा जाता है।

खगोलीय वस्तु वे वस्तुवें होती हैं जो ब्रह्माण्ड  में प्राकृतिक रूप से पाई जाती हो यानि जिसकी संरचना या निर्माण मनुष्यों द्वारा न की गयी हो। उदाहरन के लिए, तारे, ग्रह, बौने ग्रह, उपग्रह, उल्का पिंड, गैलेक्सी, ब्लैक होल आदि सभी खगोलीय पिंड के उदाहरण हैं।

  • Spices Name (मसालों के नाम)

ग्रह क्या है (What is the planet in Hindi)

सूर्य या किसी अन्य तारे के चारो ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को ग्रह कहा जाता है। किसी भी ग्रह में निम्न विशेस्तायें होती हैं- ये सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करते हैं, इनके प्रयाप्त मात्रा में गुरुत्वाकर्षण बल होता है, इनके आप पास नजदीक में अन्य खगोलीय पिंडो का भीड़ नही होता है यानि इनके आप पास का क्षेत्र साफ होता है।

इस सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं जिनका नाम मैंने ऊपर बताया है और सभी ग्रहों की दुरी, तापमान, द्रब्यमान, क्षेत्रफल आदि अलग अलग होते हैं। आइये अब हम सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. Mercury (बुध)

  • Mercury या बुध सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह है।
  • इस ग्रह पे वायुमंडल का अभाव है इसलिए यहाँ पे जीवन संभव नही है।
  • बुध ग्रह पे दिन का तापमान 427°C तथा रात का तापमान – 173°C  होती है।
  • इसका कोई उपग्रह नही है।
  • यह सुबह और शाम को दिखाई देता है।
  • सर्वाधिक दैनिक तापान्तर 600°C इसी ग्रह का है।
  • सूर्य से बुध ग्रह की दुरी 57.91 million km है और इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन लगते हैं।
  • Mercury एक चटानी ग्रह है जिसके कोर में काफी मात्रा में लोहा है।
  • इस ग्रह के सतह अन्य ग्रहों के सतह से काफी अलग है और यहाँ की पथरीली जैसी सतह पे सल्फर और क्लोरीन जैसी तत्व जादा मात्रा में पाए जाते हैं.
  • देखने में यह ग्रह डार्क ग्रे यानि गहरे भूरे रंग का दिखाई देता है

2. Venus (शुक्र)

  • Venus या शुक्र ग्रह सौरमंडल में सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
  • इस ग्रह का कोई उपग्रह नही है।
  • शुक्र ग्रह के वायुमंडल में 90 से 95% Carbon dioxide गैस है।
  • यह सबसे गर्म तथा सबसे चमकीला ग्रह है। इसका तापमान लगभग 462°C तक रहता है।
  • यह पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।
  • यह अन्य ग्रहों के विपरीत पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है।
  • शुक्र ग्रह चन्द्र के बाद रात में चमकने वाला दूसरा सबसे चमकदार ऑब्जेक्ट है।
  • सूर्य से इस ग्रह की दुरी 108.2 million km है।
  • इसे सूर्य की परिकर्मा करने में 225 दिन का समय लगता है।
  • Venus सूर्य की परिक्रमा 1,26,077 KM/Hour की औसत गति से करता है।

3. Earth (पृथ्वी)

  • सूर्य से दुरी में पृथ्वी तीसरे स्थान पे आती है और इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
  • पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहाँ पे जीवन है।
  • पृथ्वी का एक ही प्राकृतिक उपग्रह है जिसे हम चंद्रमा में नाम से जानते हैं।
  • पृथ्वी की उम्र की बात करे तो यह 4.543 billion साल पुराणी हैं।
  • सभी ग्रहों की तरह पृथ्वी भी सूर्य की परिक्रमा करती है।
  • पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चकर पूरा करने में 24 घंटे का समय लगता है जबकि सूर्य के चारो ओर एक चकर लगाने में 365 दिन का समय लेती है।
  • पृथ्वी की आकृति जियोड (Geoid) है।
  • इसका अक्ष ध्रुवीय व्यास है 12715 KM तथा भूमध्यरेखीय व्यास 12756 KM है।
  • पृथ्वी का 71% भाग जलीय है तथा 29% भाग स्थलीय है। अर्थात पृथ्वी के 71% हिस्से पे पानी है और 29% हिस्से पे स्थल है जिसमे हम मनुष्य और अन्य जीव जंतु, पशु पक्षी आदि रहते हैं।
  • सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुचने में 8 मिनट 18 सेकंड का समय लगता है।
  • पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दुरी 384000 KM होती है।

4. Mars (मंगल)

  • Mars यानि मंगल ग्रह सूर्य से चौथे स्थान पे है और ये सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है।
  • इसे Red planet भी कहते हैं क्योकि इसका धरातल जंग लगे लोहे की तरह दीखता है।
  • मंगल ग्रह पे एक विशाल ज्वालामुखी है जिसका नाम Olympus Mons है।
  • मंगल शुखा और धुलदार ग्रह है, कई बार तो की इस ग्रह पे विशाल धुल भरा तूफान महीनो तक चलते रहता है।
  • मंगल ग्रह को रात में नंगी आखो से भी देखा जा सकता है।
  • इसपर वायुमंडल अत्यंत वायरल है।
  • इसके दो उपग्रह है दिमोस और फोबोस जबकि हमने ऊपर पढ़ा, पृथ्वी की एक ही उपग्रह है चन्द्रमा।
  • डिमोस सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह है।

5. Jupiter (बृहस्पति)

  • Jupiter यानि बृहस्पति ग्रह सूर्य से पाचवा ग्रह है और ये सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह है।
  • इसका ग्रह का द्रब्यमान पृथ्वी की डुलना में 300 गुना ज्यादा है।
  • बृहस्पति ग्रह का व्यास यानि Diameter 1,40,000 Km है जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 11 गुना है।
  • सूर्य  की तरह जुपिटर का अधिकांश हिस्सा Hydrogen और Helium से बना है इसके अलावा Ammonia, Methane और पानी का भी कुछ अंस है पर ये बहुत कम मात्रा में है।
  • इसके 79 उपग्रह हैं जिनमे गेनीमेड सबसे बड़ा है।
  • यह तारा और ग्रह दोनों के गुण से युक्त है क्योकि इसके पास स्वयं की रेडियो उर्जा है।
  • इसका वायुमंडलीय दाब सूर्य की तुलना में एक करोड़ गुना अधिक है।

6. Saturn (शनि)

  • Saturn यानि शनी सूर्य से छठा ग्रह है और यह जुपिटर (बृहस्पति) के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • सूर्य से इसकी दुरी 1.434 billion km है।
  • यह पृथ्वी के जैसा ठोस नहीं है बल्कि गैस से बना है। यह 94% Hydrogen, 6% Helium और कुछ अंस Methene और Ammonia से बना है।
  • शनि ग्रह का व्यास 1,16,460 KM है।
  • इसके मध्य रेखा में चारो ओर 7 विकसित वलय हैं जो सामूहिक रूप से गुरुत्वाकर्षण के कारन इसके परिक्रमा करते हैं।
  • इसे गैसों का गोला या गैलेक्सी समान ग्रह भी कहते हैं।
  • अब तक इसके 82 उपग्रह का पता लगाया जा चूका है। टाईटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है।
  • शनि अंतिम ग्रह है जिसे आँखों से देखा जा सकता है।

7. Uranus (अरुण)

  • Uranus यानि अरुण सूर्य से सांतवा ग्रह है और यह सूर्य से 2.871 billion KM की दुरी पे है।
  • इसका खोज विलियम हरसिल ने 1781 ई. में किया था।
  • शनि के समान इसमे भी वलय हैं जिनकी कुल संख्या पांच होती है। इनके नाम है- अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और एप्सिलान।
  • यह अपने अक्ष पे दक्षिणावर्त घूमता है।
  • इसे लेटा हुवा ग्रह भी कहा जाता है।
  • इस ग्रह पर भी हाइड्रोजन, हिलियम, मीथेन और अमोनिया जैसी गैसे पाई जाती है।
  • इसके सभी उपग्रह पृथ्वी के विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते हैं।
  • इस ग्रह के उपरी वातावरण में तापमान काफी ठंडा होता है।
  • देखने में Uranus नीला  दिखाई देता है क्योकि इसके वातावरण में काफी मात्रा में मीथेन मौजूद है।
  • इसका द्रब्यमान पृथ्वी की द्रब्यमान का लगभग 14.5 गुना है।

8. Neptune (वरुण )

  • Neptune यानि वरुण सूर्य से आठवा और सबसे दूर ग्रह है।  सूर्य से इसकी दुरी 4.495 billion KM है।
  • इसका द्रब्यमान पृथ्वी की द्रब्यमान का 17 गुन्ना है।
  • Neptune का वातावरण लगभग 80% हाइड्रोजन और 19% हीलियम से बना है। इसके अलावा इसमे थोड़ी मात्रा में पानी और मीथेन भी मिलता है।
  • इस ग्रह की खोज 1946 ई. में जर्मन खगोलविग जोहान गाले ने की थी।
  • इसके 13 उपग्रह हैं जिनमे त्रिटान और मैरिड प्रमुख हैं।

तो दोस्तों ये थे सभी ग्रहों के नाम (planets name in Hindi English) तथा उन ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी जिसमे हमने सभी ग्रहों के बारे बिस्तर से पढ़ा। ऊपर दी गयी जानकारी का निचोड़ निकालकर अगर हम ग्रहों को सूर्य से दुरी और द्रब्यमान के आधार पर आरोही क्रम में इस प्रकार लिखेंगे-

दुरी के आधार पर ग्रहों का आरोही क्रम – बुध > शुक्र > पृथ्वी > मंगल > बृहस्पति > शनि > अरुण > वरुण

द्रव्यमान के आधार पे ग्रहों का आरोही क्रम – बुध > मंगल > शुक्र > पृथ्वी > अरुण > वरुण > शनि > बृहस्पति

  • Flowers name in Hindi-English (फूलों के नाम)
  • Hindi alphabets (हिंदी वर्णमाला)
  • All fruits name in Hindi-English (फलों के नाम)
Conclusion

साथियों इस पोस्ट में आपने पढ़ा ग्रहों के इंग्लिश और हिंदी में उनके फोटो के साथ (Planets name in Hindi-English with picture), साथ ही हमने पढ़ा सौरमंडल क्या है (What is solar system), गृह क्या है (What is planet) तथा सभी ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी भी लिया।

मुझे उम्मीद है की अब आप graho ke naam (Planets name in Hindi) अछे से जान और समझ गये होंगे। अंत में मैं आपसे यही कहना चाहूँगा की ये अगर आपको “Planets name in Hindi and English with picture” वाली पोस्ट पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर कीजिये।

Here you have read about all planets in Hindi and English, the name of planets in Hindi, Name of planets in English, what is planet, what is the solar system, etc. please share this post with your friends and family.

Author Name
About the Author

Rn Mehta

Hi, I’m a content writer with 12 years of experience of sharing the latest government job updates, exam notifications, results, admit cards, recruitment news, important education updates and English teaching. My goal is to provide clear, useful, and timely information to help students and job seekers stay informed and prepared.

@Instagram || @Facebook || @X (Twitter)

17 thoughts on “Planets Name In Hindi-English (ग्रहों के नाम हिंदी-इंग्लिश में): ग्रहों की पूरी जानकारी”

  1. madhu rai
    October 17, 2020 at 10:32 pm

    Supereb

    • Meaninginhindi
      October 21, 2020 at 7:49 am

      Ji thanks

      • Baldev Krishan Kaushal
        February 5, 2022 at 6:54 am

        Good information, thanks a lot.

      • Shiksha dwevedi
        July 15, 2022 at 5:11 am

        Thank you so much for this information ☺️

    • Monu chandra
      May 2, 2021 at 1:02 am

      A very good information nice fabulous

  2. dileep
    March 23, 2021 at 5:38 pm

    great knowledge and thank you for these help

    • Navin
      April 7, 2022 at 8:43 am

      Thank u

  3. Deepa Sharma
    November 17, 2021 at 8:21 am

    Thank you

  4. Pushpendra pal
    November 21, 2021 at 3:32 am

    Best content h

  5. Aakash
    December 30, 2021 at 2:39 pm

    Bihar kon grah pe hei

    • Suraj
      March 18, 2022 at 11:56 pm

      Budh grh pe

    • Archana
      August 31, 2022 at 3:10 pm

      Earth Planet

  6. Saurabh
    May 12, 2022 at 10:48 am

    बृहस्पति के उपग्रह 69 हैं
    6th class की ncert मै दिया हैं
    क्या वह गलत हैं और शनि ग्रह का 62 दिया गया क्या गलत हैं

    • Meaninginhindi
      May 13, 2022 at 2:37 am

      अगर वह पुरानी किताब है तो, जैसे जैसे नये उपग्रहों की खोज हो रही है इनकी संख्या बढती जा रही है।

  7. Dr. Neelam Sharma
    May 14, 2022 at 1:45 pm

    Hi 👋😊 aap ne jo kuch bhi bataya hai vo mere kaam kar hai

    • Meaninginhindi
      May 16, 2022 at 1:45 am

      Thank you.

    • Meaninginhindi
      May 16, 2022 at 1:45 am

      Thank you.

Comments are closed.

MeaningInHindi.Net

The blog where you can learn many things in English and Hindi like- English-Hindi grammar, Hindi meaning of English words or vocabulary, translation and many more guide based on what is and how to topic.

DMCA.com Protection Status
© MeaningInHindi 2026 | All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Sitemap | Refund Policy