25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

NEET Full Form: नीट क्या है और इसकी तैयारी कैसे करें (NEET का फुल फॉर्म)

NEET Full form: (Medical) चिकित्सा क्षेत्र में  NEET  एक बड़ा नाम है। जो भी क्षात्र डॉक्टर बनने का सपना रखते हैं वो NEET के बारे में तो जानते ही हैं। अगर आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी है क्योकि आज मैं आपको NEET व NEET Exam से जुड़ी सभी जानकारी देने वाला हूँ।

neet full form

लाखों लोगों का सपना होता है कि वह मेडिकल के क्षेत्र में जाकर डॉक्टर बने और अपने सपने को साकार करें तो आपको बता दें कि neet प्रवेश परीक्षा का आयोजन हर साल होता है। नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जो अखिल भारतीय स्तर पर पूरे भारत में आयोजित होती है।

इस परीक्षा को पास करने के बाद क्षात्रो के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेज के लिए दरवाजे खुल जाते हैं। तो चलिए हम जानते हैं की NEET का फुल फॉर्म (NEET full form), NEET क्या है, यह एग्जाम कब और कैसे होता है, इसकी तैयारी कैसे करें आदि।

NEET Full Form: नीट का फुल फॉर्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि The National Testing Agency (NTA) नीट परीक्षा का आयोजन कराती है। नीट का फुल फॉर्म होता है- “National Eligibility cum Entrance Test” इसकी हिंदी “राष्ट्रीय पात्रता कम प्रवेश परीक्षा” होती है।

चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस, बीएमएस, बीएमएस की डिग्री प्रवेश करने वालों के लिए नीट परीक्षा का आयोजन हर साल भारत सरकार द्वारा किया जाता है जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आयोजित कराती है।

हमारे देश में मेडिकल की पढ़ाई (study of medical) के लिए ढेर सारे सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है। यहां पर MBBS, BDS, BMS, BMS degree course की पढ़ाई होती है। वाह जो छात्र मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर बनकर अपना कैरियर सब आना चाहते हैं उनके लिए नीट प्रवेश परीक्षा 2023 जिसका नोटिफिकेशन जल्द निकलने वाला है उसमें फॉर्म भरना चाहिए।

नीट प्रवेश परीक्षा किसे कहते हैं?

 जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मेडिकल कॉलेज डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन पहले केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग होता था लेकिन प्रवेश परीक्षा लागू कर दिया गया है जो केंद्र सरकार द्वारा होता है इसे ही नीट कहा जाता है।

अगर नीट परीक्षा में कोई विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आता है तो उसे अच्छे कॉलेज में पढ़ने का मौका मिलता है।

NEET UG एंट्रेंस एग्जामिनेशन में BDS, MBBS, BUMS, BAMS अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन होता है।

नीट परीक्षा के लिए योग्यता: Eligibility for neet exam

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट साल में एक बार आयोजित होती है। neet examination की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी विषय होना चाहिए।

12वीं परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी नीट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनईईटी (Neet) की अधिकारिक वेबसाइट देखें। सभी विषयों में कम से कम 50% अंक होना चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के लिए 40% अंक होना चाहिए।

प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम उम्र सीमा 17 साल होनी चाहिए।

Neet examination में शामिल होने के फायदे

आपको बता दें कि नीट एग्जामिनेशन में शामिल होने से फायदा होता है कि सरकारी कॉलेज में एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है। यहां डॉक्टरी की फीस बहुत कम होती है। जबकि किसी प्राइवेट इंस्टिट्यूट से डॉक्टरी की पढ़ाई करने पर कई गुना अधिक पैसा खर्च हो जाता है।

आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्र भी neet entrance examination के जरिए डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज में फीस कम होने के कारण कमजोर तबके के छात्र डॉक्टर बनते हैं।

इसके अलावा सरकारी मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट कॉलेज जहां सबसे अच्छी पढ़ाई होती है NEET के माध्यम से आप एडमिशन ले सकते हैं। 

neet examination में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को best medical college में एडमिशन मिलता है।

NEET PG Full form

मेडिकल क्षेत्र में एमबीबीएस स्नातक की डिग्री होती है। और PG की डिग्री के लिए MD या MS करना होता है। NEET PG  प्रवेश परीक्षा के माध्यम से  मेडिकल के पीजी कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।

NEET PG का फुल फॉर्म  National Eligibility cum Entrance Test for Post Graduate होता है।  इसका अर्थ हिंदी में होता है राष्ट्रीय पात्रता कम प्रवेश परीक्षा परास्नातक कोर्स के लिए।

Neet परीक्षा पैटर्न

720 अंकों का कुल नीट का पेपर होता। इस पूरे पेपर में 180 ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। हर प्रश्न 4 अंकों का होता है। मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन के चार विकल्प होते हैं जिसमें से एक सही विकल्प पर उत्तर टिक करना होता है। नीट के पेपर में कुल 4 सब्जेक्ट होते हैं।

1. Physics

2. Chemistry

3. biology (zoology और botany होता है।)

फिजिक्स केमिस्ट्री से 45-45 से प्रश्न पूछे जाते हैं। बायोलॉजी के अंतर्गत जूलॉजी और बाटनी से 45 से 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 180 है।

Key Points of NEET

अब हम आपको मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के कुछ खास Fact Point बताने जा रहे हैं जो निम्नलिखित बिंदुओं के अनुसार है।

  • यह परीक्षा हर साल मई महीने में आयोजित होती है।
  • परीक्षा हर साल ऑफलाइन पेन और पेपर के माध्यम से होती है।
  • एंट्रेंस प्रवेश परीक्षा की एप्लीकेशन फीस 1500 रुपए है।
  • प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होती है। मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाते हैं। गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाते हैं।
  • सरकारी कॉलेज में पढ़ाई की tution fees बहुत कम होता है।
  • कुल 1174 मेडिकल कॉलेज में undergraduate मेडिकल कोर्स के लिए दाखिला होता है।
  • एमबीबीएस डिग्री कोर्स के लिए कुल 92000 सीट है।
  •  इसमें से 31000 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेज में है। यहां ट्यूशन फीस बहुत कम होता है। इसलिए सरकारी कॉलेज का मेरिट बहुत हाई होता है।
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 92000 सीटों के लिए कुल 15 लाख विद्यार्थी हर साल इस एंट्रेंस एग्जामिनेशन में शामिल होते हैं।

neet की तैयारी कैसे करें?

अगर आप भी मेडिकल में एडमिशन ले कर डॉक्टर की डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो नीट की तैयारी कक्षा 10 से शुरू कर दें और इंटरमीडिएट में फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ पढ़ाई करें। फिजिक्स जूलॉजी बॉटनी विषय को गहराई से समझें और नोट्स बनाकर नीट के सिलेबस की तैयारी करें।

More Important Full Forms:

conclusion

इस पोस्ट में मेडिकल यूजी एंट्रेंस परीक्षा NEET जिसका फुल फॉर्म National Eligibility cum Entrance Test होता है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। नीट परीक्षा में बैठने की पात्रता, फीस, neet examination आदि सभी जानकारी आपके लिए उपयोगी है। इस तरह की अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट के पोस्ट पढ़े, धन्यवाद।

लेख में मैंने आपको NEET की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे NEET kya haiNEET ka full form (NEET full form in Hindi), NEET से अभिप्राय?, NEET की तैयारी कैसे करेंNEET के फायदे हैं, इसके लिए योग्यता क्या और कितनी होनी चाहिए आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको NEET full form, what is NEET in Hindi (NEET Full Form) वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment