25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

FSSAI Full Form: FSSAI क्या है और इसके कार्य, उदेश्य क्या हैं (FSSAI का फुल फॉर्म)

बाजार से हम कई प्रकार का खाने पीने का सामान खरीदते है। जब हम उस खरीदे हुए खाने के पैकेट पर देखते हैं तो वहां पर एक FSSAI का चिह्न लगा हुआ होता है। क्या होता है FSSAI?, क्या कार्य करता है?, इसमें भरती होने के लिए क्या पात्रता मापदंड  है आदि यह तमान सवाल हमारे मन में आता है।

FSSAI ka full form

देश की अर्थवयवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए कई विभाग बनाये गये हैं और हर विभाग या संस्था के अपने कार्य या जिमेदारी होती हैं। उन्ही में से एक संस्था FSSAI है। इसलिए आज के इस लेख में मैं आपको FSSAI की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में देने वाला हूँ। चलिए जानते हैं की FSSAI क्या है, FSSAI का फुल फॉर्म क्या है (Full form of FSSAI), इसके क्या कार्य व जिमेदारियां होती है? आदिट।

WHAT IS FSSAI AND IT’S FULL FORM  (FSSAI क्या है तथाFSSAI का फुल फॉर्म) 

English में FSSAI का फुल फ्रॉम “Food safety and standard authority of india” होता है। हिंदी में इसे “भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण” के नाम से जानते हैं।

यह एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों तथा खाने-पीने के सामानों पर नजर रखना तथा उनके क्वालिटी चेक को सुनिश्चित करना है। 5 सितंबर 2008 भारत सरकार द्वारा FSSAI की स्थापना की गई थी। यह भारत सरकार का एक ऐसा खंड है जो कि देश की जनता तथा पारिवारिक कल्याण को देखकर बनाया गया है। 

What is work of FSSAI (FSSAI क्या कार्य करता हैं)

  • FSSAI कि यह जिम्मेदारी होती है कि भारत में जितने भी खाद्य (खाने–पीने) सामग्री का निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता तथा सुरक्षा का अवलोकन करता हैं।
  • पूरे भारतवर्ष में किस प्रकार से तथा कितनी खाद्य पदार्थों की खपत हो रही है इसका अवलोकन भी FSSAI ही करता हैं।
  • FSSAI कि एक जिमेदारी यही भी होती है, कि यह जनता को  खाद्य पदार्थ में मिलाए हुए केमिकल तथा उसकी गुणवत्ता को लेकर जागरूक करता है।
  • खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा नवीकरण के लिए चलाने हेतु तथा इंडस्ट्रीज को सर्टिफिकेट प्रदान करने का कार्य भी यही करता है।
  • FSSAI सभी प्रकार के पैरामीटर स्कोर निर्धारित करता है जैसे कि किस खाद्य पदार्थ में कितना परसेंट कलर, प्रिजर्वेटिव्स आदि डाल सकते हैं।

FSSAI के अंदर कितने खंड है? (Department comes under FSSAI)

FSSAI में कुल मिलाकर 10 प्रकार के डिपार्टमेंट है। इनके नाम कुछ इस प्रकार है।

  1. साइंस एंड स्टैंडर्ड डिवीजन (1&2)
  2. रेगुलेशंस डिवीजन
  3. क्वालिटी एश्योरेंस डिवीजन (1&2)
  4. रेगुलेटरी कंप्लायंस डिवीजन
  5. ह्यूमन रिसोर्स फाइनेंस डिवीजन
  6. जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड पॉलिसी कोऑर्डिनेशन डिवीजन
  7. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिवीजन
  8. सोशल एंड बिहेवियरल चेंज डिवीजन
  9. ट्रेड एंड इंटरनेशनल कॉपरेशन डिवीजन
  10. ट्रैनिंग डिवीजन

यह सभी 10 डिपार्टमेंट अपने अपने क्षेत्र की प्रमुख भूमिका निभाते हैंl 

FSSAI में भर्ती होने के लिए क्या पात्रता होनी  चाहिए ( ELIGIBILITY CRITERIA FOR APPLYING IN FSSAI)

कोई भी व्यक्ति अगर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में भर्ती होना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपना प्रोफेशन सुनिश्चित करना होगा। डिपार्टमेंट में कई प्रकार के पद होते हैं जैसे कि फूड एनालिस्ट,  टेक्निकल ऑफिसर, सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर (CFSO) आदि। 

उदाहरण के तौर पर यदि हम फूड एनालिस्ट को लेकर चलें तो उसकी आयु न्यूनतम 35 वर्ष होनी चाहिए तथा  शैक्षणिक योग्यता में BACHELOR OF  TECHNOLOGY IN DAIRY OR OIL OR DEGREE IN VETERINARY SCIENCE होनी चाहिए तथा 3 वर्ष का अनुभव खाद्य पदार्थों का विश्लेषण करने का भी होना चाहिए।

इसके अलावा वह व्यक्ति पूर्ण रूप से फूड एनालिस्ट के लिए क्वालिफाइड डिक्लेअर किया गया हो तथा बोर्ड के द्वारा अप्वॉइंट किया गया हो दूसरी तथा सबसे महत्वपूर्ण बात उसका भारतीय होना जरूरी है।

इसी प्रकार हर पद के लिए अपनी अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा आयु FSSAI द्वारा निर्धारित की गई है।

FSSAI में कितने प्रकार के लाइसेंस होते हैं। (HOW MANY LICENCES COMES UNDER FSSAI)

FSSAI में तीन प्रकार के लाइसेंस होते हैं। यह कुछ इस प्रकार है।

बेसिक FSSAI लाइसेंस (BASIC FSSAI LICENCE):

यह लाइसेंस आमतौर पर छोटे उद्योगों को प्रदान किया जाता है छोटे उद्योगों से यह तात्पर्य है कि उनका टर्नओवर ₹1200000 से कम हो। यह लाइसेंस 5 साल के लिए वैध रहता है तथा उसके बाद अवैध हो जाता है।

स्टेट FSSAI लाइसेंस (STATE FSSAI LICENCE):

स्टेट FSSAI उद्योग लाइसेंस उन उद्योगों को प्रदान किया जाता है जिनका वार्षिक टर्न ओवर 12 लाख से लेकर 20 करोड़ के बीच होता है। यह लाइसेंस 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए रेड होता है तथा उसके बाद अवैध हो जाता है।

सेंट्रल FSSAI लाइसेंस (CENTRAL FSSAI LICENCE):

Central fssai license आमतौर पर बड़े उद्योग को प्रदान किया जाता है बड़े उद्योगों से तात्पर्य यह है कि उनका टर्नओवर ₹20 करोड़ से ज्यादा हो। तथा यह लाइसेंस भी 1 साल से लेकर 5 साल के लिए वैध होता है उसके बाद अवैध हो जाता है यदि कोई भी उद्योग अपने लाइसेंस को रिन्यू कराना चाहता है तो उसे करेंट लाइसेंस की  एक्सपायरी डेट से 30 दिन पहले याचिका दायर करनी होती हैं।

FSSAI लाइसेंस के फायदे ( BENEFITS OF HAVING AN FSSAI LICENSE)

फूड लाइसेंस एक ऐसा परमिट है जो कि खाद संबंधित व्यापार चलाने के लिए बेहद आवश्यक है। यह लाइसेंस व्यवसाय को इसलिए प्रदान किया जाता है ताकि खाद पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके तथा किसी भी प्रकार के नियम टूट जाने पर FSSAI लाइसेंस द्वारा सरकारी लाभ को भी लिए जा सके।

  • यदि किसी भी व्यवसाय के पास एफएसएसएआई का लाइसेंस होता है तो ग्राहक उसके दिए गए प्रोडक्ट पर पूर्ण रुप से विश्वास करता है। इससे व्यवसाय के ग्राहकों में वृद्धि होती है।
  • कानूनी कार्रवाई एक बहुत ही लंबा तथा खर्चीला प्रोसेस है इसके लिए कई प्रकार के डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता होती है परंतु यदि किसी व्यवसाय के पास FSSAI लाइसेंस है तो वह कई प्रकार के कानूनी कार्य से बच सकता है।
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं एफएसएसएआई एक बहुत ही जाना माना नाम है। इसके लोगो को ग्राहकों द्वारा एक क्वालिटी मार्क के रूप में देखा जाता हैं। यदि किसी व्यवसाय के पास FSSAI लाइसेंस होता है तो यह उस व्यवसाय की गुडविल बढ़ने मैं भी सहायता करता हैं तथा  ग्राहक भी उस व्यावसाय पर  विश्वास करने लग जाता हैं।
  • यह लाईसेंस व्यवसाय के विस्तार में भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यदि किसी व्यवसाय के पास यह लाइसेंस है तो वह अपने माल का आया तथा निर्यात कर सकती है पता और भी कई तरीकों से यह व्यवसाय की वृद्धि में सहायता करता है।

वर्तमान समय में पूरे भारतवर्ष में 5 करोड़ से भी ज्यादा खाद पदार्थ संबंधित व्यवसाय चल रहे हैं। परंतु उनमें से मात्र 33  lakh  ही FSSAI द्वारा रजिस्टर्ड है। 

More Important Full Forms:

FSSAI Full Form: Conclusion

इस लेख में मैंने आपको FSSAI की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे FSSAI kya haiFSSAI ka full form (FSSAI full form in Hindi), FSSAI के कार्य और उदेश्य आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको FSSAI full form, what is FSSAI in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment