25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

AIDS Full Form: एड्स क्या है, इसके लक्षण, कारन, ईलाज, फैक्ट (AIDS ka full form)

AIDS full form: आमतौर पर हम मेडिकल लाइन से जुड़े टर्म को लेकर अक्सर कंफ्यूज हो जाते है कि इसका फुल फॉर्म क्या होगा? आज के दौर में हमारे पास तरह तरह के विकल्प मौजूद है। जिसके जरिए हम तुरंत का तुरंत उस मेडिकल टर्म की जानकारी प्राप्त कर सकते है। आज हम एक ऐसे ही मेडिकल लाइन से जुड़े टर्म या यूं कहे फुल फॉर्म के बारे में जानेंगे। वो खास फुल फॉर्म है, AIDS इसकी हिंदी और इंग्लिश फुल फॉर्म के बारे में आपको जानकारी इस ब्लॉग के जरिए प्रदान की जाएगी।

AIDS full form in Hindi

आज के दौर में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है। जिनका नाम लेने से भी लोग डरते हैं। उन्हीं बीमारियों में से एक AIDS है। यह बेहद घातक बीमारियों में से एक है। इस बीमारी से रोगी के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति को भी खतरा बना रहता है।

पर किसी भी चीज़ का फुल फॉर्म ही जानना प्रयाप्त नही है इसलिए हम आज AIDS जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारिया देंगे जैसे- AIDS ka full form (AIDS full form in Hindi) AIDS क्या है, यह कितना घातक है, AIDS के लक्षण, इलाज, इससे जुड़ी रोचक फैक्ट, AIDS किस वजह से होता है इत्यादि। तो चलिए सुरु करें।

ADS full form in Hindi (एड्स क्या है और AIDS का फुल फ्रॉम)

ये दुनिया की सबसे जानलेवा बीमारियों में एड्स का नाम आता है। इसे हिंदी में क्या कहते हैं ? इसे लेकर कई दफा लोगों को कंफ्यूज होते देखा गया है,

एड्स का इंग्लिश मीनिंग या फुल फ्रॉम “Acquired Immune Deficiency Syndrome” है। वहीँ हिंदी में इसे “उपार्जित प्रतिरक्षी अपूर्णता सहलक्षण” कहते है।

Aids असल में  HIV नाम के एक वायरस के जरिए फैलती है। यह वायरस मानव शरीर में मौजूद टी – कोशिकाओं को खत्म करने लगता है। इस वजह से Aids से पीड़ित व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम या खत्म हो जाती है।

AIDS कितनी घातक है लोगो के लिए

AIDS एक ऐसी बीमारी है, जिससे बहुत से लोगों की जान ले चुकी है। ये बीमारी एचआईवी के विषाणु (Virus)के संक्रमण से लोगों में होती है। इस घातक बीमारी की चपेट में अब तक 30 करोड़ से अधिक लोगो की जान जा चुकी है। वहीं दुनियाभर के 4 करोड़ 20 लाख लोग अभी भी इसकी गिरफ्त में है।

यह बीमारी भारत में बड़ी तेजी से फैल रही है। डब्ल्यूएचओ(WHO) के मुताबिक भारत में लगभग 55 लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित(infected) होने की संभावना जताई जा है। भारत के लोग इस बीमारी के टेस्ट को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि इस बीमारी के बारे में उन्हें खुद जानकारी नहीं होती है।

HIV बीमारी का इतिहास(History of HIV disease)

HIV एक तरह का विषाणु है,  जो कि एड्स का Pathogen है। आपको जानकर थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन HIV असल में एक विषाणु का नाम है। ये विषाणु मनुष्य में एड्स जैसी घातक बीमारी को उत्पन्न करता है। विकिपीडिया के डाटा के मुताबिक प्रतिदिन 14,000 लोग दुनियाभर में एचआईवी विषाणु की गिरफ्त में आ रहे हैं।

रिसर्च करने वाले साइंटिस्ट की मानें तो ये विषाणु साउथ अफ्रीका (Africa)में एक खास प्रजाति के बंदरों में मिला था, जो बंदरों से इंसानों तक पहुंचकर पूरी दुनिया में इसका संक्रमण फैला रहा है।

एड्स दिवस मानने की मुख्य वजह(The main reason for celebrating AIDS Day)

 भारत और दुनिया भर में 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इस खास दिवस पर लोगों के बीच एड्स के प्रति जागरूकता को फैलाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

1987  में डब्ल्यूएचओ में एड्स और वैश्विक कार्यक्रम जिनेवा, स्विजरलैंड में हुआ था। इस कार्यक्रम के दौरान जेम्स डब्ल्यू। बुन और थॉमस नेट्टर ने World Aids Day  की कल्पना की थी।

एड्स बीमारी के आम लक्षण(Common symptoms of AIDS disease)

एड्स की बीमारी एड्स की चपेट में आए लोगों को शुरू में यह लक्षण नजर नहीं आते लेकिन एड्स होने के तकरीबन 2 से 6 महीने बाद इसके लक्षण नजर आने लगते हैं,  तो चलिए इस बीमारी के कुछ आम लक्षण के बारे में जान लेते हैं, जिससे बीमारी को पहचाना जा किया जा सके ।

 एचआईवी के लक्षण(symptoms of HIV)

  •  बुखार आना
  • अचानक से वजन घटना
  •  गले में खराश व शरीर में चकत्ते पड़ना

एड्स किस वजह से होता है ?(What causes AIDS?)

  • एड्स के रोगी से यौन संबंध बनाने से ये रोग फैलता है
  • किसी एक का दूसरे व्यक्ति के रक्त के संचरण(blood circulation) के जरिए एचआईवी फैलता है।
  • एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के साथ एक ही सुइयों (needles)का इस्तेमाल करने से भी ये रोग फैलता है।
  • गर्भवती महिलाएं या प्रसव स्तनपान के जरिए भी एचआईवी एड्स से लोग संक्रमित होते हैं।
  • पुरुषों के साथ यौन संबंध(sexual relations) बनाने से भी लोग एचआईवी की गिरफ्त में आ जाते है।
  •  जो लोग इंजेक्शन के जरिए नशा करते हैं,उन्हें भी एचआईवी होने की संभावना रहती है।

एड्स बीमारी का इलाज (AIDS treatment)

एड्स जैसी भयंकर बीमारी का अब कोई संभव इलाज नहीं खोजा जा सका है,लेकिन इस बीमारी को रोकने या इसका संक्रमण को रोकने के लिए निदान के तौर पर कुछ दवाइयां जरूर मौजूद है। जो कि इस वायरस की क्षमता को कुछ हद तक रोकती है। इससे शरीर में एचआईवी का संक्रमण काफी हद तक कम हो जाता है।

एड्स से जुड़ी दिलचस्प जानकारी(Interesting information about AIDS)

  • एचआईवी विषाणु कमरे के 25 डिग्री सेल्सियस पर सूखे खून में 10 से 15 दिन तक जिंदा रह सकते हैं , जिनमें इस्तेमाल किए हुए टीके या फिर सुई में
  • एचआईवी विषाणु 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर मारे जाते हैं ।
  • भारत में एड्स का पहला मामला 1986 में चेन्नई के दर्ज हुआ था। विदेशी टूरिस्ट के संपर्क में आने से और सही सुरक्षा ना बरतने की वजह से महिला को एड्स रोग हुआ था।वहीं इस मामले के 1 साल के अंदर भारत में एड्स से संबंधित 135 से अधिक मामले प्रकाश में आए।
  • Swaziland जब कोई लड़की की मौत होती है तो इस दौरान 80% आशंका होती है कि वो एड्स से ही मरी होगी।
  • यह बेहद सोचने वाली बात है कि पूरी दुनिया में हर दिन 900 नए बच्चे एड्स जैसे गंभीर रोग के गिरफ्त में आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

ADS Full Form: Conclusion

इस तरह से एड्स के बारे में बेहद खास जानकारी आपको इस ब्लॉग के माध्यम से दी गई।

किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए बेहद जरूरी है। लोगो को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाए बिना जागरूकता के एड्स बीमारी को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। जब तक इस बीमारी का प्रभावी इलाज नहीं मिल जाता हमारी जागरूकता ही हमें इस बीमारी के चंगुल में आने से बचा सकती है।

इस लेख में मैंने आपको AIDS की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे AIDS kya haiAIDS ka full form (AIDS full form in Hindi), AIDS क्या है, ये कितना घातक है बीमारी है, AIDS के लक्षण, इलाज, इससे जुड़ी रोचक फैक्ट, AIDS किस वजह से होता है इत्यादि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको AIDS full form, what is AIDS in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment