• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
meaning in hindi

Meaning In Hindi

Shabdkosh, grammar, definition, full forms

Show Search
Hide Search
  • Blog
  • Vocabulary
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Grammar
  • Full Form
  • शब्दकोष
home→Full Form→NCB Full Form: (एनसीबी क्या है, इसके कार्य) – NCB का फूल फॉर्म

NCB Full Form: (एनसीबी क्या है, इसके कार्य) – NCB का फूल फॉर्म

description
NCB Full Form: Guys do you know what is the meaning and full form of NCB? I know that you don’t know about it and really most of the people don’t know the NCB full form in Hindi (NCB ka full form). If you also don’t know about it then don’t panic because in this post I will tell you what is the correct full form and Hindi meaning of NCB. (जानिए NCB की फुल फॉर्म, NCB Ka Full Form).

 हाल के दिनों में टीवी स्क्रीन और अखबारों में एक वर्ड को आपको बार बार सुनने को मिला होगा, जिसे सुनकर आप कुछ समय के लिए सोच में पड़ गए होगे कि NCB क्या है? इसका फुल फॉर्म क्या है। इस वर्ड को किस संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है।

ncb full form in Hindi

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को जेल जाने की वजह तो आपको पता होगी। उनके अपराध की जांच करने के लिए NCB के हाथ ये केस सौंपा गया था। एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन को गिरफ्तार किया था। आर्यन के ऊपर ड्रग को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

आर्यन खान की ही नहीं बल्कि कई मामलो में आपने NCB word का जिक्र TV channel में और अखबारों में देखा होगा। बॉलीवुड के लोग हमेशा NCB के चपेट में आते रहते हैं, खैर ये अब उनकी आदत सी है ऐसे जीने में। इसी सन्दर्भ में आज मैं आपको NCB के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ। जैसे- NCB क्या है, NCB ka full form (NCB full form in Hindi), NCB के कार्य, NCB officer कैसे बनें आदि।

Contents

  • NCB Full Form In Hindi – NCB क्या है | NCB ka full form
  • NCB क्या है? (What is NCB in Hindi)
  • NCB officer कैसे बनें: प्रतियोगी परीक्षा
  • NCB की भूमिका अपराधिक संदर्भ में
  • NCB के गठन का इतिहास
  • NCB full form: आज के ब्लॉग से आपने जाना

NCB Full Form In Hindi – NCB क्या है | NCB ka full form

NCB का इंग्लिश में फूल फॉर्म “Narcotics Control Bureau” है। वही हिंदी में इसका अभिप्राय “स्वापक नियंत्रण ब्यूरो” या “नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो” है। NCB ख़ुफ़िया जांच एजेंसी होती है जो भारत में ड्रग तस्करी से लड़ने के साथ ही अवैध पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने का जिम्मा इनके कंधे पर होता है।

NCB क्या है? (What is NCB in Hindi)

जिस प्रकार से हमारे देश में अपराध की जांच और इसकी तह तक जाने के लिए CBI और ED खुफिया जांच एजेंसी होती है। ठीक वैसे ही NCB की भूमिका भी एक तरह से खुफिया जाँच एजेंसी के जैसे ही है।

NCB की ऑफिसियल वेबसाइट है- narcoticsindia.nic.in

NCB में काम करने वाले सब अधिकारी ऑफिसर रैंक पर काम करते है। इन्ही को कॉमन तौर में NCB Officer कहते हैं। ये दो प्रकार के अधिकारी होते है। उनकी पोस्ट नीचे दी गई है।

  • नारकोटिक्स इंस्पेक्टर
  • जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर

1. Narcotics Inspector

ये अधिकारी असल में Narcotics Inspector होते है जोकि नशीले पदार्थो की तस्करी और अवैध उपयोग करने वाले अपराधियों की जांच करके उन्हे अरेस्ट करते है।

2. Junior Intelligence Officer

इस दर्जे के अधिकारी नशीले दवाओं का अवैध कारोबार करने वालों के ऊपर नकेल कसते हैं, और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के बारे में समूची जानकारी इकट्ठा करते हैं।

इस प्रकार के अधिकारी अपनी बुद्धि, विवेक का इस्तेमाल करके अपराधी के खिलाफ पूरे साक्ष्य को एकत्रित करते हैं, और जांच-पड़ताल के दौरान ये अपनी पहचान गुप्त रखते हैं। एक तरह से एक खुफिया एजेंट के जैसे काम करते हैं।

  • पढ़ें: IAS full form in Hindi – आईएएस का फुल फॉर्म
  • पढ़ें: IPS full form in Hindi – आईपीएस फुल फॉर्म

NCB officer कैसे बनें: प्रतियोगी परीक्षा

NCB ऑफिसर बनने के लिए विद्यार्थियों को UPSC या फिर SSC CGL exam को क्लियर करना होता है। वही जो पहले से work experience से जुड़े राज्य सेवा कार्यरत हो उनके पास 5 साल या उससे ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस हो, ऐसे उम्मीदवार एनसीबी एग्जाम के माध्यम से एनसीबी ऑफिसर बन सकते हैं।

प्रतियोगी छात्र को चाहिए कि UPSC या SSC CGL exam या NCB recruitment exam क्वालीफाई

करने के बाद इससे जुड़े अन्य टेस्ट को सफलता पूर्वक क्लियर करे। जब तक वो इसे क्वालीफाई नही कर लेता उसका NCB ऑफिसर का ख्वाब अधूरा रह जाता है। इसमें शामिल किए गए टेस्ट नीचे किए गए है।

  •  उम्मीदवार का पॉलीग्राफ टेस्ट
  • उम्मीदवार का ड्रग टेस्ट
  • शारीरिक और साइकोलॉजिकल टेस्ट

NCB की भूमिका अपराधिक संदर्भ में

NCB देश में होने वाले अवैध ड्रग की तस्करी और अवैध पदार्थो के दुरुपयोग को लगाम लगाने का काम करते है। वही ड्रग से संबंधित मामलों की बकायदा जांच करती है।

आसान शब्दो में कहे तो एनसीबी यानी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो है। असल में ये भारत देश की खुफिया जांच एजेंसी है। ये विशेष रुप से भारत में ड्रग की अवैध तस्करी,मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ NCB कार्यवाही करने के साथ ही उन पर लगाम लगाने का काम करती है।

हमारे देश को ड्रग और नशीली पदार्थों के चंगुल से बचाने के लिए भरपूर रूप से सहयोग करते है। देश के युवा ड्रग की लग का शिकार न हो इसके लिए सख्त कदम उठाते है। एनसीबी के एक और खास भूमिका होती है।

 ये मादक पदार्थों की तस्करी से लड़ने के लिए भारत के कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का जिम्मा भी लेते हैं। इसके अलावा ये भारत सीमाओं की सीमाओं की निगरानी का काम भी करते है। जहां विदेशी तस्करी के साथ तस्करी गतिविधिया होने की संभावना होती है।

NCB की मुख्य जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी पर लगाम लगाना और इस समस्या को जड़ से खत्म करना होता है। NCB कानून प्रवर्तन राज्य में ड्रग कानून परिवर्तन प्रयासों में अपना सहयोग दर्ज करता है। इसके अतिरिक्त ये अंतरराष्ट्रीय एजेंसी INCB, INTERPOL आदि के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करने का काम भी करती है। एनसीबी के कई अन्य  उत्तरदायित्व भी होते हैं।

NCB के गठन का इतिहास

NCB के के गठन का जिक्र किया जाए तो हमारे संविधान में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) का गठन इतिहास के पन्नों में 1986 में दर्ज है। एनसीबी का सीधा संबंध गृह मंत्रालय से है। मौजूदा समय में NCB का हेड क्वार्टर भारत के नई दिल्ली में स्थित है। इसके अलावा ये भारत में इसके विभिन्न ऑफिस क्षेत्र,इकाइयां और कार्यालय अलग अलग जगह पर स्थित है। जिनमे मुंबई ,कोलकाता, चेन्नई ,इंदौर ,बेंगलुरु ,लखनऊ, चंडीगढ़, जोधपुर,पटना अहमदाबाद जैसे बड़े शहर शामिल है।

आप लोगो में बहुत कम लोगो को पता होगा कि NCB में जितने ही ऑफिसर काम करते हैं। उन्हें असल में भारतीय राजस्व सेवा,भारतीय पुलिस सेवा,अर्धसैनिक बलो से सेलेक्ट किया जाता है। एनसीबी का महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा(IPS) या भारतीय राजस्व सेवा( IRS) का एक आला अधिकारी होता है।

कुछ साल पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान इसकी जांच पड़ताल NCB को सौंपी गई थी। इस दौरान सुशांत की गर्लफ्रेंड पुलिस के हत्थे चढ़ी थी। वही शाहरुख खान के बेटे का नाम ड्रग लेने के मामले लिए लिया जा रहा था। नतीजा आर्यन को पुलिस ने जांच पड़ताल करके जेल में डाल किया। हालांकि किंग खान के बेटे जेल से अब बाहर आ चुके है, और उन पर लगाए सारे आरोप गलत साबित हो गए।

ये भी पढ़ें:

  • PHD full form in Hindi – पीएचडी का फुल फॉर्म
  • UPSC full form in Hindi
  • GDP full form in Hindi
  • PCS full form – PCS का फुल फॉर्म

NCB full form: आज के ब्लॉग से आपने जाना

हमने आज के ब्लॉग से NCB की फूल फॉर्म, इसकी भूमिका आदि के बारे में बेहद दिलचस्प बातें जानी टीवी और अखबारों में इस वर्ड को आपने पढ़ा व सुना अवश्य होगा,  लेकिन इस वर्ड की हिंदी और मीनिंग के बारे में शायद आपको बखूबी रूप से जानकारी न हो। आगे से अगर आपसे कोई इस बारे में पूछे तो आप इस बारे जरूर बहुत कुछ बता सकेगे। अगर आपके मन में इससे जुड़े कोई सवाल हो तो आप कमेंट के जरिए हमारे जुड़ सकते है।

इस लेख में मैंने आपको NCB की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे NCB kya hai, NCB ka full form (NCB full form in Hindi), NCB OFFICER बनने हेतु परीक्षा की तैयारी कैसे करें, NCB के लिए न्यूनतम योग्यता, उम्र सीमा, NCB के अंडर विभिन्न पदों की जानकारी। आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको NCB full form, what is NCB in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Share : FacebookWhatsappTwitterTelegram

Reader Interactions

About Author

RN Mehta is the founder of this blog. He is a Professional Blogger who is interested in topics related to Grammar, Vocabulary, Full Forms, and GK. If you need some information related to these topics, then you can feel free to ask here. Our aim is to provide you best information on this blog.

Related Post

msp full form in hindi
MSP Full Form – एमएसपी क्या है इसके उदेश्य, लाभ, हानि (MSP full form in Hindi)
PCS full form in Hindi
PCS Full Form: (पीसीएस क्या है, परीक्षा, योग्यता, उम्र सीमा) – PCS full form in Hindi
caa full form
CAA Full Form: सीएए का फुल फॉर्म, CAA क्या है (What is CAA In Hindi)

Share Your Thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar


1K
Fans


500
Followers


800
Followers


5K
Subscriber

Recent Post

  • ITI Full Form: आईटीआई क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, Course, इसके फायदे
  • NCC Full Form: NCC क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, इसके फायदे
  • HIV Full Form: HIV AIDS क्या है इसके लक्षण, इलाज (HIV का फुल फॉर्म)
  • MBA Full Form: MBA Course क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, Salary इसके फायदे 
  • OPD full form: हॉस्पिटल में ओपीडी क्या होता है (OPD का फुल फॉर्म)

MeaningInHindi.Net

The blog where you can learn many things in English and Hindi like- English-Hindi grammar, Hindi meaning of English words or vocabulary, translation and many more guide based on what is and how to topic.

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2022
AboutContactPrivacySitemapBack top ↑