25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

ANM And GNM Full Form: ANM और GNM क्या है और इनका फुल फॉर्म क्या है

ANM and GNM full form: कभी कभी शॉर्ट फॉर्म को लेकर हमे जबरदस्त रूप से कन्फ्यूजन हो जाती है। ऐसे में हम उसकी फूल फॉर्म को जानने के लिए तरह तरह के विकल्प ढूंढते है।  तब जाकर हमे सिर्फ उसके फुल फॉर्म की जानकारी मिलती है।  लेकिन क्या सिर्फ फुल फॉर्म जानकर हमारी नॉलेज पूरी हो जाती है? तो बता दे ऐसा बिल्कुल नही है।

ANM And GNM Full Form In Hindi

आज हम आपको  ANM और GNM से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी शेयर करेंगे जोकि आपके लिए काफी प्रभावी और सहायक सिद्ध होगी।  ANM और GNM शब्द से कहीं ना कहीं आप थोड़ा बहुत परिचित होंगे,  क्योंकि मेडिकल की लाइन में इन दोनों शब्द का प्रयोग अधिकांश रूप से किया जाता है।  यह एक कोर्स को या नर्स कोर्स को सारगर्भित करता है। तो चलिए जानते हैं कि ANM and GNM Full Form In Hindi क्या है ?

ANM And GNM Full Form Hindi – ANM, GNM क्या है?

ANM का फुल फॉर्म इंग्लिश में Auxiliary Nurse Midwifery है। वही हिंदी में इसका अभिप्राय ऑक्सीलियारी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी है। यह एक सहायक कोर्स है। यह कोर्स 1 से 4 वर्ष के पाठ्यक्रम का होता है।

वहीँ दूसरी ओर GNM का इंग्लिश में फुल फॉर्म “General Nursing Midwifery” होता है। हिंदी में इसका फुल फॉर्म “जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी” होता है।

ANM क्या है ? ये किस सदर्भ में प्रयोग में लिया जाता है?

असल में सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स है। ये एक तरह का diploma course है जोकि विभिन्न व्यक्तियों के स्वास्थ्य देखभाल के अध्ययन पर केंद्रित होता है। इसके तहत आपको उपकरणों की देखभाल कैसे की जाए, इसे भी सिखाया जाता है। जैसे कि  operation theater की स्थापना , रोगी को समय-समय पर दवा खिलाना और record तैयार करना आदि।

एएनएम पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है और उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य कार्य कर्ताओं के तौर पर कार्य करने के लिए योग्य बनाता है। एएनएम कोर्स का मुख्य लक्ष्य बच्चों, महिलाओं और वृद्ध लोगों का प्रभावी उपचार करने के लिए होता है। ये कोर्स Nursing के लिए विशेष दर्जे का कोर्स है।

GNM क्या है? GNM के बारे में समझे

GNM को सामान्य नर्सिंग मिडवाइफरी के तौर पर संदर्भित किया जाता है। जो सामान्य स्वास्थ्य देखभाल ,नर्सिंग और  midwifery में नर्सों की शिक्षा से जुड़ा है। ANM की ही भांति GNM भी एक नृसिंग में डिप्लोमा कोर्स होता है।

General Nursing and Midwifery कोर्स 3 वर्षों की अवधि का होता है जिसमे आपको 6 महीने का internship भी होना जरूरी है। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए विधार्थी  Biology विषयों से 12वीं पास होना अनिवार्य होता है।

GNM तथा ANM में कोर्स का महत्व

 GNM और  ANM दोनों ही कोर्स में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी का 12वीं पास  Biology विषय से पास  होना चाहिए। ये कोर्स खास तौर पर छात्राएं करती है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप सफल नर्स के रूप में सरकारी से प्राइवेट अस्पतालों में ड्यूटी देती है।

इस कोर्स को पूरा करने के बाद ,विकसित देशों में लोगों को अच्छी खासी उच्च दर्जे की नौकरी मिलती है। अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में लोग इस कोर्स को बड़ी तादात में करते है।

वहीं दक्षिण भारतीय महिलाएं इस कोर्स को विशेष महत्व देती हैं। भारत के बड़े hospita lओल्ड एज केयर सेंटरों में इनको जॉब मिलने की बड़ी संभावना रहती है।

GNM Aur ANM कोर्स को करने के बाद अनुमानित वेतन

भारत में फ्रेशर नर्स को औसत रूप से वेतन 3 से 4 लाख सालाना प्राप्त होता है। वहीं हाईली एक्सपीरियंस नर्स को वेतन प्रतिवर्ष 4 से 10 लाख रुपए की मिलती है। वही पश्चिमी देश England, America  और Australia जैसे बड़े देशों में सैलरी कई गुना अधिक होती है।

ANM, GNM कोर्स करने के लिए छात्र की शैक्षिक योग्यता

GNM कोर्स करने के लिए विद्यार्थी का 10+2  पास होना जरूरी है। वो भी 12वीं में Physics,chemistry विषयो के साथ ही जीव विज्ञान विषय का होना जरूरी है। ANM कोर्स के लिए विद्यार्थी science or arts स्ट्रीम से दसवीं या 10 या 10+2 पास करने के बाद आवेदन करने योग्य माने जाते हैं।

वहीं कुछ कॉलेज और शिक्षण संस्थान प्रवेश प्रदान करने के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करते हैं, लेकिन कुछ अन्य कॉलेजों में 12th में प्राप्त अंक और Interview  अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश मिल जाता है।

ANM और GNM कोर्स हेतु खास बातें

अगर आप ANM या GNM कोर्स में दाखिला लेने का विचार बना रहे ,तो दाखिला लेने से पहले आपको इस बारे में चंद बातें पता होनी चाहिए।

विद्यार्थी का इस कोर्स के लिए सिर्फ physically तौर पर नहीं बल्कि mentally तौर पर मजबूत होना आवश्यक है , क्योंकि उसे मरीज के गंभीर रूप से बीमार होने पर भी उनकी देखभाल करनी होती है।

कई बार मरीजों के साथ सहानुभूति दिखाना बेहद जरूरी है,क्योंकि मरीज गंभीर रूप से बीमार होते है। ऐसे में आपको भावात्मक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है।

Indian Nursing Council की वेबसाइट पर इससे जुड़ी लगभग सभी निर्देश और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

वही जिन छात्रों ने 12 वी ओपन यूनिवर्सिटी से की है,वो भी इस फॉर्म को भरने योग्य माने गए है।

ANM Aur GNM का कोर्स करने के बाद जॉब ऑप्रच्युनिटी

ये दोनों ही कोर्स करने के बाद विद्यार्थी को Nursing Counseling से Registration कराना अनिवार्य होता है। Registration करवाने के बाद आप चाहे तो नौकरी कर सकते हैं या फिर इसके आगे पढ़ाई के तौर पर Bachelor  और Master कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

नर्सिंग के क्षेत्र में  Master से लेकर PHD लेवल तक का कोर्स होता है। मास्टर और एचडी का कोर्स कंप्लीट करने के बाद विद्यार्थी के लिए किसी कॉलेज में teacher या principal के पद पर नौकरी कर सकता है।

असल में भारत जैसे विकासशील देश में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचा को मजबूती देने के लिए ANM, GNM जैसे कोर्स को बढ़ावा देने बेहद आवश्यकता है। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगी बल्कि असमय child death और birth death पर भी लगाम लगाया जा सकेगा। इसके अलावा सबको स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं भी निरंतर रूप से मिलती रहेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी ये ANM कोर्स काफी प्रभावी है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:

ANM and GNM full form: Conclusion

आज के खास ब्लॉग में आपको ANM full form in hindi, GNM full form in Hindi के बारे में बेहद खास जानकारी सौंपी गई। ये जानकारी आपको समय समय पर काम आयेगी। मेडिकल लाइन से जुड़े कई लोगो के इस बारे में पता नही लगता। आपको हमारा ब्लॉग कैसा लगा इस बारे राय देने के लिए आप कमेंट के जरिए हमसे जुड़ सकते है।

इस लेख में मैंने आपको ANM और GNM की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे ANM, GNM kya haiANM ka full form, GNM ka full form (ANM and GNM full form in Hindi), ANM,GNM परीक्षा की तैयारी कैसे करें, ANM, GNM के लिए न्यूनतम योग्यता, उम्र सीमा आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको ANM and GNM full form, what is ANM and GNM in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment