25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

CRPF Full Form: CRPF क्या है, कैसे बने, योग्यता, सैलरी (CRPF ka full form)

CRPF full form: भारत देश के आजाद हो जाने के बाद हमारा देश की लगातार उन्नति कर रहा है। वही सरकार की तरफ से एक से बढ़कर एक सरकारी योजनाएं आ रही। जिससे देश की बड़ी तेजी से प्रगति हो रही।  देश को सुरक्षित रखने की दृष्टि से बड़ी तादात में आर्मी की भर्ती की जा रही।

जब भी सैनिक भर्ती का जिक्र होता है तो ऐसे में आपने लोगो के मुंह से CRPF टर्म जरूर सुना होगा। अधिकांश प्रतियोगी छात्रों को CRPF की फुल फॉर्म और इससे जुड़ी जानकारी नही होती है। ऐसे में आपको आज का आर्टिकल CRPF Full Form (CRPF ka full form)काफी सहायक साबित होगा।

CRPF ka full form

दोस्तों देश की युवा देश प्रेम की ओर अग्रसर है। लाखो लड़के, लड़कियां दिन रात मेहनत कर रहे हैं अपने crpf जवान बनने के सपने को साकार करने के लिए। देश के लिए उनका प्रेम ही उन्हें सुबह के 3 बजे उठ के दौड़ लगाने के प्रेरित करती है। हो सकता है की आप भी CRPF में जाना चाहते होंगे पर इसके लिए CRPF के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरुरी है। तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं की CRPF का फुल फॉर्म (full form of CRPF) क्या है, CRPF का इतिहास, CRPF कैसे बने, योग्यता, CRPF की सैलरी कितनी होती है आदि।

CRPF का फुल फॉर्म : CRPF क्या है, कैसे बने (Full form of CRPF)

CRPF टर्म से स्टूडेंट को मोटे तौर पर आइडिया होता है कि ये सरकारी नौकरी से संबंधी पुलिस की भर्ती है। CRPF का अंग्रेजी में फुल फॉर्म “Central Reserve Police Force” है।

वही हिंदी में इसका अभिप्राय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल” है। आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए बता दे कि सीआरपीएफ असल में भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। ये अर्धसैनिक बल के तौर पर कार्य करता है। अगर आप एक प्रतियोगी छात्र है तो आपको पता होना चाहिए कि CRPF भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है।

सीआरपीएफ क्या है? (What is CRPF in Hindi)

अब तक आपको छोटा सा आइडिया लग गया होगा कि सीआरपीएफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल असल में एक अर्ध सैनिक बल है। ये गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है। सीआरपीएफ के जवानों की भूमिका कार्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कानूनी व्यवस्था को बल प्रदान करना है।

सीआरपीएफ के कार्यालय का जिक्र करे, तो ये नई दिल्ली भारत में स्थित है। वही इतिहास में इसकी स्थापना 27 जुलाई सन 1939 को हुई दर्ज है। आपने देखा होगा कि जब किसी राज्य में दंगे की स्थिति बनती है, तो ऐसे में स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए CRPF जवानों को ही बुलाया जाता है। ये ऐसी फोर्स है,जो आजाद भारत के हर एक राज्य में इनको समान अधिकार प्रदान होता है।

सीआरपीएफ का व्यापक इतिहास (History Of CRPF)

सीआरपीएफ सही मायने में पुराने केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल में से एक है। वही पहले इसका नाम CRP (Crown Representative’s Police) से लिया गया था। इसकी स्थापना का जायजा ले, तो ये तकरीबन 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के तौर पर की गई थी ।आजादी के चंद साल बाद 28 दिसम्‍बर, 1949 को

इस बल का नाम संसद के एक अधिनियम के जरिए परिवर्तित करके  “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल” कर दिया था। इतिहास में दर्ज एक घटना से आप सीआरपीएफ जवानों के महत्व को समझ सकते है। 21 अक्टूबर सन 1959 को CRPF के एक दल पर चीनी सैनिकों ने अचानक से धावा बोल दिया।

जिसमे से कुछ CRPF सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। इस घटना के बाद इस दल में शहीद होने वाले जवानों की शहादत में हर साल 21 अक्टूबर को Police Commemoration Day के तौर पर मनाते है।

सीआरपीएफ के पद पर तैनात होने वाले जवानों की ड्यूटी

अब तक तो आपको सौ फीसदी क्लियर हो गया होगा कि सीआरपीएफ असल में सरकारी नौकरी है। ये सरकारी नौकरी में एक बेहद प्रतिष्ठित पद है। ये तो आप जान ही गए होगे कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स भारत की सबसे बड़ी फोर्स है। इसके चलते ये कई चीजों के लिए उत्तरदाई माने जाते है। इनमे से चुनिंदा के बारे में जानकारी नीचे प्रदान की गई है।

  • सीआरपीएफ देश के सभी राज्य में सुरक्षा और शांति बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती है।
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स जरूरत पड़ने पर राज्य की पुलिस फोर्स की बखूबी रूप से सहायता करती है।
  • इसके अलावा चुनाव के दौरान भी सीपीआरएफ की तैनाती की जाती जाती है जिससे कि चुनाव के दौरान राज्य में शांत व्यवस्था बनी रहे।
  • भीड़ या दंगो पे नियंतरण पाने के लिए crpf के जवानों की तैनाती की जाती है।
  • नक्सल क्षेत्रो में CRPF की तैनाती होती है और ये ही जवान नक्सलियों से लोहा लेते है।
  • जरुरत पड़ने पे युद्ध के समय में सशस्त्र बालो की सहायता भी CRPF के द्वारा की जाती है।

CRPF कैसे बने? – How to become CRPF (CRPF बनने के लिए योग्यता)

CRPF ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार का शैक्षिक तौर पर हाई स्कूल पास होना जरूरी है। इसके अलावा आप समय- समय पर सरकारी नौकरी से जुड़ी वेकेंसी के बारे में इंटरनेट के जरिए या न्यूजपेपर के माध्यम से जानकारी हासिल करते रहना चाहिए।

इसके लिये उमीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए। इसके अलावा CRPF में SC व ST वर्ग के उमिद्वारो के लिए 5 वर्ष तथा OBC वर्ग के कैंडिडेट लिए 3 वर्ष एवं असैनिक Central Government के कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष आयु में छूट दी जाती है जो की काफी मददगार साबित होती है।

CRPF का जवान बनने के लिए कैंडिडेट की हाइट भी काफी महत्वपूर्ण होती है। इसके के लिए पुरुष की ऊंचाई -153 CM होती है और महिला की ऊंचाई – 140.5 CM होती है।

उम्मीदवार को CRPF जवान बनने के लिए तीन तरह की परीक्षा से गुजरना होता है। जिसमे सबसे लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक परीक्षण और अंत में इंटरव्यू में शामिल है।

 नौकरी से संबंधी पात्रता मापदंड के तौर पर उम्मीदवार को 4800 m की दौड़ में हिस्सा लेना होता है। जिसे उसे करीब 25- 27 समय में पूरा करना होता है।

इसे क्लियर करने के बाद आप कही सीआरपीएफ के जवान के पद पर नियुक्ति मिलती है।

अब आपके जेहन में एक प्रश्न अवश्य तौर पर उठ रहा होगा कि परीक्षा में सफल होने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए, तो मोटे तौर पर आपको बता दे कि इसके लिए आपको रेगुलरी रूप से तैयारी करना चाहिए।  वही करेंट अफेयर्स और रीजनिंग पर खास पकड़ बनना उम्मीदवार के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐसा स्वाभावित है कि पहले अटेम्प्ट पर उसे सफलता न मिले तो ऐसे में हताश नही होना चाहिए।

CRPF के जवान की अनुमानित सैलरी

CRPF की सैलरी जानने के लिए प्रतियोगी छात्र काफी उत्सुक रहते है। तो ऐसे में आपकी जिज्ञासा का अंत करने के लिए आपको बता दे कि CRPF के पद पर नियुक्त जवान को न सिर्फ इस पेशे से नाम और सम्मान मिलता है, बल्कि उसे अच्छी खासी सैलरी भी प्राप्त होती है।

CRPF की पोस्ट पर तैनात जवान की शुरुआती सैलरी 20000 से लेकर 70000 तक की होती है। वही प्रोमोशन के दौरान इसमें अच्छा- खासा इजाफा भी होता है। CRPF के तहत कई तरह की भर्ती निकली जाती है। बशर्ते उम्मीदवार तय इससे जुड़े तय मापदंडों पर खरा उतरे।

More important full forms:

CRPF Full Form: Conclusion

आज के आर्टिकल के जरिए आपको CRPF Full Form in Hindi (CRPF ka full form) से जुड़ी बेहद खास जानकारी प्रदान की गई। वही एक भारतीय होने के नाते आपको जानना भी जरूरी है क्योंकि भारत को आजाद करने के लिए हमारे देश के क्रांतिकारितो को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा दोबारा से ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए बेहद जरुरी है कि हमारे के सीमा क्षेत्र सुरक्षित हो।

इस लेख में मैंने आपको CRPF की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे CRPF kya haiCRPF ka full form (CRPF full form in Hindi), CRPF कैसे बने, CRPF बनने के लिए आवश्यक योग्यता, CRPF की सैलरी कितनी होती है आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको CRPF full form, what is CRPF in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

1 thought on “CRPF Full Form: CRPF क्या है, कैसे बने, योग्यता, सैलरी (CRPF ka full form)”

Leave a Comment