Skip to content
Meaning In Hindi Trusted & Fasted Job, Exam & Education Portal
  • Home
  • Online Form
  • Vacancy
  • Result
  • Admit Card
  • Answer Key
  • States
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Maharashtra
    • Rajasthan
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Haryana
    • Gujarat
    • West Bengal
  • Education
    • 10th Pass Jobs
    • 12th Pass Jobs
    • Graduate Jobs
    • Post Graduate Jobs
    • Diploma Jobs
    • ITI Jobs
    • Engineering Jobs
    • Medical Jobs
  1. Home»
  2. Full Form»
  3. NCC Full Form: NCC क्या......»

NCC Full Form: NCC क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, इसके फायदे

March 19, 2023August 9, 2022 by TheRnMehta

NCC Full Form: Guys do you know what is the meaning and full form of NCC? I know that you don’t know about it and really most of the people don’t know the NCC full form in Hindi (NCC ka full form). If you also don’t know about it then don’t panic because in this post I will tell you what is the correct full form and Hindi meaning of NCC. (जानिए NCC की फुल फॉर्म, NCC Ka Full Form).

NCC full form in Hindi

NCC Full Form: देश के लिए मर मिटने का जजबा रखने वाले लाखो युवा आज के समय में पुलिस, आर्मी आदि डिफेन्स सर्विस को जॉइन करना चाहते हैं और इसके लिए क्षात्र दिन रत मेहनत भी कर रहे हैं।

डिफेन्स में नौकरी पाना और देश की सेवा करना एक अलग ही प्रकार की ख़ुशी देती है साथ ही साथ इसमे देश के नागरिक द्वारा इजत व सम्मान दिया जाता है। अलग अलग क्षात्रो के लिए सेना में भर्ती होने का अलग अलग कारण हो सकता है पर सबसे जरुरी और सबसे जादा महत्त्व देश प्रेम में देश के लिए कुछ कर गुजरने को दिया जाता है।

क्योकि पैसा तो कमाने के कई जरिया हैं। अगर सिर्फ पैसा ही कमाना हो तो कोई क्यों अपना जान जोखिम में डालेगा पर वो देश प्रेम ही है जो युवाओं को किसी भी हद तक गुजरने के लिए प्रेरित करती है।

आप सोच रहे होंगे की आज मैं डिफेन्स और सेना, पुलिस आदि की क्यों बात कर रहा हूँ? दरअसल आज का टॉपिक “NCC” इन्ही सब से जुड़ा हुवा है। अज के इस लेख में हम जानेंगे की NCC का फुल फॉर्म (NCC full form in Hindi) क्या है, NCC क्या है (What is NCC in Hindi), NCC के फायदे, यह कितने साल में कम्पलीट होता है, इसके लिए आवश्यत योग्यता आदि। तो चलिए सुरु करें।

NCC का फुल फ्रॉम (NCC Full Form In Hindi): NCC क्या है, इसके फायदे

NCC का फुल फार्म “National Cadet Corps” (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) होता है । इस तरह NCC full form in Hindi होगा “राष्ट्रीय कैडेट कोर”।

NCC क्या है?

आपने NCC full form in Hindi तो जान लिया। अब समझते हैं कि NCC kya hota hai.

NCC एक voluntary organisation है। इसे आप डिफेंस सर्विस के तीनों अंग (जल सेना, थल सेना और वायु सेना) के अंडर आने वाला यूथ ग्रुप कह सकते हैं।

इसमें स्कूल और कॉलेज के युवा भर्ती होते हैं और देशभक्ति और सेवा भावना से जीवन जीने के तरीके सीखते हैं।

एनसीसी का उददेश्य क्या होता है, एनसीसी दिवस कब मनाया जाता है ? NCC का उददेश्य होता है एकता और अनुशासन (Motto of NCC is Unity and Discipline)।

  • पढ़ें: LLB full form in Hindi

NCC जॉइन कौन और कैसे कर सकता है?

नौसेना या वायु सेना विंग मे non- medical वाले छात्रों को सीधे प्रवेश मिल जाता है लेकिन सामान्य विषय वाले छात्र को परीक्षा क्लियर करना होता है। उसके हिसाब से उन्हें प्रवेश मिलता है। बहुत सी जगह पर वैकेन्सी खाली होती है तो वहा बिना परीक्षा के भी प्रवेश मिल जाता है |

NCC में कितने साल की ट्रेनिंग करनी होती है?

एनसीसी की जूनियर डिवीजन में दो साल और सीनियर डिवीजन में तीन साल की ट्रेनिंग होती है। इसमें एक साल का एक्सटेंशन भी हो सकता है।

अगर ये शब्द आपके लिए नए हैं तो परेशान न हों। अगले सेक्शन NCC की आयु सीमा पढ़कर आपको सब क्लीयर हो जाएगा।

NCC की आयु सीमा (Age Limit For NCC)

NCC Age Limit: NCC के लिए आयु सीमा जानने से पहले आपको इसकी डिवीजन को समझना जरूरी है।

NCC boys group को डिवीजन और girls group को wing कहते हैं। इन्हें जूनियर और सीनियर दो कैटेगरी में बांटा गया है।

एनसीसी जूनियर के लिए आयु सीमा 12 से 18.5 वर्ष रखी गई है। अगर क्लास वाइज देखें तो 10वीं तक के स्टूडेंट्स जूनियर कैटेगरी में आते हैं। एनसीसी सीनियर में 10वीं से ऊपर के स्टूडेंट्स आते हैं इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 26 वर्ष होति है।

आपको किसी स्कूल या कॉलेज का स्टूडेंट होना जरूरी होता है। वही लोग NCC join कर सकते हैं , जो शारीरिक रूप से फिट हों।

  • पढ़ें: NASA full form in Hindi

NCC कैसे join करें (How to join NCC)

 NCC join करने का तरीका बहुत ही आसान है। आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हुए एनसीसी जॉइन करते हैं और पढ़ाई करने के दौरान ही आपको ट्रेनिंग दी जाती है।

अगर आपके स्कूल और कॉलेज में NCC यूनिट है तो आपको वहां के इंचार्ज से बात करनी होती है। आपसे एक फार्म भरवाया जाता है और फिजिकल टेस्ट पास करने पर आपको जॉइनिंग मिल जाती है।

अगर आपके इंस्टीट्यूट में एनसीसी नहीं है तो आप पास के किसी इंस्टीट्यूट में वहां के कमांडिंग ऑफिसर से मंजूरी लेकर ओपन कैटेगरी द्वारा NCC जाॅइन कर सकते हैं। इसके करने के लिए आपके प्रिंसिपल को “NOC” देनी होती है ।

  • पढ़ें: ANM And GNM Full Form In Hindi

NCC Certificate का क्या फायदा क्या है – NCC certificates benefits.

अब बात करते हैं NCC certificates की। समय-समय पर NCC cadets को कुछ सर्टिफिकेट दिए जाते हैं जिनको A, B और C नाम दिया गया है। ये किस आधार पर दिए जाते हैं इसे समझते हैं।

NCC Certificate A

NCC Certificate A – यह बस जूनियर डिवीजन के छात्रों को दिया जाता है और इसके लिए दो साल की NCC ट्रेनिंग जरूरी है।

NCC Certificate B

NCC Certificate B – यह सीनियर डिवीजन के छात्रों को दिया जाता है। इसके लिए भी दो साल की ट्रेनिंग लेनी होती है।

NCC Certificate C

NCC Certificate C – यह भी सीनियर डिवीजन स्टूडेंट्स के लिए होता है। इसके लिए तीन साल की ट्रेनिंग लेनी होती है।

NCC ke fayde – NCC के फायदे

दोस्तों आपने ऊपर NCC में क्या करना पड़ता है सेक्शन को पढ़कर यह तो समझ लिया होगा कि NCC जॉइन करके किस तरह आपकी पर्सनालिटी इम्प्रूव होती है। अब जानते हैं कि

NCC के फायदे कैरियर में किस तरह मिलते हैं।

अगर आपके पास NCC certificate है तो आपको पैरा मिलिट्री सर्विस जैसे BSF, CISF, SSB में आसानी से एंट्री मिल सकती है। इसमें बोनस मार्क्स इस तरह होते हैं।

A certificate-2%

B certificate- 3%

C certificate- 5%

NCC के और भी कई फायदे होते है-

आर्मी में सोल्जर रैंक के लिए A certificate होल्डर को 5% और B certificate होल्डर को 10% बोनस अंक मिलते हैं।

CDS exam में एक सामान्य स्टूडेंट को रिटन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू चरणों से गुजरना पड़ता है। NCC C certificate होने पर सिर्फ मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू होता है। यदि आर्मी ऑफिसर रैंक की बात करें तो C certificate वालों के लिए लेटलर एंट्री का भी प्रोविजन होता है। इसी तरह नेवी और एयर-फोर्स में भी NCC certificate वालों को बोनस नंबर भी दिए जाते हैं।

डिफेंस सर्विस में कुछ वेकेंसी सिर्फ C certificate के लिए निकाली जाती हैं।

  •  कुछ राज्य में अनेक कांस्टेबल भर्ती में एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को बोनस मार्क्स भी देते हैं।
  • यदि आप tracking , mountain climbing के कोर्स करना चाहते हैं तो वहां भी एनसीसी सर्टिफिकेट आपके काम आता है।
  • एनसीसी कैडेट्स को कॉलेज एडमिशन में सहायता मिलती है। यानि NCC certificate होने पर आपको बोनस अंक मिल जाते हैं। कुछ जगह फीस में छूट भी मिलती है।
  • आपको कैम्प के माध्यम से नई जगह घूमने के लिए ले जाते हैं, और अपनी नॉलेज बढ़ाने का भी मौका मिलता है।
  • NCC में मिली ट्रेनिंग आपकी स्किल्स को भी बढ़ाती है।
  • कैडेट्स में अनुशासन, देशभक्ति का भी विकास होता है।

NCC में कौन कौन से ट्रेनिंग होती है?

अब हम Army, Navy, Air wing की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

  • एनसीसी में कैडेट्स को परेड सिखाई जाती है। 
  • राइफल ड्रिल की ट्रेनिंग दी जाति है। 
  • हर तरीके की पिस्टल या बन्दूक चलानी सिखायी जाति है।
  • ट्रैप शूटिंग करना सिखाया जाता है।
  • पैरासेलिंग कराई जाती है।
  • एयर विंग में कैडेट्स को माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हे नेविगेशन की जानकारी दी जाति है।
  • नेवी विंग में कैडेट्स को सेलिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हे रेस्क्यू ऑपरेशन सिखाया जाता है। नेविगेशन की जानकारी दी जाति है। 
  •  तैराकी सिखाई जाती है।

इसे स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई करते हुए जॉइन कर सकते हैं। एनसीसी कैडेट्स में ट्रेनिंग के बाद आत्मविश्वास और देशसेवा जैसी भावना विकसित होती है। ट्रेनिंग के बाद तीन सर्टिफिकेट मिलते हैं A, B और C , जिनके पास NCC का C certificate होता है उनको CDS written exam से छूट मिलती है।

C certificate holder सिर्फ मेडिकल और इंटरव्यू क्लीयर करके डिफेंस में जा सकते हैं। एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को डिफेंस मैं बोनस अंक भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:

  • SSC full form in Hindi
  • IAS full form in Hindi
  • IPS full form in Hindi
  • Computer full form in Hindi
  • MBA full form in Hindi

NCC Full Form: Conclusion

इस लेख में मैंने आपको NCC की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे NCC kya hai, NCC ka full form (NCC full form in Hindi), एनसीसी की तैयारी कैसे करें, इसे करने के क्या फायदे होते हैं, NCC कौन और कब जॉइन कर सकता है आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको NCC full form, what is NCC in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Author Name
About the Author

Rn Mehta

Hi, I’m a content writer with 12 years of experience of sharing the latest government job updates, exam notifications, results, admit cards, recruitment news, important education updates and English teaching. My goal is to provide clear, useful, and timely information to help students and job seekers stay informed and prepared.

@Instagram || @Facebook || @X (Twitter)

MeaningInHindi.Net

The blog where you can learn many things in English and Hindi like- English-Hindi grammar, Hindi meaning of English words or vocabulary, translation and many more guide based on what is and how to topic.

DMCA.com Protection Status
© MeaningInHindi 2026 | All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Sitemap | Refund Policy