• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
meaning in hindi

Meaning In Hindi

Shabdkosh, grammar, definition, full forms

Show Search
Hide Search
  • Blog
  • Vocabulary
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Grammar
  • Full Form
  • शब्दकोष
home→Full Form→HIV Full Form: HIV AIDS क्या है इसके लक्षण, इलाज (HIV का फुल फॉर्म)

HIV Full Form: HIV AIDS क्या है इसके लक्षण, इलाज (HIV का फुल फॉर्म)

description
HIV Full Form: Guys do you know what is the meaning and full form of HIV? I know that you don’t know about it and really most of the people don’t know the HIV AIDS full form in Hindi (HIV AIDS ka full form). If you also don’t know about it then don’t panic because in this post I will tell you what is the correct full form and Hindi meaning of HIV. (जानिए HIV की फुल फॉर्म, HIV Ka Full Form).

आज हम आपको एक ऐसी वायरस और इस वायरस से होने वाली बीमारी की जानकारी प्रदान करेंगे जिसके कारण आज भी विश्व में करीब  600000 से ऊपर लोगों की मौत होती है। आज पूरी दुनिया में लगभग 37.7 मिलियन लोग इस बिमारी से संक्रमित हैं। जी हाँ, हम HIV AIDS की बात कर रहे हैं।

HIV full form in Hindi

HIV जानलेवा वायरस है पर यदि किसी HIV के वजह से हुवे AIDS रोगी को सही समय पर चिकित्सा प्राप्त हो जाए, तो उसकी जान बच सकती है। HIV क्या है, HIV का फुल फॉर्म (HIV full form in Hindi), इसके वजह से कौन सी बीमारी उत्पन्न होती है? इस virus के फैलने के कारण कौन-कौन से हैं, इसे कैसे रोका जा सकता है – इन विषयों पर चर्चा करने से पहले, आइये हम HIV के बारे में एक झलक देखें। 

Contents

  • HIV Full Form: HIV क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या है
  • How does HIV spread among people? लोगों में HIV कैसे फैलता है? 
  • What are the treatment methods of HIV? HIV के उपचार के तरीके क्या हैं?
  • How do HIV drugs function? HIV दवाएं कैसे काम करती हैं?
  • Why is it difficult to overcome HIV? HIV पर काबू पाना मुश्किल क्यों है?
  • How to prevent HIV? HIV को कैसे रोकें?
  • HIV full form: Conclusion

HIV Full Form: HIV क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या है

English में  HIV का पूरा नाम है Human Immunodeficiency Viruses.

Hindi में  HIV का पूरा नाम है “मानव इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस। 

HIV एक ऐसी वायरस है जो इंसान के अंदरूनी प्रतिरक्षा प्रणाली को धीरे-धीरे खोखला कर देती है जिससे अन्य विकृतियों या संभावित संक्रमणों के विकास को बढ़ावा मिलता है। HIV वायरस मानव प्रतिरक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण कोशिकाओं जैसे CD4+ T, मैक्रोफेज और डेंड्राइटिक को संक्रमित करता है।

जब CD4+ T कोशिकाओं की संख्या गिरते गिरते एक खतरनाक स्तर पर पहुँच जाती है, तो इंसान के शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति निरंतर कम होने लगती है, जिससे शरीर अन्य संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। परिणामस्वरूप एड्स (AIDS) की शुरुआत हो जाती है। सिर्फ एड्स ही नहीं, बल्कि कैंसर के प्रति भी इंसान का शरीर संवेदनशील हो जाता है।

जी हाँ, आपने एक जानलेवा बीमारी एड्स का नाम तो सुना ही होगा। इस बीमारी के वजह से हर साल लाखो लोगो की जान चली जाती है पर यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं की आखिर एड्स क्यों और किस वजह से होता है। दरअसल यह बीमारी HIV नामक वायरस के वजह से होता है और इसी वायरस तथा इससे होने वाले बीमारी एड्स के बारे में इस लेख में चर्चा कर रहे हैं।

अभी आपने HIV का फुल फॉर्म तो देख लिया पर अब आपने मन में ये सवाल आ रहा होगा की आखिर AIDS का फुल फॉर्म क्या है तो दोस्तों मैं आपको बताना चाहूँगा, इंग्लिश में aids का फुल फॉर्म “Acquired Immune Deficiency Syndrome” होता है। मैंने AIDS के बारे में एक dedicated article भी लिखा है जिसके बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं- AIDS की पूरी जानकारी.

How does HIV spread among people? लोगों में HIV कैसे फैलता है? 

वैसे तो  HIV एक यौन संचारित संक्रमण है, पर यह गैर-यौन कारणों से भी फैलता है। 

  • यदि कोई व्यक्ति किसी HIV पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध रखता है, तो वह इससे संक्रमित हो सकता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के शरीर में किसी HIV पीड़ित महिला का वेजाइनल तरल प्रवेश करता है, तो उस व्यक्ति के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 
  • इसी प्रकार किसी HIV संक्रमित व्यक्ति का वीर्य किसी महिला के शरीर में प्रवेश करने पर, उस महिला के संक्रमित होने की संभावना बढ़ सकती है।   
  • गैर-यौन कारणों की बात करें तो, स्तनपान के माध्यम से यह वायरस HIV संक्रमित माता से शिशु तक फ़ैल सकता है। यही नहीं, किसी HIV पीड़ित व्यक्ति का खून यदि किसी साधारण व्यक्ति के शरीर में प्रवेश हो जाए, जैसा की रक्तदान के समय लोगों के शरीर में खून चढ़ाया जाता है, तब भी संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। 

गौर करने लायक बात यह है की यह बीमारी हवा, पानी, भोजन, या स्पर्श से नहीं फैलता है। अतः संक्रमित लोगों से अछूतों की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उनके साथ उठने-बैठने, खाने-पीने या उन्हें छूने से संक्रमण नहीं फैलता। लोगों में यह जागरूकता लाने की आवश्यकता है की सिर्फ़ खून, वीर्य, वेजाइनल तरल या फिर स्तन के दूध के माध्यम से ही यह बीमारी फैलती है। 

  • पढ़ें: IVF full form in Hindi

What are the treatment methods of HIV? HIV के उपचार के तरीके क्या हैं?

फिलहाल तो HIV का कोई इलाज नहीं है। एक बार संक्रमित होने के बाद शरीर इस बीमारी या वायरस से छुटकारा नहीं पा सकता है। हालांकि, ऐसी कई दवाइयां हैं जो HIV का प्रबंधन कर सकती हैं और मनुष्य को इसके दुष्प्रभावों से बचा सकती हैं।

इन दवाओं को एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (ART) कहा जाता है। ART HIV  का इलाज नहीं कर सकती, लेकिन संक्रमितों को एक दीर्घ और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती है। HIV पीड़ित वयक्ति के वायरल लोड को इतने हद तक कम कर देती है जिससे वायरल लोड परीक्ष्ण में इसका पता ही न चले।

यदि ऐसा हुआ तो इसका मतलब है की व्यक्ति के शरीर में HIV का रक्त स्तर इतना कम हो गया है की वह परीक्षा द्वारा पता लगाने योग्य नहीं है। ऐसी स्थिति में HIV संक्रमित लोगों के द्वारा HIV नेगेटिव व्यक्तियों को संक्रमण का खतरा न के बराबर हो जाता है।

  • पढ़ें: MBA full form in Hindi

How do HIV drugs function? HIV दवाएं कैसे काम करती हैं?

HIV CD4+ T कोशिकाओं को मारता है, जो मानव शरीर को संक्रमण से प्रतिरक्षित करती हैं। जब CD4+ T कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं तो शरीर को संक्रमण और एचआईवी से जुड़ी अन्य जटिलताओं से जूझने में मुश्किल होती है।

HIV दवाइयां इस वायरस को स्व-प्रतिकृति से रोकती हैं, ताकि शरीर का वायरल लोड कम हो सके। वायरल लोड कम होने से प्रतिरक्षा प्रणाली को अधिक CD4+ T कोशिकाओं को ठीक करने और बनाने का मौका मिल जाता है। अभी भी शरीर में कुछ HIV वायरस उपस्थित हैं, पर प्रतिरक्षा प्रणाली इसे दूर करने में सक्षम हो जाती है। दवाएं  HIV के स्तर को कम करके HIV संचरण के जोखिम को कम कर देती हैं। 

Why is it difficult to overcome HIV? HIV पर काबू पाना मुश्किल क्यों है?

हम इस बात पर चर्चा कर चुके हैं की दवाइयां इस बीमारी को दूर नहीं कर सकती पर पीड़ितों को इससे थोड़ी राहत दिला सकती है। आपके मन में यह सवाल ज़रूर आया होगा की आखिर इस बीमारी को दूर करना संभव क्यों नहीं है?

हर साल सरकार और अन्य संस्थाएं लाखों रुपया खर्च करती है ताकि इस बीमारी का कोई इलाज मिल सके। वैसे तो वैज्ञानिकों को इस वायरस की काफी जानकारी है लेकिन अभी तक इसका एकमात्र उपचार है ART जो केवल इस बीमारी को फैलने से रोकता है। 

HIV वायरस कोशिकाओं में छिपी होती हैं, जिसे latency के नाम से जाना जाता है। यह वायरस मेजबान कोशिका के डीएनए के साथ विलीन हो जाता है। नए वायरस बनाने में सक्रिय न होने पर भी यह वहीं मौजूद रहता है। इन छिपे हुए वायरस की निष्क्रिय अवधि लंबी होती है। नए निर्मित वायरस को असंक्रमित कोशिकाओं को संक्रमित करने से रोका जा सकता है, लेकिन मेजबान कोशिका के जीनोम से वायरल डीएनए को नहीं हटाया जा सकता।  ये संक्रमित कोशिकाएं वायरस के लिए reservoir का काम करती हैं।

  • OPD full form in Hindi

How to prevent HIV? HIV को कैसे रोकें?

  • अपने इंजेक्शन उपकरण को कभी भी दूसरों के साथ शेयर न करें और केवल अजीवाणु बना हुआ (sterilized) पानी और दवा इंजेक्शन आपूर्ति का उपयोग करें।
  • यौन सम्बन्ध बनाते समय सुरक्षा का उपयोग करें। 
  • प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PrEP) के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। PrEP उन लोगों के लिए HIV को रोकने का तरीका है जो अभी तो संक्रमित नहीं है, लेकिन संक्रमण होने का खतरा है।

ये भी पढ़ें:

  • LLB full form in Hindi
  • ANM and GNM full form in Hindi
  • Ph.D full form in Hindi
  • UPSC full form in Hindi
  • GDP full form in Hindi
  • IAS full form in Hindi
  • Computer full form in Hindi

HIV full form: Conclusion

दोस्तों HIV एक घातक व जानलेवा वायरस है जो AIDS बीमारी को जन्म देती है। सबसे जादा चिंता का विषय तो यह है की इस बीमारी का कोई इलाज ही नहीं है इसलिए अर्थात् जब किसी व्यक्ति में HIV फ़ैल जाता है तो उसके शरीर से इस वायरस को पूरी तरह से ख़त्म कर देने वाला कोई उपचार या दवा उपलब्ध नहीं है। इसलिए ये अति आवश्यक है की इससे सावधान रहा जाये।

हर साल लाखो लोग इस वायरस के चपेट में आते हैं और अपना जान गवां रहे हैं। हालाँकि ये किसी के साथ बैठने से बात करने से नहीं फैलता है। हम अपने जीवन में उपरोक्त बताये गये कुछ सावधानिया अगर बरते तो इस बीमारी से आसानी से बच सकते हैं।

इस लेख में मैंने आपको HIV की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे HIV kya hai, HIV ka full form (HIV full form in Hindi), HIV किस कारन फैलता है, HIV से रोकथाम, HIV का इलाज  आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको HIV full form, what is HIV in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Share : FacebookWhatsappTwitterTelegram

Reader Interactions

About Author

RN Mehta is the founder of this blog. He is a Professional Blogger who is interested in topics related to Grammar, Vocabulary, Full Forms, and GK. If you need some information related to these topics, then you can feel free to ask here. Our aim is to provide you best information on this blog.

Related Post

CNG full form in Hindi
CNG Full Form: CNG क्या है इसके उपयोग, लाभ, हानी (CNG का फुल फॉर्म)
NIA full form in Hindi
NIA Full Form – एनआईए क्या है इनके कार्य, NIA कैसे बने – (NIA का फुल फॉर्म)
upsc full form in hindi
UPSC Full Form – UPSC क्या है, परीक्षा, योग्यता, उम्र सीमा (UPSC full form in Hindi)

Share Your Thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar


1K
Fans


500
Followers


800
Followers


5K
Subscriber

Recent Post

  • ITI Full Form: आईटीआई क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, Course, इसके फायदे
  • NCC Full Form: NCC क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, इसके फायदे
  • HIV Full Form: HIV AIDS क्या है इसके लक्षण, इलाज (HIV का फुल फॉर्म)
  • MBA Full Form: MBA Course क्या है, कैसे करें, Qualification, Fees, Salary इसके फायदे 
  • OPD full form: हॉस्पिटल में ओपीडी क्या होता है (OPD का फुल फॉर्म)

MeaningInHindi.Net

The blog where you can learn many things in English and Hindi like- English-Hindi grammar, Hindi meaning of English words or vocabulary, translation and many more guide based on what is and how to topic.

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2022
AboutContactPrivacySitemapBack top ↑