25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

Past Continuous Tense In Hindi: Rule, Chart, Examples And Exercise

Tense में past tense के प्रकार सिखने की सीरीज का यह दूसरा पोस्ट है जिसमे हम past continuous tense के बारे में विस्तार से पढेंगे।

past continuous tense in hindi

जैसा की हम जानते हैं, tense तीन प्रकार के होते हैं और उन तीनो के भी चार अलग अलग प्रकार होते हैं। इसके पिछले लेखो में मैंने present tense और present tense के चारो प्रकार के बारे में बता चूका है। अगर आपको उनके बारे में जानकारी नहीं है तो आप पहले present tense के बारे में पढ़ें।

Past tense के सभी चार प्रकार इस प्रकार हैं-

  1. Past indefinite tense
  2. Past continuous tense
  3. Past perfect tense
  4. Past perfect continuous tense

past tense (भूतकाल) का दूसरा प्रकार है past continuous tense। इस लेख में हम past continuous tense के rule, पहचान, structure, example sentences और exercise आदि देखेंगे।

Past Continuous Tense In Hindi

जैसा की नाम से ही अस्पष्ट है, past tense का हिंदी होता है ‘भूतकाल’ तथा Continous का हिंदी अर्थ है निरंतर या जारी होना। past continuous tense का मतलब होता है कोई भी कार्य भूतकाल में जारी था यानि कार्य हो रहा था। इसे past progressive tense के नाम से भी जाना जाता है। इसमें भूतकाल में किसी कार्य के जारी होने का जिक्र होता है। उदाहरन के लिए,

  • मैं पत्र लिख रहा था।
  • अमित खाना खा रहा था।
  • बच्चे कार्टून देख रहे थें।
  • वे सो रहे थें।
  • किसान सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थें।
  • दुकानदार सामान बेच रहे थें।
  • राधिका पढाई नहीं कर रही थी।
  • महेश खाना पका रहा था।

उपरोक्त वाक्यों में कार्य की स्थिथि क्या है? आप देख सकते हैं की वाक्यों से साफ जाहिर हो रहा है की वह कार्य भूतकाल में में जारी था। ये सभी वाक्य past indefinite tense के वाक्य है।

Past Continuous Tense की पहचान

दोस्तों past continuous tense के किसी भी हिंदी वाक्य का English translation बनाने से पहले ये पहचान किया जाता है की दिया गया है वाक्य इसी tense का है या नही। तभी आप उस tense के rule के हिसाब से ट्रांसलेशन बना सकते हैं।

पर past continuous tense के वाक्य का पहचान करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको एक छोटा सा नियम यद् रखना होगा।

जिस हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, रही थीं, इत्यादि लगा होता है उसे हम past continuous tense का वाक्य समझते हैं।

नोट: केवल वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि देखना ही प्रयाप्त नहीं है। उदाहरन के लिए इस सेंटेंस को आप किस tense का वाक्य समझेंगे-

राम तीन घंटे से सो रहा था।

वाक्य के अंत में “रहा था” लगे होने के वजह से कई बार लोग इसे past continuous tense वाक्य समझ लेते हैं जो की गलत है। दरअसल यह past perfect continuous tense का वाक्य है।

वाक्य पे गौर करेंगे तो पाएंगे की कार्य भूतकाल में चालू हुवा था और भूतकाल में ही कुछ दिए गये समय तक जारी भी थी। ऐसे वाक्य जिसमे भूतकाल किसी कार्य के होने का तथा उसके होने में लगे समय का जिक्र हो जैसे 2 दिन से, रात से, तीन साल है, जनवरी से आदि तो ऐसे वाक्य को हम past perfect continuous tense का वाक्य समझते हैं न की past continous tense का।

वहीँ वाक्य जैसे-

  • राम कल घूम रहा था।
  • अमित सुबह मंदिर जा रहा था।
  • सोहन सोमवार को आ रहा था।

ये सभी वाक्य में भी समय का जिक्र है परन्तु कार्य कितने समय तक चला इस समय का जिक्र नहीं है। इसलिए इसे हम past continuous tense का वाक्य समझते हैं।

Past Continuous Tense: Translation Rule

क्योकि वाक्य कई प्रकार के होते हैं इसलिए past continuous tense में भी अलग अलग प्रकार के वाक्यों का structure अलग अलग होता है।

इस tense में Helping verb के रूप में was तथा were का प्रयोग किया जाता है और main verb (मुख्य क्रिया) में “ing” लगाते हैं जिसे हम V4 (verb का चौथा फॉर्म) भी कहते हैं।

Helping verb was या were का प्रयोग वाक्य के subject के अनुसार किया जाता है।

अगर वाक्य में singular subject या singular noun जैसे- I He, she, it, Ram, Radha, The cow आदि हो तो इसके साथ Was का प्रयोग होता है।

अगर वाक्य में plural subject या plural noun जैसे We, you, they, The boys, Ram and Shyam आदि हो तो इसके साथ were का प्रयोग होता है। was तथा were का प्रयोग सिखने के लिए ये पोस्ट पढ़ें- use of was and were in Hindi.

आइये अब हम अलग अलग प्रकार के वाक्यों का translation rule और past continuous tense example sentences देखते हैं।

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)

Rule : S + Was/Were + V4 (V+ing) + O + other word.

Examples:

Hindi SentenceEnglish Sentence
मैं बाजार जा रहा था।I was going to the market.
मोहन सो रहा था।Mohan was sleeping.
हमलोग अपना काम कर रहे थें।We were doing our work.
तुम व्यायाम कर रहे थे।you were exercising
वे दूध पि रहे थें।They were drinking milk.
वह सच बोल रही थी।She was telling the truth.
वह अपना किताब पढ़ रहा था।He was reading his book.
राधा बाजार जा रही थी।Radha was going to the market.
राम कड़ी मेहनत कर रहा था।Ram was working hard.
मैं बचो को इंग्लिश पढ़ा रहा था।I was teaching English to the children.
सोहन अपने पापा को पत्र लिख रहा था।Sohan was writing a letter to his father.
राजा गरीबो को मदद कर रहे थें।The king was helping the poor.
अमित अपने भाई को मार रहा था।Amit was killing his brother.
हमलोग ट्रेन का इन्तेजार कर रहे थे।We were waiting for the train.
वह धुम्रपान कर रहा था।He was smoking.
मैं आज शाम को घुमने जा रहा था।I was going for a walk tonight.
मैं तुम्हारे लिए खिलौने खरीद रहा था।I was buying toys for you.
वह एक कार चला रहा था।He was driving a car.
अनीता गाना गा रही थी।Anita was singing a song.
उसके दादा जी इस समय रामायण पढ़ रहे थें।His grandfather was reading Ramayana at this time.
क्षात्र क्लास में शोर कर रहे थें।The students were making noise in the class.
अमित दरवाजा बंद कर रहा था।Amit was closing the door.
मेरा भाई नई कम्पनी का स्थापना कर रहा था।My brother was setting up a new company.
मैं अपने गावं जा रहा था।I was going to my village.

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

Rule : S + Was/Were + Not + V4 (V+ing) + O + other word.

Examples:

Hindi SentenceEnglish Sentence
मैं बाजार नही जा रहा था।I was not going to the market.
मोहन नही सो रहा था।Mohan was not sleeping.
हमलोग अपना काम नही कर रहे थें।We were not doing our work.
तुम व्यायाम नही कर रहे थे।You weren’t exercising.
वे दूध नही पि रहे थें।They were not drinking milk.
वह सच नही बोल रही थी।She was not telling the truth.
वह अपना किताब नही पढ़ रहा था।He was not reading his book.
राधा बाजार जा नही रही थी।Radha was not going to the market.
राम कड़ी मेहनत नही कर रहा था।Ram was not working hard.
मैं बचो को इंग्लिश नही पढ़ा रहा था।I was not teaching English to the children.
सोहन अपने पापा को पत्र नही लिख रहा था।Sohan was not writing a letter to his father.
राजा गरीबो की मदद नही कर रहे थें।The king was not helping the poor.
अमित अपने भाई को नही मार रहा था।Amit was not killing his brother.
हमलोग ट्रेन का इन्तेजार नही कर रहे थे।We were not waiting for the train.
वह धुम्रपान नही कर रहा था।He was not smoking.
मैं आज शाम को घुमने नही जा रहा था।I was not going for a walk tonight.
मैं तुम्हारे लिए खिलौने नही खरीद रहा था।I was not buying toys for you.
वह एक कार नही चला रहा था।He was not driving a car.
अनीता गाना नही गा रही थी।Anita was not singing the song.
उसके दादा जी इस समय रामायण नही पढ़ रहे थें।His grandfather was not reading Ramayana at this time.
क्षात्र क्लास में शोर नही कर रहे थें।The students were not making noise in the class.
अमित दरवाजा बंद नही कर रहा था।Amit was not closing the door.
मेरा भाई नई कम्पनी का स्थापना नही कर रहा था।My brother was not setting up a new company.
मैं अपने गावं नही जा रहा था।I was not going to my village.

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

Rule : Was/Were + S + (Not) + V4 (V+ing) + O + other word?

Examples:

Hindi SentenceEnglish Sentence
क्या मैं बाजार जा रहा था?Was I going to the market?
क्या मोहन सो रहा था?Was Mohan sleeping?
क्या हमलोग अपना काम कर रहे थें?Were we doing our job?
क्या तुम व्यायाम कर रहे थे?were you exercising?
क्या वे दूध नहीं पि रहे थें?were they not drinking milk?
क्या वह सच बोल रही थी?Was she telling the truth?
क्या वह अपना किताब पढ़ रहा था?Was he reading his book?
क्या राधा बाजार जा रही थी?Was Radha going to the market?
क्या राम कड़ी मेहनत नही कर रहा था?Was Ram not working hard?
क्या मैं बचो को इंग्लिश पढ़ा रहा था?Was I teaching English to the children?
क्या सोहन अपने पापा को पत्र लिख रहा था?Was Sohan writing a letter to his father?
क्या राजा गरीबो को मदद कर रहे थें?Was the king helping the poor?
क्या अमित अपने भाई को मार रहा था?Was Amit killing his brother?
क्या हमलोग ट्रेन का इन्तेजार कर रहे थे?Were we waiting for the train?
क्या वह धुम्रपान कर रहा था?Was he smoking?
क्या मैं आज शाम को घुमने नही जा रहा था?Was I not going for a walk tonight?
क्या मैं तुम्हारे लिए खिलौने खरीद रहा था?Was I buying you toys?
क्या वह एक कार चला रहा था?Was he driving a car?
क्या अनीता गाना गा रही थी?Was Anita singing a song?
क्या उसके दादा जी इस समय रामायण पढ़ रहे थें?Was his grandfather reading Ramayana at this time?
क्या क्षात्र क्लास में शोर कर रहे थें?Were the students making noise in the class?
क्या अमित दरवाजा बंद कर रहा था?Was Amit closing the door?
क्या मेरा भाई नई कम्पनी का स्थापना कर रहा था?Was my brother setting up a new company?
क्या मैं अपने गावं जा रहा था?Was I going to my village?

Wh Family Sentences

Rule : Wh word + Was/Were + S + (Not) + V4 (V+ing) + O + other word?

Examples:

Hindi SentenceEnglish Sentence
मैं बाजार कब जा रहा था?When was I going to the market?
मोहन कबसे सो रहा था?How long was Mohan sleeping?
हमलोग अपना क्या काम कर रहे थें?What work were we doing?
तुम कौन सा व्यायाम कर रहे थे?what exercise were you doing?
वे कितना दूध पि रहे थें?How much milk were they drinking?
वह सच क्यों नहीं बोल रही थी?Why was she not telling the truth?
वह अपना किताब कैसे पढ़ रहा था?How was he reading his book?
राधा बाजार किसके साथ जा रही थी?With whom was Radha going to the market?
राम कड़ी मेहनत कैसे नहीं कर रहा था?How was Ram not working hard?
मैं बचो को इंग्लिश किसलिए पढ़ा रहा था?Why was I teaching English to the children?
सोहन अपने पापा को पत्र क्यों लिख रहा था?Why was Sohan writing a letter to his father?
राजा गरीबो की मदद कैसे कर रहे थें?How was the king helping the poor?
अमित अपने भाई को क्यों मार रहा था?Why was Amit killing his brother?
हमलोग ट्रेन का इन्तेजार कहाँ कर रहे थे?Where were we waiting for the train?
वह धुम्रपान क्यों कर रहा था?Why was he smoking?
मैं आज शाम को घुमने कहाँ जा रहा था?Where was I going for a walk today evening?
मैं तुम्हारे लिए कौन से खिलौने खरीद रहा था?What toys was I buying for you?
वह किसका कार चला रहा था?Whose car was he driving?
अनीता किस सिंगर का गाना गा रही थी?Which singer’s song was Anita singing?
उसके दादा जी इस समय रामायण क्यों पढ़ रहे थें?Why was his grandfather reading Ramayana at this time?
क्षात्र क्लास में शोर कब कर रहे थें?When were the students making noise in the class?
अमित दरवाजा बंद कैसे कर रहा था?How was Amit closing the door?
मेरा भाई नई कम्पनी का स्थापना कहाँ कर रहा था?Where was my brother setting up the new company?
मैं अपने गावं किसके साथ जा रहा था?With whom was I going to my village?

Use of past continuous tense in Hindi

(1). To express temporary actions in the past.The time of the action may or may not be mentioned. (कोई अस्थाई कार्य-कलाप जो भूतकाल में हुवा हो; उसका समय दिया हो या नहीं भी दिया हो) जैसे-

  • I was talking to my friend.
    मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था।
  • The children were shouting.
    बच्चे चिल्ला रहे थे।
  • He was living in the Ranchi earlier.
    वह पहले रांची में रह रहा था।

(2). To express two actions going on at the same time in the pas (भूतकाल में दो ऐसे कार्यो का बोध कराने के लिए जो एक ही समय हो रहे हो)

  • While the country was starving, its leaders were making merry.
    जब देश भूख से मर रहा था, उसके नेता मौज कर रहे थे।
  • While Ruhi was watching a picture, Ritu was writing a letter.
    रूही जब तस्वीर देख रही थी तो रितु चिट्ठी लिख रही थी।
  • While I was doing my homework, my sister was reading a novel.
    जब मैं अपना गृहकार्य कर रहा था, मेरी बहन एक उपन्यास पढ़ रही थी।

(3). To express actions repeated over a period of time in the past. (इससे यह बोध होता है की कर्ता को भूतकाल में कार्य करने की आदत थी, अर्थात् कार्य लगातार जारी था): ऐसे sentences में always/often आदि adverb of frequency का प्रयोग होता है; जैसे-

  • He was always troubling his parents.
    वह हमेशा अपने माता-पिता को परेशान करता रहता था।
  • Last year students were always complaining about the food.
    पिछले साल छात्र हमेशा खाने को लेकर शिकायत कर रहे थे।
  • The principal was often requesting the students to pay their fees.
    प्राचार्य अक्सर छात्रों से उनकी फीस का भुगतान करने के लिए अनुरोध कर रहे थे।

(4). To express actions going on at the same time when another action takes place. (भूतकाल में उसी समय चल रही क्रियाओं को व्यक्त करना जब दूसरी क्रिया रही हो): इस स्तिथि में former action (पहला काम) के लिए past continuous tense का तथा latter action (दुसरे काम) के लिए past indefinite tense का प्रयोग होता है। जैसे-

  • He was taking tea when I visited her house.
    जब मैं उसके घर आया तो वह चाय पी रहा था।
  • My father was feeding the cow when I reached home.
    जब मैं घर पहुँचा तो मेरे पिता गाय को चारा खिला रहे थे।
  • When the prime minister was addressing the house, some of the M.P’s started shouting.
    जब प्रधानमंत्री सदन को संबोधित कर रहे थे तो कुछ सांसद चिल्लाने लगे।

Present Continuous Tense: Exercise

तो दोस्तों यहाँ पे मैंने आपको complete present continuous tense की जानकारी दिया। मैंने आपको सभी प्रकार के sentences का ट्रांसलेशन बनाने का rules आदि भी बताया।

पर आपको ये पता होना चाहिए की, किसी भी भाषा की सीखना इतना आशान नहीं होता है। आप इंग्लिश सिखने चले हैं तो बिना प्रैक्टिस किये भला ये कैसे संभव होगा?

आप जितना ही ज्यादा practice करेंगे उतना ही जादा आपकी पकड़ बनती जाएगी।

दोस्तों present continuous tense अच्छे से सिखने के लिए आपको इस tense के वाक्यों का translation बनाने सीखना ही चाहिए। निचे कुछ present continous tense के exercise दिए जा रहे हैं। यानि यहाँ कुछ हिंदी वाक्य दिए जा रहे हैं, इनका आप इंग्लिश अनुवाद करें।–

  • मैं 8 बजे आ रहा था।
  • मैं रोज फूटबाल नहीं खेल रहा था।
  • आप रोज कहाँ जा रहे थें?
  • क्या तुम स्कूल जा रही थी?
  • वह क्यों नही आ रही थी?
  • राजू रोज सुबह व्यायाम रहा था।
  • आप कहाँ काम कर रहे थें?
  • राधिका होम वर्क नहीं कर रही थी।
  • तुम्हारे पापा कहाँ घूम रहे थे?
  • तुम किस क्लास में पढ़ रही थी?
  • सोहन हमेशा देर से आ रहा था।
  • मैं ऑफिस जा रहा था।
  • वह सुबह चाय पि रही थी।
  • हमलोग सुबह नहा रहे थें।
  • तुम हमेशा झूठ क्यों बोल रही थी?
  • क्या अमित अकेले रह रहा था?
  • मैं शराब नहीं पी रहा था।
  • क्या आप नॉनवेज खाने जा रहे थें?
  • मैं इन दिनों केवल इंग्लिश फ़िल्में देख रहा था।
  • वह अपने बच्चो को नहीं पढ़ा रहा था।
  • आप रविवार को क्या कर रहे थें?
  • राधा मुझसे बात नहीं कर रही थी।
  • आप मेरे भाई को क्यों नहीं पढ़ा रहे थे?
  • हमलोग सर्दियों में गर्म ऊनि कपडे पहन रहे थे।
  • सैनिक देश की रक्षा कर रहे थें।
  • प्रधानमंत्री हर महीने देश को सम्बोधित कर रहे थें।
  • मैं इंग्लिश लिखने जा रहा था।
  • क्या तुम नाच रहे थे?
  • वे लोग इंग्लिश क्यों नही सीख रहे थे?
  • अमन पतंग उड़ाने कहाँ जा रहा हैं?
  • क्षात्र परीक्षा की तयारी कैसे कर रहे थें?
  • किसान सरकार के गलत फैसले का विरोध कर रहे थें।
  • अनामिका मुझे मिस कर रही थी।
  • क्या आप सांप से डर रहे थे?
  • मैं तो सांप से बिलकुल नहीं डर रहा था।
  • बहुत सारे लोग मेला देखने सहर जा रहे थें।
  • क्या आप कंप्यूटर चलाना सिख रहे थे?
  • मैं हर सोमवार सिनेमा देखने जा रहा था।
  • अमित अंडे नही खा रहा था।
  • क्या तुम क्लास जा रहे थे?
  • मोहन स्कूल नहीं जा रहा था।
  • राहुल पिकनिक क्यों नहीं जा रहा था?
  • तुम फिर लेट आ रहे थे।
  • क्या वह अभी नहीं सो रहा था?
  • मोहन गाडी चला रहा था।
  • मैं एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
  • पापा ऑफिस से आ रहे थें।
  • क्या तुम मोबाइल से बात कर रही थी?
  • तुम इनती ठन्डे पानी से क्यों नहा रही थी?
  • वह कुछ छुपा रही थी।
  • कल तुम क्या कर रही थी?
  • तुम अभी कहा से आ रहे थे?

अब जब आप ऊपर दिए गये past continuous tense के वाक्यों का English Translation बना लेंगे तो आपको उसे जांचने की जरुरत पड़ेगी की आपके द्वारा बनाया गया translation सही है अथवा गलत। तो इसका भी प्रबंध मैंने कर दिया है। उपर दिए गये past continuous tense के हिंदी वाक्यों का इंग्लिश अनुवाद इस प्रकार हैं-

  • I was coming at 8.
  • I was not playing football everyday.
  • where were you going everyday?
  • were you going to school?
  • Why was she not coming?
  • Raju was exercising every morning.
  • where were you working
  • Radhika was not doing homework.
  • Where was your father walking?
  • In which class were you studying?
  • Sohan was always late.
  • I was going to office.
  • She was drinking tea in the morning.
  • We were taking bath in the morning.
  • Why were you always lying?
  • Was Amit living alone?
  • I was not drinking.
  • Were you going to eat non-veg?
  • I was watching only English films these days.
  • He was not teaching his children.
  • what were you doing on sunday?
  • Radha was not talking to me.
  • Why weren’t you teaching my brother?
  • We were wearing warm woolen clothes in winter.
  • Soldiers were protecting the country.
  • The Prime Minister was addressing the country every month.
  • I was going to write English.
  • were you dancing?
  • Why were they not learning English?
  • Where is Aman going to fly kites?
  • How were students preparing for the exam?
  • The farmers were protesting against the wrong decision of the government.
  • Anamika was missing me.
  • Were you afraid of snakes?
  • I was not afraid of snakes at all.
  • Many people were going to Sahar to see the fair.
  • Were you learning to operate a computer?
  • I was going to the cinema every Monday.
  • Amit was not eating eggs.
  • were you going to class?
  • Mohan was not going to school.
  • Why was Rahul not going for the picnic?
  • You were coming late again.
  • Wasn’t he sleeping now?
  • Mohan was driving the car.
  • I was preparing for the exam.
  • Papa was coming from office.
  • were you talking on mobile?
  • Why were you taking a bath with such cold water?
  • She was hiding something.
  • what were you doing yesterday?
  • where were you coming from now?

यहाँ पे past continuous tense के exercise में मैंने जान बुझ कर सभी प्रकार के sentences जैसे affirmative sentence, negative sentence, interrogative sentence, wh quetion sentences आदि mix करके दिया था ताकि आपका अछे से practice हो सके।

Tense के महत्वपूर्ण आर्टिकल:

Present Tense:

Past Tense:

Future Tense:

  • Future indefinite tense
  • Future continuous tense
  • Future perfect tense
  • Future perfect continuous tense

महत्वपूर्ण लेख:

Conclusion

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ यह लेख आपको काफी पसंद आया होगा और अब आप past continuous tense अच्छे से समझ गये होंगे। इस लेख में मैंने आपके लिए Past Continuous Tense Sentence in Hindi में Past Continuous Tense Affirmative SentencePast Continuous Tense Negative Sentence, Past Continuous Tense Interrogative SentencePast Continuous Tense Interrogative Negative Sentence etc भी दिया है ताकि आपको सब कुछ अछे से समझ में आ सके।

यह हमारा tense के प्रकार सिखने का पांचवा पोस्ट था जिसमे हमने past continuous tense in Hindi तो विस्तार से सिखा। अंत में मैं आपसे यही कहना चाहूँगा की अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करे ताकि अन्य लोग भी इसे जान सके।

Related Articles

Leave a Comment