25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

MD Full Form: एमडी क्या है और कैसे बने? (MD का फुल फॉर्म)

आज आपको हम MD Full Form के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाली है। बहुत सारे लोगो के मन में यह सवाल आता है की MD को हिंदी में क्या कहते हैं?, MD करने की योग्यता क्या होती है? आपको बता दें कि चिकित्सा के क्षेत्र में mbbs मेडिकल में बैचलर की डिग्री है। तो वही md मेडिकल में मास्टर डिग्री होती है।

MD full form

डॉक्टरी पेशा ईश्वर के समान माना जाता है। ऊंची डिग्री वाले डाक्टरों की डिमांड बहुत ज्यादा होती है। क्योंकि गंभीर बीमारियों को ठीक करने और उसमें रिसर्च करने में ऐसे डॉक्टरों की एक जरूरत होती है।

medical में सबसे बड़ी डिग्री एमडी की डिग्री होती है। एमबीबीएस की डिग्री के बाद विशेषज्ञता हासिल करने के लिए बड़ी डिग्री के रूप में एमडी डिग्री की जाती है। अक्सर आपने जब अस्पताल में देखा होगा कि किसी रोग के विषय विशेषज्ञ की डिग्री सबसे बड़ी होती उसे एमडी डिग्री कहा जाता है। एमडी डिग्री होल्डर मेडिकल के ब्रांच एस का सबसे बड़ा डॉक्टर होता है।

अगर आपको एक बायो स्टूडेंट हैं और एक अच्छा डॉक्टर बनके समाज के लिए कुच्छ करना चाहते हैं तो डॉक्टर बनने के लिए की जाने वाली कोर्स के बारे में आपको अच्छा नॉलेज होना ही चाहिए। इस लेख में मैं आपको Md full form (एमडी का फुल फॉर्म), MD कौन होता है, MD कैसे बने, इसके लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी देने वाला हूँ।

MD full form – एमडी का फुल फॉर्म

medical line में चिकित्सक की सबसे बड़ी डिग्री एमडी कहलाती है। एमडी का फुल फॉर्म अंग्रेजी भाषा मे “Doctor of Medicine” होता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिसिन यानी औषधि के बारे में सबसे अधिक विषय विशेषज्ञ जानकारी एमडी डिग्री होल्डर के पास होती है।

डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन जिसे अंग्रेजी में  “Medicinae Doctor‘ कहा जाता है। यह लैटिन भाषा का शब्द है। एमडी से बड़ी पीएचडी की डिग्री होती है।

MD meaning Hindi

अब आप यह जानना चाहते हैं कि डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन को हिंदी में क्या कहते हैं तो बता दें कि औषधि -चिकित्सक हिंदी में कहा जाता है। इसका मतलब यह है की औषधि के बारे में सर्वोच्च जानकारी औषधि चिकित्सक आयुर्वेद इसे अंग्रेजी में मेडिसिन ऑफ डॉक्टर और शॉर्ट फॉर्म में MD कहा जाता है।

md की डिग्री हासिल करने minimum qualification

अब बात आती है कि MD की डिग्री हासिल करने के लिए क्या योग्यता होती है। mbbs डिग्री वाले डॉक्टर का नाम जरूर सुना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता देगी एमबीबीएस का फुल फॉर्म  बैचलर ऑफ मेडिसिन ऐंड बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine and a Bachelor of Surgery) होता है। इंटरमीडिएट के बाद यह डिग्री कोर्स करने पर मेडिकल स्टूडेंट डॉक्टर बन जाता है। यह एक बैचलर डिग्री है।

कोई भी क्षात्र MBBS डिग्री को करने के बाद मास्टर की डिग्री के लिए मेडिसिन और सर्जरी स्पेशलिस्ट बनने के लिए एमडी की डिग्री करता है। medical के क्षेत्र में एमडी की डिग्री पोस्टग्रेजुएट डिग्री होती है। इसके बाद पीएचडी की डिग्री मेडिकल में होती है।

MD कोर्स कैसे किया जाता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई एमडी कोर्स करना चाहता है तो उसको सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री करनी होती है। यह 5 साल का होता है। एमबीबीएस की डिग्री के बाद मेडिसिन में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए एमडी की डिग्री कर सकता है।

इसके लिए उसे प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ता है। एंट्रेंस एग्जामिनेशन में अच्छी मेरिट आने पर ही एमडी की degree course में प्रवेश मिलता है। एमडी की डिग्री 3 साल की होती है। सेमेस्टर वाइज परीक्षाएं होती हैं फाइनल परीक्षा पास करने के बाद ही एमडी की post graduate degree दी जाती है।

एमडी कोर्स एमबीबीएस कोर्स की तुलना में बड़ी डिग्री होती है और इसे करने वाला डॉक्टर रिसर्च टीम में शामिल होता है। नए रिसर्च भी करता है। यह विषय विशेषज्ञ वाला कोर्स है।

MBBS के बारे में मैंने डिटेल में अपने पिछले पोस्ट में बताया है जिसे आप पढ़ सकते हैं- MBBS full form, MBBS कैसे बने?

MD कोर्स के लिए योग्यता?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमडी कोर्स करने के लिए योग्यता क्या क्या है।

जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री होती है और मेडिकल काउंसलिंग ऑफ इंडिया द्वारा रजिस्टर्ड होते हैं। वे एमडी की डिग्री के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं।

एमबीबीएस की डिग्री के बाद नीट की NEET–PG entrance examination में शामिल होना पड़ता है इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ अंक लाना होता है तभी एमडी की डिग्री के लिए प्रवेश मिलता है। इस एंट्रेंस परीक्षा का मेरिट बहुत हाई जाती है।

MD डिग्री कोर्स करने के स्टेप्स

1.यदि कोई 12वीं कक्षा से तैयारी करें तो MD course कर सकता है। उसे 12th class से ही फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषय की पढ़ाई करनी होती है। इसके बाद उसे neet entrance exam में शामिल होकर MBBS या BHMS की डिग्री करनी होती है। वह किसी प्राइवेट संस्थान से भी MBBS या BHMS की डिग्री कर सकता है।

2. वह foreign country में जाकर भी MBBS, BDS या BHMS की डिग्री प्राप्त कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BDS का फुल फार्म bachelor of dental surgery होता है। जबकि BHMS का फुल फॉर्म bachelor of homeopathy medicine and surgery होता है।

medical में bachelor की degree के बाद MD का कोर्स करने के लिए neet PG entrance test में बैठना होता या फिर direct किसी private medical institute  एडमिशन ले सकता है।

admission मिलने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में 3 साल पढ़ाई करने के बाद एमडी की डिग्री प्राप्त होती है। semester wise examination  पास करने के बाद अंतिम फाइनल परीक्षा भी पास करनी होती है।

MD course कौन-कौन से होते हैं

डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन कोर्स के कई कैटेगरी है, सूची निम्नलिखित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल कोर्स की सबसे बड़ी डिग्री एमडी की कई ब्रांच है जिनमें से कुछ का नाम निम्नलिखित प्रस्तुत कर रहे हैं।

  • MD-PATHOLOGY
  • MD-PHARMACOLOGY
  • MD-HOSPITAL ADMINISTRATION
  • MD-OBSTETRICS & GYNAECOLOGY
  • MD-SOCIAL & PREVENTIVE MEDICINE
  • MD-RADIOLOGY
  • MD-RADIOTHERAPY
  • MD-BIO-CHEMISTRY
  • MD-AVIATION MEDICINE
  • MD-NUCLEAR MEDICINE
  • MD-BIO-PHYSICS
  • MD-PAEDIATRICS
  • MD-PHYSIOLOGY

MD करने से लाभ

एमडी कोर्स करने से बहुत से लाभ है। यह सब से सम्मानित profession है। जैसा कि आप जानते हैं कि doctors को बहुत respect इसलिए मिलता क्योंकि वह असाध्य रोगों को ठीक करते हैं, इसलिए एमडी की डिग्री सबसे  special degree होती है। इस medical field में बड़े-बड़े specialist की बहुत कमी है। एमडी के कई ब्रांच है जिसमें इसे विशेषज्ञों की कमी है इसलिए नए युवाओं के लिए एमडी कोर्स करने से बहुत लाभ है, उनका career बेहतर तरीके से बन सकता है और ढेरों पैसे भी कमा सकते है।

एमडी डिग्री करने से post graduate की डिग्री मिलती है जिससे कि मेडिकल क्षेत्र में विषय विशेषज्ञता ( subject specialist) हो जाता है।

किसी भी अस्पताल में डॉक्टर के विषय विशेषज्ञ पोस्ट पर तैनाती होती है।

सरकारी अस्पताल में एमडी डॉक्टर का वेतन भी एमबीबीएस डॉक्टर की तुलना में अधिक होता है।

एमडी डिग्री हासिल करने वाला डॉक्टर खुद का अपना क्लीनिक या हॉस्पिटल खोल सकता है।

आपको बता दें कि एमडी की डिग्री हायर एजुकेशन कहलाती है और इससे विदेशों में नौकरी मिलना आसान हो जाता है। इसके अलावा भी एमडी करने के कई फायदे हैं जैसे इसमें करियर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है।

MD course subject

medical of doctor (MD) में कई विषय होते हैं। ‌ मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र इन विषयों में से किसी एक विषय में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। इसकी लिस्ट निम्नलिखित है।

  • Neurology (तंत्रिका विज्ञान दिमाग का डॉक्टर)
  • Neuro-Radiology
  • Clinical Haematology
  • Rheumatology
  • Pulmonary Medicine etc
  • Medical Oncology
  • Neonatology
  • Nephrology
  • Gastroenterology
  • Cardiology
  • Clinical Pharmacology
  • Endocrinology

MD कोर्स के बाद कैरियर

हमारे देश में डॉक्टरों की कमी है, ऐसे में डॉक्टर की बैचलर डिग्री यानी एमबीबीएस की डिमांड है इसके अलावा एमडी यानी विषय विशेषज्ञ की बहुत अधिक डिमांड है।

सरकारी अस्पताल में एमडी डिग्री होल्डर की नियुक्ति बहुत ही आसानी से होती है। दो से ढाई लाख रुपए सैलरी भी दी जाती है।

सरकारी संस्थानों जैसे सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य संगठन इकाई आदि में डॉक्टरों की भर्ती समय-समय पर होती रहती है। इसके अलावा प्राइवेट क्षेत्रों में भी विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत होती है।

More Important Full Forms:

conclusion

इस इस पोस्ट में MD का फुल फॉर्म बताया गया इसके साथ ही मेडिकल में एमबीबीएस डिग्री से बड़ी डिग्री MD की होती है। साथ ही MD में कैरियर बनाकर ढेरों पैसा मान सम्मान पाया किया जा सकता है। कैरियर की नजरिए से देखा जाए तो डॉक्टरी का करियर सबसे बेहतरीन होता है क्योंकि इसमें बेहतर रोजगार और बेहतर जॉब प्रोफाइल होती है।‌ लाखों रुपए सैलरी की जॉब आसानी से प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में मिलती है। इस तरह की ढेरों जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

लेख में मैंने आपको MD की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे MD kya haiMD ka full form (MD full form in Hindi), MD से अभिप्राय?, MD कैसे करेंMD Full Form इसे करने के क्या फायदे हैं, MD के लिए योग्यता क्या और कितनी होनी चाहिए आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको MD full form, what is MD in Hindi (MD Full Form) वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment