25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

NSS full form: एनएसएस क्या है, इसके उदेश्य व लाभ (NSS का फुल फॉर्म)

NSS full form

NSS के विषय में थोड़ी बहुत जानकारी लगभग सभी को होती है। पर आज इस ब्लॉग के ज़रिये हम आपको इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इस ब्लॉग के अंत तक आप जान जायेंगे की NSS क्या होता है, NSS का फुल फॉर्म (NSS full form), इसका उद्देश्य क्या है और भारत के स्कूल और कॉलेजों में NSS इतना मशहूर क्यों है। चलिए शुरू करते हैं।

NSS full form: NSS क्या है? इसका फुल फॉर्म

NSS के बारे में आगे बढ़ने से पहले यह जान लेना आवश्यक है की NSS का full form क्या है। 

English में NSS का full form है: “National Service Scheme

Hindi में NSS का full form है:” राष्ट्रीय सेवा योजना” (नेशनल सर्विस स्कीम)

NSS क्या है? – what is NSS in Hindi

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा संचालित एक सार्वजनिक सेवा पहल है। NSS 11 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों, तकनीकी संस्थानों के छात्रों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय के स्तर पर स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को विभिन्न सरकारी नेतृत्व वाली सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है।

भारतीय युवाओं को कम उम्र से ही NSS के विभिन्न गतिविधयों के द्वारा सामुदायिक सेवा करने का व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है।

आइये अब हम NSS के शुरु होने के इतिहास को जानें। 

How did NSS start? NSS की शुरुआत कैसे हुई?

NSS की शुरुआत 24 सितम्बर 1969 में हुई थी। एस राधाकृष्णन के निर्देशन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद शैक्षिक संस्थानों में स्वैच्छिक राष्ट्रीय सेवा लागू करने का सुझाव दिया।

केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड/Central Advisory Board of Education (CABE) ने जनवरी 1950 में अपनी बैठक में इस प्रस्ताव पर पुनः विचार किया। इस क्षेत्र में अन्य देशों के अनुभवों को मद्देनज़र रखते हुए CABE ने सलाह दी कि छात्रों और शिक्षकों को स्वैच्छिक सामाजिक कार्य में शामिल होना चाहिए। 1952 में सरकार ने भी पहली पंचवर्षीय योजना में भारतीय छात्रों को एक वर्ष की सामाजिक और श्रम सेवा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

1958 में जवाहरलाल नेहरू ने सामुदायिक सेवा को स्नातक स्तर पर ज़रूरी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय को शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय सेवा शुरू करने के लिए एक उपयुक्त योजना विकसित करने का दायित्व दिया।

क्या आप जानते हैं की दिल्ली विश्वविद्यालय के के. के. गुप्ता को प्रथम NSS स्वयंसेवक होने की मान्यता प्राप्त है।

What is the objective of NSS? NSS का उद्देश्य क्या है?

NSS का सिद्धांत या आदर्श वाक्य ही उसके उद्देश्य को स्पष्ट कर देता है। 

NSS का सिद्धांत है “Not me but you” अर्थात् “मैं नहीं लेकिन तुम”। इसका अर्थ है समाज को स्वयं से पहले रखना। NSS छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय के प्रति अटूट समर्पण की भावना पैदा करती है। NSS के स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करते हैं की सभी जरूरतमंदों को सहायता मिले ताकि वे अपने जीवन स्तर को उन्नत कर सके और सम्मान के साथ जी सके। आपदा पीड़ितों को भोजन, वस्त्र और प्राथमिक सहायता प्रदान करके स्वयंसेवक प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में ज़रूरतमंदों की सहायता करते हैं। 

यही नहीं, विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है की स्वयंसेवकों में कुशल सामाजिक नेता और प्रशासक बनने के गुण उत्पन्न हो, साथ ही साथ वे मानव स्वभाव के प्रति अच्छी समझ रखे। 

What are the benefits of being a NSS volunteer? NSS स्वयंसेवक होने के क्या लाभ हैं?

  • NSS सदस्य के चरित्र निर्माण में सहायता होती है। 
  • कहीं दाखिला लेने या किसी रोज़गार के अवसर के समय इन सदस्यों को अपेक्षाकृत अधिक पसंद किया जाता है। 
  • लोकतांत्रिक मानसिकता और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायता प्राप्त होती है।
  • यह कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को स्वयंसेवी कार्य के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को आकार देने के कई अवसर प्रदान करता है।
  • युवाओं को यह महसूस होता है की वे भी अपने देश के निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हैं। 
  • बस्ती निवासियों और स्थानीय लोगों के साथ स्वयंसेवकों की बातचीत जीवन की वास्तविकता को उजागर करके उनकी सामाजिक दृष्टि को संशोधित करती है।
  • युवाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, साहस और धैर्य का विकास होता है।
  • संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक क्षमताओं और समग्र व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलती है। 
  • NSS अपने सदस्यों को जीवन की वास्तविकताओं को समझाती है और उन्हें और जमीन से जोड़े रखती है। 

Major activities of NSS (NSS की कुछ प्रमुख गतिविधियां):

आइए अब हम NSS की कुछ प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानें:

  • National Integration Camp/राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC): हर साल, एक सप्ताह के लिए ये शिविर पूरे देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं और इसमें दिन-रात बोर्डिंग और आवास शामिल होते हैं। नियोजित गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रत्येक शिविर में 200 NSS स्वयंसेवकों की आवश्यकता होती है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य होता है भारतीय युवाओं को अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और इतिहास के बारे में जागरूक करना, राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करना तथा समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र को एकीकृत करना । 
  • Adventure programmes/साहसिक कार्यक्रम: हर साल इन शिविरों में 1500 स्वयंसेवक भाग लेते हैं, जिसमे से कम से कम 50% लडकियां होती हैं। यह कार्यक्रम पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग, पैरासेलिंग और साधारण स्कीइंग जैसे साहसिक खेल प्रदान करता है। 
  • National Youth Festivals/राष्ट्रीय युवा उत्सव: ये भारत सरकार द्वारा हर साल 12 – 16 जनवरी तक आयोजित किए जाते हैं। स्वयंसेवकों को देश में मनाई जाने वाली विभिन्न त्योहारों के बारे में सूचित करना, स्वयंसेवकों को अपने देश की संस्कृति और त्योहारों के महत्व को समझाना, NSS स्वयंसेवकों को रिसोर्स पर्सन, स्पीकर या यूथ आइकॉन से बात करने का मौका देना ही इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य है। 
  • NSS Republic Day Parade Camp/NSS गणतंत्र दिवस परेड कैंप: हर साल, 1 – 31 जनवरी के बीच, 200 NSS स्वयंसेवक जो अनुशासन, मार्चिंग पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, दिल्ली में इस शिविर में भाग लेते हैं। भारत के अन्य क्षेत्रों के अन्य सदस्यों के साथ स्वयंसेवकों की बातचीत, सभी भारतीय राज्यों की परंपराओं, रीति-रिवाजों, संस्कृतियों और भाषाओं के बारे में जागरूकता लाना, तथा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और अंतर-समूह सद्भाव के बंधनों का निर्माण इस शिविर के मुख्य लक्ष्य हैं।

National Service Scheme Award/राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार: इनके अलावा, स्वयंसेवकों, NSS कार्यक्रम अधिकारियों, NSS इकाइयों, विश्वविद्यालय/वरिष्ठ माध्यमिक परिषदों और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को सम्मानित करने के लिए, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कारों की स्थापना की।

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा? अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में शेयर करना न भूलें और हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।

More Important full forms:

NSS full form: Conclusion

इस लेख में मैंने आपको NSS की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे NSS kya haiNSS ka full form (NSS full form in Hindi), NSS से अभिप्राय?, NSS के उदेश्य और इसके फायदे आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको NSS full form, what is NSS in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment