Skip to content
25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download
Meaning In Hindi
Meaning In Hindi
  • Blog
  • Vocabulary
  • Grammar
    • English Grammar
    • Hindi Grammar
  • Full Form
  • NCERT Books
    • Class 12
    • Class 11
    • Class 10
    • Class 9
    • Class 8
    • Class 7
    • Class 6
    • Class 5
    • Class 4
    • Class 3
    • Class 2
  • शब्दकोष
  1. Home »
  2. Dictionary »
  3. Memes Meaning In Hindi (Meme...... »

Memes Meaning In Hindi (Meme क्या है और इसे कैसे बनायें)

description
Memes Meaning In Hindi (Memes मीनिंग इन हिंदी): Do you know what is the Hindi meaning of “Memes”? Here, I am going to share complete information about Memes meaning in Hindi or Memes in Hindi. To learn about Hindi translation, definition, pronunciation, and meaning of Memes with right similar and opposite words in English to Hindi dictionary read this full article. Here you can also read example sentences of Memes in Hindi-English.

Contents

Pronunciation (उच्चारण)

  • Memes – मीम्स

आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो जरुर ही करते होंगे। सोशल मीडिया जैसे Facebook, WhatsApp, Instagram आदि ऐसे प्लेटफार्म हैं जिनका इस्तेमाल लगभग सभी इन्टरनेट यूजर करते हैं।

इन्ही सोशल मीडिया पे आपने memes जरुर देखा या सुना होगा क्योकि memes का क्रेज इतना बढ़ गया है की हर दिन हजारो-लाखो नए memes बनते हैं और लाखो की तादाद में शेयर भी किये जाते हैं। memes कई प्रकार के होते हैं जैसे sad memes, inspirational or motivational memes, funny memes, dunk memes, hilarious memes आदि।

memes meaning in hindi

पर आखिर ये memes होते क्या है यानि meme or memes meaning in Hindi क्या है? और ये क्यों-कैसे बनाये जाते हैं? आज के इस पोस्ट में हम इन्ही सभी सवालों का जवाब जानेंगे। हम अछे से इस शब्द के बारे में समझेंगे ताकि आपका डाउट क्लियर हो सके। साथ ही साथ हम memes का सही pronunciation यानि उच्चारण, Memes के example, memes कैसे बनाते हैं, memer किसे कहते हैं (memer meaning) आदि भी जानेंगे। तो चलिए आते हैं अपने मुख्य टॉपिक पे-

Memes Meaning In Hindi (Memes क्या होते हैं)

जिस प्रकार Book का मतलब किताब, Hause का मतलब घर होता है वैसे Memes का कोई एक दो शब्दों में हिंदी अर्थ नहीं होता है क्योकि इसे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में memes के नाम से जानते हैं। memes का हिंदी मीनिंग जानने के लिए आपको यह जानना होगा की memes कहते किसे हैं, और ये कितने प्रकार के होते हैं।

भले ही memes शब्द आज इतना पोपुलर हुवा है पर ऐसा नहीं है की ये कोई नया शब्द है। जी हाँ memes या meme काफी पुराना शब्द है और इस शब्द की उत्पति भी इन्टरनेट की दुनिया से बाहर ही हुई है। दरअसल  meme शब्द की उत्पति उसी दौर में हो गयी थी जब internet इतना लोकप्रिय था ही नहीं या शायद इन्टरनेट के आने से पहले ही।

आज तो हम internet पे खासकरके सोशल मीडिया जैसे facebook, whatsapp आदि में memes देखते हैं पर ये शब्द इतनी पुराणी है की उस समय कोई भी सोशल मीडिया नहीं था।

सन्न 1976 में, Richard Dawkins नामक एक लेखक ने एक किताब पब्लिश किया जिसका नाम था “The Selfish Gene” और इसी कित्ताब में लेखक ने meme शब्द का यूज़ किया था और साथ ही इसी किताब में उन्होंने इसका मतलब (memes meaning) भी बताया जो की इस प्रकार है-


Memes Meaning In Hindi– एक विचार या व्यवहार जो एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति तक फैलता है (An idea or behavior that spreads from one person to another)

— Richard Dawkins


पर ये तो थी internet से बाहर की बात, internet और सोशल मीडिया पे memes शब्द का अर्थ Richard Dawkins की किताब में लिखे अर्थ से बिलकुल अलग ही होता है। Internet और सोशल मीडिया पे यूज़ होने वाले memes को हम ऐसे समझ सकते हैं-

Internet memes meaning: ये ऐसे मीडिया यानि images या video होते हैं जिन्हें बनायें ही जाते हैं मिमिक्री, ट्रोल, मज़े लेने, मजाक उड़ाने, हंशाने के उदेश्य से। वहीँ कुछ motivational memes होते हैं जो कुछ बातो से, किसी अन्य की भावनाओ को प्रकट कर लोगो को inspire कर दिया जाता हैं और sad memes भी होते हैं जो उदाशी या दुःख का अनुभव करा देते हैं।

Internet पे funny memes ही ज्यादातर चलते जिसमे किसी की मिमिक्री, ट्रोल या फिर उसका मजाक बनाया जाता है उसी के फोटो, विडियो, एनीमेशन का यूज़ करके। ये memes बहुत तेजी से शेयर किये जाते हैं इसलिए ये पल भर में ही वायरल हो जाते हैं।

Photo वाले memes में photo के ऊपर text लिख दिए जाते हैं यानि photo के साथ थोड़ी बहुत छेड़-छाड़ और एडिटिंग करके उसे ऐसा बना दिया जाता की उससे किसी की बात, किसी की भावनाएं या सोच प्रकट हो जाये और लोगो को देख के हंशी आये अगर वो फनी memes हैं यानि हसने-ह्शाने के उदेश्य से बनाई गयी है तो।

photo memes के अलावा विडियो memes भी होता है जिसमे किसी के video को अनेको प्रकार से एडिट कर उसे memes बना दिया जाता है जैसे विडियो के ओरिजिनल वौइस् को हटा कर उसमे दूसरा voice जोड़ देना, video के अलग अलग part को काट कर इधर उधर जोड़ देना, आदि।

Internet memes या सिर्फ memes एक प्रकार का meme है जो internet के जरिये फैलता है खास करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये। इस memes का concept सन्न 1990 के मध्य ही आ गया था और उस समय memes बस एक छोटा क्लिप होता था जिसे लोगो द्वारा Usenet Forum में शेयर किया जाता था।

क्योकि उस समय सोशल मीडिया जैसे Facebook, WhatsApp, Twitter, Instagram आदि नहीं थे इसलिए उस समय लोग memes को ईमेल, Usenet (worldwide distributed discussion system or simply forum), messageboard और newsgroup आदि का यूज़ करके शेयर किया करते थे।

जब वर्ष 2005 में youtube आया तब video memes काफी पोपुलर हुवा, उस समय एक rickrolling नाम से memes काफी लोकप्रिय हुवा और इस video का link काफी शेयर किया गया अलग अलग माध्यम से। इस दौरान memes और लोकप्रिय हुवा और फिर जैसे जैसे internet के क्षेत्र में विकाश हुवा, नए नए साधन आते गये memes का प्रचलन आगे बढ़ता गया।

और अंततः आज memes internet की दुनिया में कितना पोपुलर है ये तो आप जानते ही हैं, लाखो memes शेयर किये जाते हैं हर रोज।

  • Crush meaning in Hindi (क्रश का हिंदी मतलब)
  • Vibes Meaning In Hindi (वाइब्स का मतलब)

Types of memes in Hindi (Memes के प्रकार)

1. Classic memes:

classic memes ऐसे memes होते हैं जिनमे किसी व्यक्ति के फोटो पे कुछ text लिखा होता है। इस तरह के memes में setuation, भावनाओ, खाश moment या feeling को प्रकट किया जाता है।

classic meme

2. The trenders memes:

ये वो मीम्स हैं जो आज की generation के हैं। इस तरह के मीम्स आम तौर पर लगभग एक या दो महीने तक चलते हैं और बहुत तेजी से वायरल होते हैं। एक बार फ़ैल जाने के बाद ये मीम्स शायद ही दोबारा देखने को मिले। इस प्रकार के मीम्स में आम तौर पर एक स्थिति या एक सेलिब्रिटी शामिल होता है, जिसने कुछ किया या कहा है, और यह जनता द्वारा पकड़ा जाता है।

पकडे जाने के बाद के लोग उन्हें troll करने लगते हैं, उनका मजाक उड़ाते हैं memes के जरिए। जब तक यह घटना नया होता है तब तक उनपे बने memes काफी शेयर किये जाते हैं, बहुत फैलते हैं पर जैसे जैसे घटना पुराणी होती जाती है ये memes internet के जाल में खोने लगते हैं अर्थात कम दिखने लगते हैं। और ज्यादा समय बीत जाने के बाद तो ये गायब ही हो जाते हैं।

the trenders meme

3. The series:

ये मीम्स तैयार किए गए हैं या एक संपूर्ण संग्रह में संकलित किए जा सकते हैं। इस प्रकार के मीम्स आम तौर पर 9GAG, postsize, imgur, आदि जैसे meme के दिग्गजों द्वारा पोस्ट किए जाते हैं। ये meme या तो बहुत अच्छे होते हैं या बुरे, और बीच में कुछ भी नहीं होता है। हालाँकि, यह उल्लेख करना होगा बिल्कुल सही होगा कि ये मीम्स सुपर फनी हैं जो आपको हसने पे मजबूर कर देंगे।

4. The one-hit wonders:

जैसा की इसका नाम ही है, ये मीम्स सिर्फ एक ही बार बनाये जाते हैं और बहुत कमाल के होते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि वे वापस नहीं आते। आपके पास इसे देखने के लिए बस एक शॉट है और फिर Uff! वह चला जायेगा।

अर्थात् अगर आप इस memes को internet पे देख रहे हैं तो ये सिर्फ आपको एक ही बार देखने को मिलेगा क्योकि ये बहुत कम समय के लिए वायरल होते हैं और जल्दी ही इनका ट्रेंड समाप्त हो जाता है। खैर, अगर आपके पास इस तरह के मीम्स सेव हैं, तो आप उन्हें फिर से देख सकते हैं।

5. The niche memes:

इस प्रकार के मीम्स केवल दर्शकों के एक विशेष समूह के लिए उपलब्ध हैं। फिर भी, ये बेहद funny होते हैं और जब आप उन्हें पढ़ रहे हैं तो आप अपने आप को हसने से रोक नहीं पाते हैं। आप इस तरह के सबसे अच्छे मजेदार मीम्स पढ़ें और मूड को हल्का करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

6. The Comics memes

इस तरह के मीम्स ऑर्गेनिक तरीके से बनाए जाते हैं और ये 100% फ्रेश होते हैं। वे लगभग जैविक सब्जियों की तरह हैं और फर्क सिर्फ इतना है कि इनसे हम नरम स्वाद नहीं लेते हैं, जो एक अच्छी बात है, बिल्कुल। इस प्रकार के मीम्स के उदाहरणों में Sarah’s Scribbles, Cyanide & Happiness, आदि शामिल हैं।

7. The obscurity memes:

यह मीम्स का एक वर्ग ऐसा है जिसका शायद ही कोई मतलब हो। जब आपके सामने ये मीम्स आएंगे तो आपका रिएक्शन भी अजीब होगा। आप या तो जोर से हंसेंगे या आपकी प्रतिक्रिया “क्या?” होगी, और आप हंस रहे होंगे। किसी भी तरह, आप हंसेंगे क्योकि ये funny होते हैं। ये मीम्स हास्यास्पद हैं और इस तरह के मीम का सबसे बड़ा उदाहरण “Dat Boi” है।

Memes के उदाहरन (Memes Example):

इसे और अछे से हम तब समझ पाएंगे जब कुछ उदाहरण देखंगे, तो आइये कुछ memes के example लेते हैं-

हाल ही में एक memes काफी कम समय में बहुत ज्यादा वायरल हुवा था jcb की खुदाई को लेके। उस समय jcb के ऊपर काफी memes बने और लाखो की तादाद में शेयर किये गये सभी सोशल मीडिया पे।

jcb memes

jcb के ऊपर memes बनने का कारन ये था की youtube पे jcb की खुदाई वाले video पे काफी ज्यादा व्यू (view) था यानि लाखो लोग इस तरह के विडियो देखते थे जबकि उन विडियो में वैसे कुछ खाश होता भी नहीं है, बस एक jcb होती है जो मिट्टी की खुदाई करती है।

यहीं से memers के दिमाग में इस meme का आईडिया आया और उन्होंने अनेको फनी memes बनाके सोशल मीडिया पे डालना सुरु कर दिया, फिर ये memes लोगो को इतना पसंद आ गया की हर सोशल मीडिया पे सिर्फ पिल्ली रंग की jcb नजर आने लगी थी।

इस memes को वायरल होने के पीछे एक कारन ये भी था की जहाँ कहीं भी jcb चल रही होती है वहां कई लोग इकठा होके इसे देखते हैं और ये हर जगह की बात है।

एक और निचे दिए गये memes को देखिये-

funny memes

सोशल मीडिया पे आपने इस तरह के memes बहुत देखे होंगे, इस meme पे यूज़ किया गया photo मनोज बाजपाई जी की है, इन्होने फिल्म gangs of wasseypur में सरदार खान का रोल निभाया था और इसी फिल्म से ली गयी ये photo है।

इसी photo का यूज़ करके अनेको memes बने, कुछ photo memes और कुछ video memes भी। ये meme भी काफी कम समय ने बहुत ज्यादा वायरल हुवा।

ध्यान देने वाली बात ये है की भले ही meme में photo किसी की भी लगी हो पर ट्रोल किसे किया जा रहा है, किसका मजाक उड़ाया जा रहा है ये तब पता चलता है जब photo के ऊपर लिखी text पढ़ा जाये।

जैसे ऊपर की meme में photo मनोज बाजपाई या सरदार खान की लगाई गयी है पर ट्रोल student को किया जा रहा है, मजाक स्टूडेंट का उड़ाया जा रहा है।

Memes और Meme का सही उच्चारण (Memes Pronunciation)

मैंने बहुत लोगो को देखा है की वो memes का उच्चारण ही गलत करते हैं यानि इसे लोग गलत पढ़ते या बोलते हैं। कुछ लोग इसे मेमे बोलते हैं, कुछ मेम और कुछ न जाने क्या क्या गलत उच्चारण कर देते हैं। पर हमे हमेशा सब्दो का सही से उच्चारण करना चाहिए।

memes का सही pronunciation है “मिम्स” और meme का सही pronunciation है “मीम”। यानि-

  • Meme – मिम
  • Memes- मिम्स

अगर आप भी आज तक इसका गलत उच्चारण कर रहे थे तो अभी से ही इसका सही उच्चारण करना सुरु कर दीजिये।

Memer Meaning In Hindi – Memers कौन होते हैं? Meme बनाने वाले को क्या कहते हैं?

आपने सोशल मीडिया पे ये memer (मीमर) शब्द भी जरुर देखा होगा अगर नही भी देखा तो आज इसके बारे में जान लीजिये। जो व्यक्ति memes बनाता वो memer होता है या उसे ही memer बोलते हैं।

memer अर्थात meme बनाने वाला का plural होता हैं memers जिसका मतलब है memes बनाने वाले लोग। ये ठीक उसे प्रकार होता हैं एक गाड़ी चलाने वाले को ड्राईवर या चालक बोलते हैं, पढ़ाने वाले को टीचर बोलते हैं वैसे memes बनाने और शेयर करने वाले को memer बोलते हैं।

ये वो लोग हैं जिनके दिमाग में अनेको memes idea आते हैं यानि इनमे memes बनाने की काबिलीयत होती है। memes बनाना भी सबकी बस बात नहीं क्योकि इसमे भी लॉजिक और आईडिया लगती है।

  • Virginity Meaning In Hindi (वर्जिनिटी का मतलब)
  • LOL meaning and Full Form In Hindi

Memes बनाने के क्या फायदे हैं?

अभी तक आपने देखा का memes क्या है (Meme meaning in Hindi) और इसका सही pronunciation क्या होता है पर क्या आपको पता है की memes बनाने, शेयर करने के फायदा क्या है? आखिर क्यों लोग memes बनाते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो आइये एक नजर इसपे भी डालते हैं-

कुछ लोग तो memes बस हंसने और ह्शाने के लिए बनाते है और सोशल मीडिया पे शेयर कर देते हैं। जिन लोगो में memes बनाने की आईडिया होती है, जो लॉजिक लगा लेते हैं वो एंटरटेनमेंट purpose से भी memes बनाते हैं।

क्योकि memes बहुत तेजी से वायरल होता है और बहुत ज्यादा शेयर किया जाता है इसलिए लोग सोशल मीडिया पे fan-following बढ़ाने के लिए इसे बनाते है और अपने ग्रुप या page पे शेयर करते हैं।

उदाहरण के लिए facebook को ही देखा जाये तो facebook पे अनेको ऐसे pages हैं जिनपे लाखो followers हैं memes के वजह से, ये pages हमेशा नये नये memes शेयर करते हैं और followers बढ़ाते जा रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की क्या फायदा है सोशल मीडिया पे fan-following बढ़ाने का तो इसका मैं छोटा सा answer देना चाहूँगा-

अगर आपके पास सोशल मीडिया पे लाखो followers हैं तो आप उस page से लाखो रूपये कमा सकते हैं। जितने भी pages या आईडी हैं सोशल मीडिया पे अधिक जिसपे कमसे कम लाख-दो लाख followers हैं वो सभी किसी न किसी माध्यम से पैसे कमा रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया फेन पेज से अपने वेबसाइट पे traffic यानि विजिटर भेज के भी पैसे कमाते हैं।

memes शेयर करने का एक फायदा और भी होता है और ये है पहचान बनाना, फेमस होना, नाम कमाना। जी हाँ कई लोग सोशल मीडिया पे अपने टैलेंट को memes शेयर करके भी दिखाते हैं, लोग memes बना के बड़े बड़े groups में शेयर करते हैं जिससे उनका पहचान बनता है।

Memes कैसे बनायें? (How to make memes)

आपने समझ लिया की memes meaning in Hindi क्या है, इसे बनाने से क्या क्या फायदा है। पर अब सवाल आती है की memes बनाये कैसे? तो आइये memes बनाने के अलग अलग तरीके देखते हैं-

सबसे पहले तो आपको ये decide करना है की आपको photo memes बनानी है या video memes। सबसे ज्यादा photo memes ही बनाये और शेयर किये जाते हैं सोशल मीडिया पे।

Photo Memes-

Using Apps Or Software (App या सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से):

photo memes बनाना काफी आशान है, इसके लिए आप photo editor app का इस्तेमाल कर सकते हैं।

playstore पे अनेको photo editor app मिल जायेंगे आपको पर मैन आपको PicsArt app यूज़ करने की सलाह दूंगा क्योकि इस app के जरिये आप जैसा मन वैसा meme आसानी से बना सकते हैं।

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है तो आप photoshop, photoscape जैसे सॉफ्टवेयर का यूज़ कर सकते हैं meme बनाने के लिए। लेकिन मैं आपको memes बनाने का सबसे आसान तरीका भी बताने जा रहा हूँ-

Using Online Meme maker Or Photo Maker:

चाहे आपके पास लैपटॉप-कंप्यूटर हो या मोबाइल हो कोई फर्क नहीं पड़ता, आप इस तरीके से बिना किसी app या software का यूज़ किये ही meme बना सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको imgflip.com पे जाना है और ऊपर दिए गये click पे ok करके caption a meme पे क्लिक कर देना है या फिर आप निचे दिए गये बटन पे क्लिक करें-

Meme Maker Online

अब एक page खुलेगा निचे दी गये इमेज की तरह और यही से आप अपना meme बना सकते हैं जैसा भी चाहें आप-

how to make memes in hindi

सबसे खाश बात यह है की इस वेबसाइट पे पहले से ही बने memes templates होते हैं जिनपे बस आपको text ऐड करना होता है और बस memes तैयार।

आप अपने हिसाब से कोई भी meme template चुन सकते हैं और text add कर सकते हैं, text का कलर, साइज़, पोजीशन आदि सब कुछ बदल सकते हैं। और अगर आप इस वेबसाइट पे दिया हुवा meme template यूज़ नहीं करना चाहते हैं, आप अपने device से कोई भी इमेज चुनना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऊपर में दिया गया बटन “upload your own image” पे क्लिक करें वो photo सेलेक्ट करें जिसका meme बनाना चाहते हैं।

सेलेक्ट करने के बाद उसे क्रॉप करना चाहते हैं तो क्रॉप एडजस्ट करके insert कर लीजिये, इसके बाद photo पे text ऐड करने के लिए “add text” पे क्लिक कर दीजिये। आप जितना मन उतना text add कर सकते हैं और इसके लिए यानि अलग अलग पोजीशन के text के लिए अलग से add text पे क्लीक करके text लिखना होगा।

और अंत में जब आपका meme बन के तैयार हो जाये तो निचे दिए गये बटन “Generate memes” पे क्लिक कर दीजिये, इसके बाद बस आपको वो इमेज यानि meme सेव कर लेना है अपने मोबाइल या कंप्यूटर में। मैंने इस वेबसाइट पे जो meme बनाया वो आप निचे देख सकते हैं

memes

मुझे लगता है की इस तरह के photo वाले memes बनाने के लिए ये वेबसाइट सबसे बेस्ट है हलाकि internet पे और भी बहुत सारे वेबसाइट हैं जहाँ पे आप ये कर सकते हैं जैसे canva और picmonkey आदि।

Video Meme-

अगर आप video meme बनाना चाहते हैं ये भी ज्यादा मुस्किल काम नहीं हैं बस आपको थोड़ी बहुत video editing आनी चाहिए।

मोबाइल के बहुत सारे अछे अछे video editing apps हैं जिन्हें आप playstore से download कर सकते हैं। मैं आपको kinemaster video editing app इस्तेमाल करने की सलाह दूंगा क्योकि इस app से video edit करना बहुत ही आसान है।

Download Kinemaster

वहीँ अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है तो भी आपके पास बहुत सारे option हैं। आप camtasia, filmora जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Video meme में concept यही होता है की इसमे अलग अलग video के पार्ट्स का cut कर इधर उधर जोड़ी जाती है, video में ओरिजिनल voice के जगह कोई और voice जोड़ दी जाती है। ये सभी काम बड़े ही आसानी से किया जा सकता है अगर आपके पास video editing की थोड़ी सी भी नॉलेज हो तो।

  • Virgin Meaning In Hindi

Memes: English To Hindi Dictionary

तो प्रिय पाठको, इस पोस्ट में आपने देखा की memes का हिंदी मतलब-अर्थ क्या है (What is Hindi Meaning of Memes and Meme)। मुझे पूरा यकीन है की आप memes meaning in hindi traslation, pronunciation of meme, how to create meme (memes कैसे बनाये), memer meaning in Hindi आदि समझ गये होंगे।

Here you have read about memes meaning in Hindi, memes ka hindi arth matlab, memes kya hai, etc. if you liked this article about meme Hindi meaning, how to make memes, memes pronunciation, etc then please share this post on social media.

View All Words List

9 thoughts on “<span class='ft'>Memes</span> <span class='st'>Meaning In Hindi (Meme क्या है और इसे कैसे बनायें)</span>”

  1. kishan
    January 17, 2021 at 5:32 pm

    KGF 2 ka ek jabardasdt meme nikla hai schame 1992 vala. super hai vo.

    Reply
    • Vaishali Sharma
      January 13, 2022 at 2:01 pm

      I have surely says that you are really a mastermind bro… because u define the these word meme is very good type this knowledge and information is very helpful and effective for everone…..well done bro…….

      Reply
  2. Nikhil
    January 26, 2021 at 3:26 pm

    Acchi post likhi hai bhai meme par.. keep posting such article so we can get knowledgeable information..

    Reply
    • Meaninginhindi
      January 27, 2021 at 6:47 pm

      Thanks Nikhil, मुझे ख़ुशी है की आपको यह लेख पसंद आई

      Reply
  3. Nishant Singh
    March 11, 2021 at 5:05 pm

    भाई अपने बहुत अच्छी तरह से Meme के बारे में समझाया है बहुत-बहुत धन्यवाद

    Reply
  4. Ranveer Singh
    May 7, 2021 at 1:29 pm

    Kaafi achha article likha hai aapne aur samjhane ka tarika bhi mujhe pasand aaya. Aap review bhi kijiye

    Reply
  5. Bhawana Rajput
    June 15, 2021 at 11:29 pm

    Thank you sir .. for sharing this useful information with us… 🙏☺️👍

    Reply
  6. OkGuri
    July 2, 2021 at 10:49 am

    Very Nice – Bahut acchi post hai.

    MEMER Word ke bare ne mujhe bahut acchi bat lgi

    Reply
  7. Amalangi Nande
    June 23, 2022 at 1:04 am

    Bahut achchi jaankaari hai ! Dhanyawad !

    Reply

Leave a Comment Cancel reply


1K
Fans


500
Followers


800
Followers


5K
Subscriber

Recent Post

  • SOP Full Form: एसओपी क्या है और इसके क्या उदेश्य व फायदे हैं?
  • RTO full form: आरटीओ क्या है और इनके कार्य (RTO का फुल फॉर्म)
  • PFMS Full Form: पीएफएमएस क्या है और इसके क्या उदेश्य हैं?
  • NTPC Full Form: NTPC क्या है, इसमें जॉब कैसे करे (NTPC का फुल फॉर्म)
  • NGO Full Form: एनजीओ क्या है और इसके कार्य व उदेश्य (NGO का फुल फॉर्म)
25+ Spoken English Ebook Download

MeaningInHindi.Net

The blog where you can learn many things in English and Hindi like- English-Hindi grammar, Hindi meaning of English words or vocabulary, translation and many more guide based on what is and how to topic.

DMCA.com Protection Status
© MeaningInHindi 2023 | All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Sitemap
error: Alert: Content selection is disabled!!