25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

Computer Full Form: कंप्यूटर क्या है, इसका फुल फॉर्म और हिंदी नाम?

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कंप्यूटर से अपरिचित होगा। हमारे दैनिक जीवन में कंप्यूटर का बड़ा ही use है। क्या आप जानते हैं की कंप्यूटर क्या है और इसका फुल फॉर्म (computer ka full form) क्या होता है?

computer full form in hindi

आज आप कही भी नजर उठा की देख लीजिये, जैसे school, college, Hostpital, Police station, Raiway station आदि हर जगह कंप्यूटर उपलब्ध होते हैं और अनेको काम-काज कंप्यूटर के जरिये ही किये जाते हैं।

Computer एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो दिए गये input को process करके हमे valid output देता है बहुत ही कम समय में। यह हमारे काम को आसान तो बनाता ही है साथ ही समय की बचत भी होती है।

कंप्यूटर कितना महत्वपूर्ण है ये तो आप समझ ही गये होंगे इसलिए हम सबको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी तो होनी ही चाहिए। बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं कंप्यूटर चलाना तो जानते हैं पर उन्हें इसका फुल फॉर्म (computer full form in Hindi), कंप्यूटर की परिभासा, आदि की बिलकुल भी जानकारी नहीं होती है। तो आइये इस लेख में हम इन सबके बारे में विस्तार से जाने-

Computer Full Form: Computer Ka Full Form

Computer एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका full form “Common Operating Machine Purposely used for Technological and Educational research” होता है। इसका हिंदी में फुल फॉर्म (Computer full form in Hindi)-  “तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान के लिए उद्देश्यपूर्ण रूप से उपयोग की जाने वाली सामान्य ऑपरेटिंग मशीन” होता है।

इसके अलावा इसका फुल फॉर्म “Commonly Operating Machine Particularly Used for Technical and Education Research” भी होता है।

C – Commonly
O – Operating
M – Machine
P – Particularly
U – Used
T – Technical
E – Educational
R – research

इसका हिंदी में फुल फॉर्म ऐसे होगा-

सी (C) – आम तौर पर
ओ (O) – संचालित
एम (M) – मशीन
पी (P) – विशेष रूप से
यू (U) – प्रयुक्त
टी (T) – तकनीकी
ई (E) – शैक्षणिक
आर (R) – अनुसंधान

इन्टरनेट पे अलग अलग वेबसाइट पे आपको कंप्यूटर का फुल फॉर्म अलग अलग भी बताया जाता है। ऐसा इसलिए क्योकि कंप्यूटर का कोई भी ऑफिसियल और प्रमाणित फुल फॉर्म नहीं होता है।

क्या कंप्यूटर का सही में ऑफिसियल फुल फॉर्म होता है?

मैंने ऊपर में आपको कंप्यूटर का फुल फॉर्म तो बता दिया पर एक सवाल है जो काफी मतवपूर्ण है, क्या सच में कंप्यूटर का full form होता है या यह सिर्फ एक mythe है?

अगर मैं आपको साफ शब्दों में कहूँ तो कंप्यूटर का कोई भी ऑफिसियल प्रमाणित फुल फॉर्म नहीं है। दरअसल कंप्यूटर एक संक्षिप्त रूप (short form) है ही नहीं, यह तो एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का नाम है जो खुद ही फुल फॉर्म में है।

उदाहरन के तौर पे मान लीजिये आपका नाम Rohit है, अगर आपसे कोई पूछे की रोहित का फुल फॉर्म क्या है तो आपका जवाब क्या होगा? जाहिर से बात है आपके पास कोई जवाब नही होगा क्योकि रोहित तो पहले से ही फुल फॉर्म में है यानि ये कोई short form नहीं है।

पर, भारतीय क्रिकेट टीम के दिगज प्लेयर MS Dhoni को को तो आप जानते ही होंगे? अगर आपसे कोई MS dhoni का फुल फॉर्म पूछे तो तुरंत ही आप जवाब देंगे “Mahendra Singh Dhoni”।

ऐसा इसलिए क्योकि MS Dhoni एक short form हैं। दरअसल सुरु से ही उनका full name तो Mahendra Singh Dhoni है।

ठीक यही बात होती है कंप्यूटर के केस में भी। Computer पहले से ही अपने पूर्ण रूप में है तो भला इसका फुल फॉर्म कैसे हो सकता है।

फिर सवाल आती है की अगर इसका कोई फुल फॉर्म नहीं है तो मैंने ऊपर आपको या अन्य इन्टरनेट स्त्रोत पे कैसे फुल फॉर्म बताया जाता है?

यह सवाल भी लाजमी है। दरअसल, लोगो द्वारा, इन्टरनेट यूजर द्वारा इसका एक अर्थ पूर्ण full form बना दिया गया है जो कम ही समय से आस्तित्व में है।

Charles Babbage को कंप्यूटर का पिता कहा जाता है क्योकि इन्होने ही सबसे पहला कंप्यूटर बनाया था। Computer शब्द latin के “Computare” शब्द से बना है जिसका मतलब होता है गणना करना या calculate करना।

सुरु में जब कंप्यूटर बनाई गयी थी तो उनसे केवल गणना ही किया जा सकता था इसलिए इसका नाम भी कंप्यूटर दिया गया था। परन्तु जैसे जैसे टेक्नोलॉजी में बिकास होते गया, नए नए चीजों का आविष्कार हुवा और आज कंप्यूटर सिर्फ गणना करने वाली मशीन नहीं रह गयी बल्कि इससे हजारो काम संभव है।

Computer की परिभासा क्या है? (What is Computer)

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो हमारे आवश्यक कार्यों को दिए गये पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार प्रोसेस करता है और फिर हमे आउटपुट देता है।

कंप्यूटर कई प्रकार के डेटा को स्टोर करने, उसमें आवश्यक परिवर्तन करने और फिर से मांग पर डेटा प्रदान करने में सक्षम है।

आज हमारे बहुत से जरूरी काम कंप्यूटर की मदद से किए जाते हैं, जैसे कोई डॉक्यूमेंट टाइप करना, गेम खेलना, ईमेल भेजना, वेब ब्राउजिंग करना, विडियो देखना आदि।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारा मोबाइल भी एक मिनी कंप्यूटर बन गया है और इसीलिए आज मोबाइल हमारे कई जरूरी काम एक साथ करने में सक्षम है।

चाहे कोई फैक्ट्री हो, कॉलेज हो, स्कूल हो, सरकारी विभाग हो, बैंक हो, बिजली विभाग हो या हमारी कार, हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है और इसीलिए हर चिज़े अब स्मार्ट होते जा रहे हैं। कंप्यूटर का ही दें है की आज आप घर बैठे ऑनलाइन ही अपने कंप्यूटर में “Computer ka full form” के बारे में पढ़ पा रहे हैं।

और इसके साथ ही कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न स्तर के कोर्स जैसे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी, बीसीए, सीओपीए आदि की मांग बढ़ रही है। अगर कंप्यूटर की उपयोगिता को सब्दो में लिखा जाये तो आप पढके थक जायेंगे पर शब्द ख़त्म नहीं होंगे।

Computer का हिंदी नाम क्या है?

ये बड़ा ही मजेदार और रोचक सवाल है की आखिर कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं? कई बार होता ये है की कुछ बुद्धिजीवी हमारा टेस्ट लेने के लिए, या कभी हमारा दोस्त, classmate, पडोसी के शर्मा जी का बीटा खुद को स्मार्ट दिखने के लिए हमसे इस प्रकार का सवाल कर ही देता है।

हलाकि कंप्यूटर इतना लोकप्रिय और उपयोगी उपकरण है तो कमसे कम हमे इसका हिंदी नाम तो पता होना ही चाहिए।

दोस्तों, कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहते हैं जो ऑफिसियल प्रमाणित है। ऐसा नहीं है की फुल फॉर्म की ही तरह इसका हिंदी नाम भी लोगो द्वारा बना दिया गया है और अलग अलग लोग द्वारा इसका अलग हिंदी नाम बताया जायेगा।

अतः अब से अगर आपसे कोई भी सवाल पूछे की कंप्यूटर का हिंदी (computer ka Hindi naam) क्या है तो बिंदास आप “संगणक” बता दीजियेगा।

Computer के महत्वपूर्ण भाग

एक कंप्यूटर कई आवश्यक भागों (parts) से बना होता है जिसे हम दो श्रेणियों में बाँट सकते हैं: पहला है hardware तथा दूसरा software.

हार्डवेयर:

कंप्यूटर के सभी भौतिक भागों (physical parts) को कंप्यूटर हार्डवेयर कहा जाता है। ये वो पार्ट्स होते हैं जिन्हें हम अपने आखो से देख सकते हैं और छू भी सकते हैं जैसे कि कीबोर्ड, माउस मॉनिटर, हार्ड ड्राइव, आदि। कंप्यूटर हार्डवेयर components भी बहुत सारे होते हिं जिनको मिलाकर एक कंप्यूटर तयार किया जाता है।

सॉफ्टवेर:

कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर पार्ट्स की बात करें तो यह कंप्यूटर का वह भाग है जिसे छुवा नहीं जा सकता है, ये कंप्यूटर हार्डवेयर के साथ मिलके उन्हें कार्य योग्य बनाता है या कार्य करवाता है। बिना सॉफ्टवेर के कोई भी कंप्यूटर काम ही नहीं कर सकता है।

कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम है, ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग तरह से हार्डवेयर की मदद से जरूरी काम खुद ही करता है।

इसके अलावा हम अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने कंप्यूटर में कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट, फोटोशॉप आदि इंस्टॉल कर सकते हैं, और जरुरत का काम कर सकते हैं।

कंप्यूटर से जुड़े अन्य फुल फॉर्म | Computer Related Full-Forms

दोस्तों अभी तक हमने कंप्यूटर का फुल फॉर्म (computer full form in Hindi), परिभासा, हिंदी नाम, कंप्यूटर के भाग आदि के बारे में तो जान ही लिए पर जैसा की मैंने बताया कंप्यूटर से जुड़े बहुत सारे शब्द होते जिनका सन्छिप्त रूप (short form) ही फेमस है और इनका फुल फॉर्म कोई नहीं जनता है।

तो आइये कंप्यूटर से जुड़े कुछ अन्य शब्दों का फुल फॉर्म जानते हैं-

  • KB- Kilobyte
  • MB- MegaByte
  • GB- GigaByte
  • TB- TeraByte
  • CPU– Central Processing Unit
  • ROM- Read-only Memory
  • RAM– Random Access Memory
  • Prom- Programmable Read-Only Memory
  • FDD- Floppy Disk Drive
  • HDD- Hard Disk Drive
  • CD- Compact Disk
  • DVD- Digital Video Disk
  • BIOS- Basic Input Output System
  • SSD- Solid State Drive
  • LED- Light Emitting Diode
  • OS- Operating System
  • VIRUS – Vital Information Resources Under Seige
  • ALU- Arithmetic Logic Unit
  • BCA- Bachelor of Computer Application
  • MCA- Master of Computer Application
  • DCA- Diploma in Computer Application
  • ADCA– Advance Diploma in Computer Application
  • IT- Information Technology
  • 2G- 2nd Generation
  • 3G- 3rd Generation
  • 4G- 4th Generation
  • 5G- 5th Generation
  • WIFI- Wireless Fidelity
  • WAN- Wide Area Network
  • WLAN- Wireless Local Area Network
  • HTML- HyperText Markup language
  • IP- Internet Protocol
  • DNS- Domain Name System
  • URL- Uniform Resource Locator

More Important full forms:

Computer Full Form: Conclusion

तो दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा? मैंने इस लेख में आपको बहुत ही आसान शब्दों में कंप्यूटर से जुडी बहुत साड़ी जानकारी प्रदान की है जैसे कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है (what is full form of computer in Hindi), कंप्यूटर की परिभासा क्या है (definition of computer), कंप्यूटर के भाग (parts of computer) इसके अलावा हमने आपको इसका हिंदी नाम (Hindi name of computer) भी बताया।

इस लेख में बताया गया कंप्यूटर की बेसिक जानकारी काफी महत्वपूर्ण है, और मेरा तो मानना यह है की हम व्यक्ति को कमसे कम इस उपकरण के बारे में इतनी जानकारी तो होनी ही चाहिए।

दिन प्रतिदिन कंप्यूटर की उपयोगिता बढती जा रही है। आपको याद होगा की कोरोना के समय में लोगो लोगो के पास काम करने का एक जरिया बचा था कंप्यूटर, यहाँ तक की क्षात्रो के पास भी ऑनलाइन पढाई के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। अब तो एक्साम भी ऑनलाइन लिए जाते है ताकि exam लेने में आसानी तो हो ही साथ ही रिजल्ट देने में समय न लगे।

इसी तरह की टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी के लिए Techfdz एक बेहतरीन वेबसाइट है जो आपको Apps, Mobile, Internet, Computer Tips And Tricks Provide करती है।

इस लेख में बताया गया computer full form, defintion of computer in Hindi आपको अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। इसी तरह के फुल फॉर्म और हिंदी मीनिंग पढने के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें।

Related Articles

Leave a Comment