25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

SSB Full Form: एसएसबी क्या है, इसके लिए योग्यता, पात्रता (SSB ka full form)

SSB full form

SSB Full Form (SSB का फुल फॉर्म): प्रतियोगी छात्रों के लिए अक्सर कोई न कोई भर्ती निकलती रहती है। वही प्रतियोगी छात्र इसका इंतजार भी करते रहते है। फिर वो भर्ती रेलवे की ओर से निकाली गई हो या फिर बैंक या फिर किसी भी अन्य विभाग की तरफ से ही क्यों न हो। उनका लक्ष्य तो सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा को क्रैक करके, सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथो में लेना होता है। लेकिन कई दफा ऐसा होता है कि हम कुछ सरकारी भर्ती को लेकर कंफ्यूज हो जाते है जिसके चलते हमें काफी दिक्कत आती है।

आज हम एक ऐसी ही फुल फॉर्म का जिक्र करेंगे जिसके बारे में प्रतियोगी छात्र काफी कंफ्यूज पाए जाते है। SSB के बारे में आपने कही पढ़ा व सुना अवश्य होगा, लेकिन शायद इसके बारे आपको पर्याप्त जानकारी न हो। क्योंकि इसकी भर्ती अक्सर निकलती रहती है, तो चलिए आज इसी से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल करते है जैसे SSB क्या है?, SSB का फुल फॉर्म (SSB full form) क्या है?, इसके लिए आवश्यक योग्यता क्या है आदि।

SSB full form: SSB क्या है, योग्यता, प्रक्रिया सैलरी (SSB ka full form)

SSB की फुल फॉर्म को लेकर आपको ज्यादा कंफ्यूज होने की कोई जरूरत नही है, क्योंकि इसका बेहद सीधा और आसान सी मीनिंग होती है। आप की जानकारी के लिए बता दूँ की SSB के दो फुल फॉर्म होते हैं और ये दोनों ही सेना बल जैसे जल सेना, थल सेना और वायु सेना से सम्बन्ध रखते है। आइये दोनों को बारे में बारी बारी से जाने-

1. SSB full form – Services Selection Board

SSB का फुल फॉर्म “Services Selection Board” होता है। वही इसका हिंदी अभिप्राय “सेवा चयन बोर्ड” है। ये असल में भारतीय सशस्त्र बलो में भर्ती अधिकारियो के लिए इंटरव्यू आयोजन का जिम्मा अपने कंधो पर लेते है।

ये असल में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के जरिए स्थापित किया जाता है। अगर आप प्रतियोगी क्षात्र है, तो आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए बता दे कि इसे वास्तविकता में उम्मीदवार में Qualities जैसे Officer का परीक्षण करने के लिए Design किया जाता है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले प्रतियोगी छात्रों के पास ये सुनहरा मौका होता है।

SSB Interview में शामिल किए गए कैंडिएट में प्रमुख रूप से Personaliyt, Inteligence, Compatibiliyt और Potential होता है। ये इंटरव्यू शारीरिक फिटनेस की अपेक्षा में मानसिक फिटनेस पर ज्यादा बल दिया जाता है। लेकिन इंटरव्यू को क्लियर कर लेने के लिए निश्चित तौर पर शारीरिक फिटनेस का एक निश्चित स्तर निश्चित तौर जरूरी होता है। जो भी प्रतियोगी छात्र सेना नौसेना या वायु सेना के ऑफिसर बनने की इच्छा रखते है। उन्हें सबसे पहले लिखित परीक्षा को समाशोधन के बाद एसएसबी इंटरव्यू से गुजरना होगा।

एसएसबी का इतिहास – History Of SSB

इस प्रक्रिया को भारत सरकार ने असल में सन 1941 में ब्रिटिश सरकार से adapt किया था। जबकि उस दौरान पूरे भारत में SSB के इंटरव्यू लेने के लिए महज 6 SSB केंद्र तैयार किए गए थे। वही मौजूदा समय में ये केंद्र सफ़लता पूर्वक आर्मी में भर्ती करने के लिए कैंडिडेट का इंटरव्यू लेते है।

SSB के जरिए आर्मी के जवानों की जो सिलेक्शन प्रक्रिया होती है, वो अन्य आर्मी एग्जाम से कही अलग होती है। इस प्रक्रिया में कैंडिडेट को केवल इंटरव्यू को आधार मानकर भर्ती किया जाता है।

प्रतियोगी छात्र की जानकारी बढ़ाने के लिए बता दे कि इस प्रक्रिया का प्रारंभ सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने की थी। वही सन 1917 में ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका द्वारा इसकी शुरुआत की गई। कुछ समय बाद भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार की इस खास चयन प्रक्रिया को शुरू कर दिया था।

 SSB के लिए शैक्षिक और शारीरिक योग्यता

SSB interview देने आए प्रतियोगी छात्र की योग्यता का जिक्र किया जाए तो इसके लिए उम्मीदवार का मैरिटल स्टेटस सिंगल होना चाहिए, यानी की वो विवाहित न हो। विवाहित उम्मीदवार इस इंटरव्यू के लिए योग्य नहीं समझे जाते।

एक अन्य और जरूरी नियम के अनुसार, उम्मीदवार को SSB इंटरव्यू देने के लिए उम्मीदवार को पहले UPSC द्वारा ली जा रही Joint Defense Service की परीक्षा को क्लियर करना अनिवार्य है। उन्हीं प्रतियोगी छात्रों को SSB के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिन्होंने उपयुक्त परीक्षा क्लियर कर ली है।

SSB interview में शामिल किए गए छात्रों का मुख्य आधार उनकी 12th Class की Merit मानी जाती है। SSB हर साल अपने इंटरव्यू के लिए 12th Class के Marks की Merit निकालती रहती है। इसी के जरिए प्रतियोगी छात्र 12th Class में इस Merit के मुताबिक Marks होने पर ही SSB इंटरव्यू में शामिल होने योग्य समझे जाते है। लेकिन उम्मीदवार की इस दौरान आयु सीमा 21 वर्ष से कम होनी चाहिए और जैसा कि पहले बताया गया की उसका अविवाहित होना भी जरूरी माना गया है।

मोटे तौर पर प्रतियोगी छात्रों को हमारी एडवाइज है कि वो न्यूजपेपर या इंटरनेट पर भर्ती संबंधी जानकारी पाने के लिए अपडेट करते रहे।साल दो साल के अंदर इसकी भर्ती आती रहती है।

SSB में उम्मीदवार की सिलेक्शन प्रक्रिया

SSB इंटरव्यू पांच दिवसीय व्यक्तित्व और बुद्धि परीक्षण होता है। इसके तहत विभिन्न परीक्षण को शामिल किया गया है,जोकि असल में अलग- अलग दिनों में आयोजित किए जाते है। प्रतियोगी के इंटरव्यू क्लियर कर लेने के बाद उसे मेडिकल परीक्षा के लिए शामिल होना होगा, तो चलिए इसके तहत होने वाले टेस्ट कार्यक्रम को क्रमागत रूप से जान लेते है।

Day 1 – बेसिक इंटेलिजेंस एंड टेस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट

Day 2 – साइकोलॉजी टेस्ट

Day 3 & 4 – ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर्स टास्क

Day 5 – कॉन्फ्रेंस

प्रतियोगी छात्रों को इस इंटरव्यू परीक्षा में शामिल होने से पहले इससे संबंधी छोटी बड़ी जानकारी हासिल कर लेना चाहिए, ताकि टेस्ट के दौरान उसे किसी बड़ी दिक्कत का सामना न करना पड़े। वो बेहद आसानी से इस इंटरव्यू को क्रैक करके अपने हाथ में ज्वाइनिंग लेटर हासिल सके।

(2). SSB FULL FORM – SASHASTRA SEEMA BAL

SSB का दूसरा फुल फॉर्म “SASHASTRA SEEMA BAL” (सशस्त्र सीमा बल) होता है। यह भारत का एक सीमा सुरक्षा बल है जो मुख्य रूप से नेपाल तथा भूटान देश के सिमावों के साथ अपनी सीमा पर तैनात है।

सबसे पहले यह बल मूल रूप से 1963 में “special service bureau” के नाम से भारत-चीन युद्ध के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए स्थापित किया गया था।

SSB (सशस्त्र सीमा बल) के लिए पात्रता

(1) आयु सीमा:

SSB में भर्ती के लिए कैंडिडेट की उम्र सीमा 17 वर्ष से 25 वर्ष तक राखी गयी है।

(2) शैक्षिक योग्यता:

(A) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) होना चाहिए।
(b) अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।

(3) शारीरिक मानक:

(A) ऊंचाई (Height): 167.5 Cm होना चाहिए।

(B) छाती (Chest): बिना विस्तार: 80 cm होना चाहिए। विस्तारित: न्यूनतम विस्तार 5 सेमी.

(C) वजन (Weight): ऊंचाई और उम्र चिकित्सा मानकों के अनुपात में होता है।

4. उम्र में छूट:

विभिन्न जातियों या श्रेणियों को तरह तरह के छुट भी दिए जाते हैं। आइये इनके बारे में जाने-
(A) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आयु में 5 वर्ष तक और ओबीसी के लिए 3 वर्ष तक की छूट दी जाती है।

(B) वैसे उम्मीदवार जो पहले से ही सरकारी सेवा में कार्यरत हो उन उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष तक की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। पर इसमें एक नियम यह भी होती है की ये तभी स्वीकार्य होगी जब किसी कर्मचारी ने सरकारी सेवा के तहत कम से कम 3 साल की निरंतर सेवा प्रदान की हो।

(C) प्रत्येक भूतपूर्व सैनिक जिसने भी संघ के सशस्त्र बलों में कम से कम 6 महीने तक की निरंतर सेवा की है उन्हें ऐसी सेवा की अवधि को उसकी वास्तविक आयु से घटाने की अनुमति दी जाती है। और यदि परिणामी आयु निर्धारित आयु सीमा अर्थात 25 वर्ष से अधिक नहीं है तो 3 वर्ष से अधिक तक उसे आयु सीमा के संबंध में शर्त को पूरा करने वाला माना जाता है।

(5) उम्मीदवारों को ऊंचाई और छाती में निम्नानुसार छूट दी जाती है-
ऊंचाई (Height): मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा और सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर, लेह, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र 165 Cm होता है। अनुसूचित जनजाति के सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162.5 होती है।

छाती (Chest): मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा और सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर, लेह, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र न्यूनतम 5 सेमी विस्तार के साथ 78 Cm होता है। अनुसूचित जनजाति के सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5 Cm विस्तार के साथ 76 Cm होती है।

एसएसबी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब जब आपने SSB के बारे में इतना कुछ जान ही लिया तो अब बारी आती है ये जानने की की SSB के लिए बहाली आने पे आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है।

1. सबसे पहले आपको SSB की ऑफिसियल वेबसाइट “www.ssbrectt.gov.in” पर जाएं।

2. अब वेबसाइट पे वेकेंसी को सेलेक्ट करें।

2. फिर, अप्लाई पर क्लिक करें।

3. अब, मांगी गयी आवश्यक details दर्ज करें

4. हस्ताक्षर (Sign), फोटोग्राफ (Picture) और अन्य दस्तावेज (Documents) अपलोड करें।

5. सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को SSB के लिए पंजीकृत किया जाएगा।

भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।

SASHASTRA SEEMA BAL में सभी पोस्ट की रैंक संरचना निम्नलिखित है।
राजपत्रित अधिकारी (जीओ)

  1. महानिदेशक
  2. विशेष महानिदेशक
  3. इंस्पेक्टर जनरल
  4. उप महानिरीक्षक
  5. सेनानायक
  6. सहायक कमाण्डर
  7. डिप्टी कमांडेंट
  8. सहायक कमांडेंट

अराजपत्रित अधिकारी

  1. निरीक्षक
  2. सहायक निरीक्षक
  3. सहायक उप निरीक्षक
  4. हेड कांस्टेबल
  5. सिपाही

More Important Full Forms:

 Conclusion

छात्रों के साथ अक्सर देखा जाता है उन्हे अपनी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े छोटे मोटे टर्म के बारे में सटीक रूप से जानकारी नहीं होती। ये कही न कही उन्हे असफल बनाती है। प्रतियोगी छात्रों को सही मार्गदर्शन करने के लिए आज का खास आर्टिकल SSB full form in Hindi तैयार किया गया है। अगर आपको अभी भी इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो आप कमेंट के जरिए हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस लेख में मैंने आपको SSB की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे SSB kya haiSSB ka full form (SSB full form in Hindi), SSB के लिए योग्यता, पात्रता आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको SSB full form, what is SSB in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment