25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

TRP Full Form: टीआरपी क्या है, इसकी गणना कैसे की जाती है? – TRP का फुल फॉर्म

TRP full form (TRP का फुल फॉर्म): लगभग सभी लोग टेलीविज़न पर कोई न कोई शो ज़रूर देखते हैं। किसी को सीरियल देखना पसंद है तो कोई रियलिटी शोज़ देखना पसंद करता है और कुछ तो सिर्फ न्यूज़ चैनल देखते हैं। सारे टीवी कार्यक्रम अपना TRP बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं ताकि अधिकतर लोग उन्हीं का कार्यक्रम देखे और उनका शो TRP के टॉप रैंकिंग पर आये। ये रैंक्स बदलते रहते हैं।

trp full form

आज जो कार्यक्रम TRP के पहले रैंक पर है, क्या पता वह अगले ही हफ्ते दूसरे, तीसरे या पांचवे रैंक पर उतर जाए। वहीं कोई निचली रैंक वाला प्रोग्राम TRP का टॉप रैंक हासिल कर सकता है। 

ये सारी बातें तो आप पहले से जानते हैं, पर आज हम आपको एक नयी जानकारी देने जा रहे हैं। TRP शब्द से तो आप अवगत हैं पर क्या आप जानते हैं की TRP आखिर होता क्या है, TRP का फुल फॉर्म (TRP full form), टीवी प्रोग्राम्स के लिए यह क्या मायने रखता है और TRP का हिसाब कैसे लगाया जाता है। इन सब बातों को जानने के लिए आपको अंत तक यह आर्टिकल पढ़ना होगा।

TRP Full Form: टीआरपी क्या है, इसका फुल फॉर्म

English में TRP का full form है – “Television Rating Point” है।

Hindi में TRP का full form है – “टेलीविज़न रेटिंग प्वाइंट” होता है।

What is TRP? TRP क्या होता है?

TRP एक ऐसा मानदंड है जिसका उपयोग यह मापने के लिए किया जाता है कि कौन से टीवी प्रोग्राम सबसे लोकप्रिय हैं। यह दर्शकों की प्राथमिकताओं का आकलन करता है। यह सबसे लोकप्रिय टीवी चैनल और कार्यक्रम को निर्धारित करने में सहायता करता है या उनकी लोकप्रियता के बारे में जानकारी प्रदान करता है। TRP यह प्रदर्शित करता है की दर्शक किस चैनल या कार्यक्रम को बारंबार देख रहे हैं।

TRP इस बात का आकलन करती है की किसी निश्चित अवधि में कितने प्रतिशत लोग एक विशेष चैनल या कार्यक्रम देख रहे हैं।  एक TRP किसी निर्दिष्ट शहर में दर्शकों के एक प्रतिशत को चिन्हित करता है। 

TRP कोई नई प्रणाली नहीं है। इसकी शुरुआत 1993 में हुई थी।  उस समय TRP डेटा राज्य सरकार के Doordarshan Audience Rating (DART) से उपलब्ध होता था जिसे इसके अपने 40 कार्यालयों और 100 सरकारी ऑल इंडिया रेडियो स्टेशनों द्वारा एकत्र किया जाता था। धीरे-धीरे कई परिवर्तन आये और अब BARC TRP की गणना करती है। BARC के बारे में हम आपको आगे और भी जानकारी प्रदान करेंगे।

How does TRP matter? TRP कैसे मायने रखता है? 

चूंकि विज्ञापनदाता यानि वो लोग या वो कम्पनी जो एड लगवाते हैं, टॉप रैंक वाले कार्यक्रमों के दौरान अपने विज्ञापन चलाते हैं, विज्ञापनदाताओं के लिए TRP से मिली जानकरी बहुत उपयोगी होता है।

ज़्यादा TRP वाला कार्यक्रम दर्शाता है कि इसे कई लोग देखते हैं। TRP चैनलों के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ज़्यादा TRP अधिक विज्ञापन लाती है, और अधिक दर्शकों के साथ समय स्लॉट अधिक मूल्यवान होते हैं जिसके लिए चैनलों को ज़्यादा मुनाफा मिलता है। 

ऊँचे रेटिंग वाले कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलता है, वहीं कम रेटिंग वाले कार्यक्रम बंद होने की कगार पर आ जाते हैं। 

TRP का चैनल की INCOME मे भी बहुत बड़ा हाथ होता हैं। यदि किसी चैनल की टीआरपी अधिक है तो उस CHANNEL की INCOME भी अधिक होती हैं। यदि टीआरपी काम है तो उस चैनल की Income भी कम होती हैं।

हम सभी बहुत सी बार tv पर show के बीच मैं आने वाले advertisement को तो देखते ही है। इन सभी विज्ञापनों की कीमत चैनल की TRP के अनुसार निर्धारित की जाती हैं। यदि किसी चैनल की TRP ज्यादा है तो उसकी advertisement Cost भी ज्यादा होगी।

एक तरह से देखा जाए तो टीआरपी tv program की goodwill को दर्शाती हैं। Tv program की TRP मे उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसा जरुरी नही हैं की यदि आज किसी प्रोग्राम की टीआरपी ज्यादा हैं तो वह हमेशा ज्यादा ही रहेगी वह काम भी हो सकती है। यदि कोई भी tv channel कुछ भी लोकप्रिय show या न्यूज दिखा रहा है और उसे दर्शक देखना भी पसंद कर रहे है तो उस channel की TRP बढ़ जाएगी। तो इतना तो आप समझ ही गए होने की TRP FULL FORM क्या होती हैं और इसका क्या मतलब होता हैं।

WHAT IS TRP RATE ( क्या होती हैं TRP RATE ?)

Trp rate वह रेट होती है जिसके द्वारा किसी भी चैनल की टीआरपी को निर्धारित किया जाता है। टीआरपी रेट कोई भी प्रोग्राम कितना दिखाया गया है उसपर निर्धारित करती हैं। 

किसी भी प्रोग्राम की इनकम के २ बहुत ही महत्वपूर्ण जरिए होते हैं। स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन। यदि किसी चैनल की टीआरपी ज्यादा है तो इसका मतों उसके दर्शक भी ज्यादा हैं। यदि किसी की टीआरपी काम है तो उसके दर्शक भी काम हैं। यही दर्शकों की व्यूअरशिप के अनुसार अलग अलग ब्रांड और कंपनिया चैनल्स को विज्ञापन देती हैं। ज्यादा TRP मतलब ज्यादा विज्ञापन और अधिक विज्ञापन मतलब अधीक इनकम। काम TRP  मतलब कम विज्ञापन और कम इनकम।

टीआरपी का सीधा कनेक्शन चैनल की इनकम से एवं लोकप्रियता से जुड़ा हुआ होता हैं।

How is TRP calculated? TRP की गणना कैसे की जाती है?

भारत में Broadcast Audience Research Council (BARC) TRP निर्धारित करने के लिए “BAR-O-meters” का उपयोग करती है। BARC की स्थापना 2014 में हुई थी। टेलीविज़न दर्शकों की संख्या मापने वाले सथाओं में से BARC दुनिया की सबसे बड़ी संसथान है।

वर्तमान में TAM के साथ अपने संयुक्त उद्यम की बदौलत प्रसारण उद्योग के लिए BARC भारत की एकमात्र रेटिंग एजेंसी है। हर गुरुवार को BARC साप्ताहिक TRP परिणामों की घोषणा करता है जो सभी टीवी नेटवर्क और कार्यक्रमों को रैंक करता है। बेतरतीब ढंग से चुने गए करीब 45,000 घरों में BARC द्वारा “BAR-O-meter” स्थापित किया गया है। इन परिवारों को BARC पूरे देश का प्रतिनिधि मानता है।

New Consumer Classification System (NCCS) इन परिवारों को सामाजिक, आर्थिक और क्षेत्र जैसे कारकों के आधार पर विभाजित करता है। 

इन “BAR-O-meters” में एक पैनल होता है जो की एक बॉक्स की तरह होता है। इस पैनल में घर के हर सदस्य के लिए विशिष्ट संख्या वाले बटन होते हैं। जब घर का कोई सदस्य  कोई चैनल चालू करता है, तब उसे वह संख्या दर्ज करनी होती है ताकि यह पता चले की वह कितने समय के लिए कौन सा चैनल देख रहा है।

इन इम्प्रेशंस की गणना की जाती है, जिससे यह निर्णय लिया जाता है की लोगों ने कुछ मिनटों की अवधि में औसतन कौन सा कार्यक्रम या चैनल देखा। इससे TRP का पता चलता है। 

TRP गणना की एक और तकनीक है जिसे photo matching method कहा जाता है। इस तकनीक के तहत जिस कार्यक्रम अथवा चैनल को देखा जा रहा है, उसकी एक छवि “people’s meter” में रिकॉर्ड हो जाती है। लोग टीवी पर क्या देख रहे हैं, इस जानकारी को छवियों के रूप में चुनिंदा घरों से एकत्र किया जाता है।  फिर इनका विश्लेषण करके TRP निर्धारित किया जाता है।

Are TRP figures really accurate? क्या TRP के आंकड़े वाकई में सही होते हैं?

TRP के आंकड़े हमेशा सही नहीं होते। देखा जाए तो इन आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करना बहुत ही आसान है। BARC द्वारा चुने गए 45,000 परिवारों को ब्रॉडकास्टर्स ट्रैक कर सकते हैं और उन्हें अपना चैनल देखने के लिए रिश्वत दे सकते हैं।

इसके अलावा, वे केबल कंपनियों को अपने चैनल को “लैंडिंग पेज” बनाने के लिए रकम अदा कर सकते हैं, ताकि टीवी चालू होने पर उनका चैनल सबसे पहले दिखे। लैंडिंग पेज वह पहला चैनल होता है जो सेट-टॉप बॉक्स चालू करने के बाद स्वचालित रूप से पहले प्रकट होता है।

जब आप अपने घर में सेट टॉप बॉक्स चालु करते हैं, तब आपके टीवी पर स्वचालित रूप से कोई न कोई चैनल ज़रूर आ जाता है। इसी को लैंडिंग पेज कहते हैं। इन जोड़तोड़ और झूठे आकड़ों के कारण, विज्ञापनदाताओं द्वारा लक्षित दर्शकों का गलत आकलन किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है।

हाल ही में एक लोकप्रिय समाचार चैनल के विरुद्ध आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान यह बात पता चली थी कि चैनल के लोगों ने अपना चैनल या कार्यक्रम के दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए नियमित रूप से बैरोमीटर उपयोगकर्ताओं को पैसे दिए ताकि वे उनका चैनल देखे। इस प्रकार मीटरिंग सिस्टम में हेरफेर किया गया था।

दोस्तों हमने आपको TRP की पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको यह लेख पसंद आता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें और नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी राय बताना न भूलें।

More Important Full Forms:

TRP Full Form: Conclusion

इस लेख में मैंने आपको TRP की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे TRP kya haiTRP ka full form (TRP full form in Hindi), TRP की गणना कैसे होती है?, TRP का उपयोगिता और इसके फायदे आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको TRP full form, what is TRP in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment