Skip to content
Meaning In Hindi Trusted & Fasted Job, Exam & Education Portal
  • Home
  • Online Form
  • Vacancy
  • Result
  • Admit Card
  • Answer Key
  • States
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Maharashtra
    • Rajasthan
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Haryana
    • Gujarat
    • West Bengal
  • Education
    • 10th Pass Jobs
    • 12th Pass Jobs
    • Graduate Jobs
    • Post Graduate Jobs
    • Diploma Jobs
    • ITI Jobs
    • Engineering Jobs
    • Medical Jobs
  1. Home»
  2. Full Form»
  3. ISRO Full Form: इसरो क्या......»

ISRO Full Form: इसरो क्या है इसका फुल फ्रॉम – History Of ISRO

March 19, 2023August 18, 2022 by TheRnMehta

ISRO Full Form: Guys do you know what is the meaning and full form of ISRO? I know that you don’t know about it and really most of the people don’t know the ISRO full form in Hindi (ISRO ka full form). If you also don’t know about it then don’t panic because in this post I will tell you what is the correct full form and Hindi meaning of ISRO. (जानिए ISRO की फुल फॉर्म, ISRO Ka Full Form).

ISRO full form in Hindi

कई बार अंतरिक्ष से जुड़े कुछ ऐसे टर्म होते है जिनके बारे में हमें कुछ खास जानकारी नही होती है। ऐसे में हमें अपने आप में बहुत खराब भावना महसूस होने लगती है कि उपयुक्त विषय के बारे में हमें खास जानकारी आखिर क्यों नही है। आज ऐसे ही अंतरिक्ष से जुड़े टर्म ISRO से संबंधी बेहद चुनिंदा लेकिन खास जानकारी प्रदान की जाएगी।

आपने कई बार अंतरिक्ष का नाम तो सुना ही होगा। हमे न्यूज़ में या मूवी में कई बार स्पेस के बारे में पढने व सुनने को मिलते रहता है। और इसी के दौरान आपने ISRO का नाम तो सुना ही होगा। बहुत सारे लोगो को इसके बारे में जानकारी नही होती है की आखिर ISRO क्या है, ISRO का फुल फ्रॉम (ISRO full form in Hindi) क्या है? तो आइये इस लेख में हम इसरो के बारे में बिस्तार से समझते है।

ISRO Full Form: ISRO क्या है इसका फुल फ्रॉम

इसका इंग्लिश में full form “Indian space research organisation” वही इसी टर्म का हिंदी अभिप्राय “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान” है।

इसरो का जिक्र होते ही भारतीय गर्व महसूस करते है। इसके पीछे कई वजह है। मोटे तौर पर कहे तो इसरो असल में भारत को विकास की ओर ले जाने वाला एक ऐसा खास संघटन है जोकि मुख्य तौर पर भारत को एक बेहतर टेक्नोलॉजी प्रोवाइड करता है।

इसरो की खास जानकारी के तौर पर आपको बता दे कि ये भारत सरकार के जरिए स्थापित किया गया, असल में ऐसा संघटन है जोकि भारत को अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियो सफलता पूर्वक संपन्न करता है। इसी के प्रयासों के जरिए हमें अंतरिक्ष की आंतरिक और बाहरी जानकारी के साथ ही सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त होती है।

अगर आप अंतरिक्ष से संबंधी जानकारी में दिलचस्पी रखते है तो आपको इसके बारे में बेशक पता होगा कि इसरो के निरंतर प्रयास के चलते ही भारत विश्व का छठा ऐसा देश बन गया है जिसने खुद का सेटेलाइट और अन्य उपकरण के निर्माण करके उसे खुद अपने बल पर अंतरिक्ष में स्थापित कर सकने में सफल हुआ है।

भारत में इसरो के हेडक्वार्टर का जिक्र करे तो ये बेंगलुरु में है। वही देश भर में इसके 6 प्रमुख केंद्र है।

जैसा की आपको अखबारों और न्यूजचैनल के जरिए पता होगा कि साल 2019 में इसरो ने chandrayaan-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च करने में कामयाबी पाई थी। इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय इसरो और इससे जुड़े तमाम वैज्ञानिकों को जाता है।

यही कारण है कि मौजूदा समय में इसरो को दुनिया के टॉप 5 सबसे बड़े अन्तरिक्ष एजेंसियों में शामिल किया गया है। इसरो की अन्य बड़ी उपलब्धियों का जिक्र करे तो अब तक अंतरिक्ष में इसरो 370 से अधिक  उपग्रह भेजने में सफलता पाई है। वही इसमें प्राप्त आंकड़ों का जिक्र करे तो 101 भारत के लिए और 269 विदेशों के लिए शामिल है।

  • पढ़ें: NASA full form in Hindi

इसरो(ISRO) के बारे खास जानकारी

इसरो वास्तविक रूप से भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान है। ये दुनिया के सबसे अग्रणी और कामयाब अंतरिक्ष अनुसन्धान  केंद्रों में से एक गिना जाता है।

इसरो भारत के लिए तरह तरह के बेहद ही उच्च और उन्नत सेटेलाइट बनाता है और इसे अंतरिक्ष में स्थापित करने करने का जिम्मा लेता है।

इसरो के अलग अलग मॉडल के सैटेलाइट का जिक्र करे तो इनमे से चुनिंदा के नाम नीचे दिए गए है। आप अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए नीचे पढ़ कर जान सकते है।

  • Broadcast communication,
  • Weather forecast,
  • Geographic information,
  • Distance education,
  • Telemedicine,
  •  Communication

असल में स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भारत को आगे ले जाने के लक्ष्य से स्थापित किया गया ये खास स्पेस संस्थान असल मायने में सौ फीसदी कामयाब है।

मौजूदा समय में कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भारत में जो क्रांति देखी जा रही है भारत कई विकसित देशों से भी कही आगे निकलता हुआ देश उभर कर आ रहा। ये उपलब्धियां असल में इसरो के ही बदौलत है।

इसरो के जरिए भारत देश की रक्षा टेक्नोलॉजी भी काफी विकसित हुई है। अब ये अपने आप पर निर्भर है।

 मोटे तौर पर इसरो की कामयाबी का जायजा आप ऐसे ले सकते है कि कई सारे विकसित देश अपना सैटेलाइट इसरो के जरिए से स्पेस में स्थापित करने का जिम्मा देते है।

इसरो का बेहद दिलचस्प इतिहास (History Of ISRO): ISRO की स्थापना

अब आपने इतना पढ़ ही लिया तो ISRO का इतिहास भी जानना बहुत जरुरी है तभी आप ये जान सकेंगे की ISRO की स्थापना कब और किसने किया।

जैसा की आपने किताबो में पढ़ा होगा कि इसरो की स्थापना 15 अगस्त उन्नीस सौ 69 को हुई थी।

ये वो दौर था जब भारत कई सारी कठिनाइयों से घिरा हुआ था। इसी दौरान एक महान भारतीय विक्रम साराभाई जैसे भविष्य की सोच रखने वाले दिग्गज वैज्ञानिक ने इसरो की स्थापना की।

भारत के इतिहास में इसरो ने अपना पहला सेटेलाइट 1975 में बनाया था। इसे आर्यभट्ट जैसा महान नाम दिया गया था। लेकिन अपना खुद का लांच पैड सिस्टम न होने के चलते, इसे सोवियत यूनियन के जरिए स्पेस में स्थापित किया गया, इतिहास में ये बेहद क्रांतिमकारी घटना के रूप में दर्ज है।

1980 में भारत देश ने अपने लांच पैड सिस्टम से रोहिणी नामक खास सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया था और इसके जरिए पूरे देश को एक नया सदेश प्राप्त हुआ कि भारत में भावी समय में अंतरिक्ष में काफी कुछ नया करने वाला है।

  • पढ़ें: E-KYC full form in Hindi

इसरो (ISRO) के लोकप्रिय सैटेलाइट प्रोग्राम्स

भारत आज पूरी तरह से आजाद है। आजादी के बाद हमे लगभग सभी क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि मिली। उसी उपलब्धियों में से एक उपलब्धि इसरो भी है। इस नाते हमें इसरो के कुछ प्रमुख लेकिन लोकप्रिय स्पेस प्रोग्राम के बारे में जानना जरूरी है, जोकि नीचे दिए गए है।

  • INSAT Series IRS Series radar
  • Imaging satellite South Asia
  • Satellite Gagan Satellite Navigation
  • System IRNSS Satellite Navigation System

इसरो के कामयाब स्पेस प्रोग्राम्स का ब्योरा

अब तक आपको इसरो के बारे के काफी कुछ पता चल गया होगा। इसके गिने चुने प्रोग्राम को छोड़ दे तो इसके अधिकांश प्रोग्राम ने कामयाबी का परचम ही लहराया है। सभी के बारे में बेहद कम शब्दों में नीचे बताया गया है।

भारत में इसरो के नेतृत्व में 1975 में 19 अप्रैल को पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट को अंतरिक्ष में लांच किया गया।

इसने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक अपार सफलता कायम की क्योंकि ये मॉडल पूरी तरह से देश में ही  डिजाइन हुआ था।

वही साल  2008 को भारत में chandrayaan-1 का चंद्र अभियान पीएसएलवी के जरिए शुरू किया गया था।

आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए बता दे कि इसकी शुरुआत के बाद इसरो चंद्रमा पर एक और भीतर भेजने के लिए अंतरिक्ष संगठनों की एक सूची तैयार की गई थी।

इसके बाद साल 2014 में मंगल ग्रह पर भारत का पहला इंटरप्लेनेटरी मिशन लॉन्च करने में सफलता पाई थी।

खगोल विज्ञान की जानकारी रखने वालो को पता होगा कि भारत ने अपने पहले की प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में एक एक अंतरिक्ष यान सम्मिलित करने वाला दुनिया का पहला देश बन कर उभरा था।

More Important Full Form:

  • ITI full form in Hindi
  • CA full form
  • HIV full form
  • MBA full form
  • IVF full form
  • LLB full form
  • IIT full form
  • AIDS full form
  • ATM full form
  • NCB full form
  • Ph.D full form

ISRO Full Form: Conclusion

इस लेख में मैंने आपको ISRO की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे ISRO kya hai, ISRO ka full form (ISRO full form in Hindi), ISRO की स्थापना कब और किसने किया है (History of ISRO) आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको ISRO full form, what is ISRO in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Author Name
About the Author

Rn Mehta

Hi, I’m a content writer with 12 years of experience of sharing the latest government job updates, exam notifications, results, admit cards, recruitment news, important education updates and English teaching. My goal is to provide clear, useful, and timely information to help students and job seekers stay informed and prepared.

@Instagram || @Facebook || @X (Twitter)

MeaningInHindi.Net

The blog where you can learn many things in English and Hindi like- English-Hindi grammar, Hindi meaning of English words or vocabulary, translation and many more guide based on what is and how to topic.

DMCA.com Protection Status
© MeaningInHindi 2026 | All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Sitemap | Refund Policy