25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

DSP Full Form: डीएसपी कैसे बने, योग्यता, परीक्षा, सैलरी (DSP ka full form)

DSP full form: देश के पुलिस सिस्टम में कई प्रकार के पद होते है उनमें से एक है DSP जो अपने आप में एक ताकतवर पद है। पर क्या आप जानते हैं की DSP full form (डिएसपी का फुल फॉर्म) क्या है? लोक सेवा क्षेत्र में DSP पूर्ण रूप से police sub inspector के लिए है। Police Sub Inspector जिला पुलिस का प्रमुख होता है वे पुलिस अधीक्षक के पद पर काबिज होते हैं। भारत में बड़े शहरों या उच्च जनसंख्या वाले जिलों में पुलिस बल का नेतृत्व एक सीनियर पुलिस अधीक्षक करता है और छोटे जिलों में पुलिस अधीक्षक पुलिस बल का नेतृत्व करता है।

Police Sub Inspector का पद भारत के सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख पदों में से एक है। ये बेहतरीन स्तर के पुलिस अधिकारी हैं जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे राज्य के कल्याण के लिए काम करते हैं और उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध को रोकने जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपे जाते हैं।

dsp full form

भारत में एक पुलिस अधिकारी बनना बेहद चुनौतीपूर्ण है क्योंकि पुलिस फोर्स में प्रत्येक पद के लिए मानसिक और शारीरिक शक्ति दोनों की आवश्यकता होती है।  फिर भी ऐसे व्यक्तियों के लिए जो अपराध को कम करने में मदद करते हुए अपने देश और अपने लोगों की सेवा करना चाहते हैं, यह सबसे अच्छा पेशेवर विकल्प है।

डीएसपी एक पावरफुल पद होता है जिसको प्राप्त करने के लिए हर व्यक्ति अपनी जिंदगी का आधा हिस्सा लगा देता है, और दिलो जान से रात दिन मेहनत करता है तब जाकर DSP का पद प्राप्त होता है। 

लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह आती है कि डीएसपी कौन होता है? और DSP की फुल फॉर्म क्या है? DSP पद को कैसे प्राप्त करें? डीएसपी कौन बन सकता है? डीएसपी बनने के लिए कितना हाइट चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब प्राप्त करने के लिए आपको इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना होगा। सबसे पहले पढ़ते हैं DSP फुल फॉर्म क्या है?

DSP full form: DSP का फुल फॉर्म क्या है?

DSP का फुल फॉर्म “Deputy Superintendent of Police” होता है। राज्य पुलिस बल के उच्च पदस्थ अधिकारियों को Police Sub Inspector के रूप में जाना जाता है। वे शक्ति (SP) के मामले में सहायक पुलिस प्रमुख के समान स्थिति में हैं। उन्हें उत्तराखंड और राजस्थान जैसे कई राज्यों में सर्किल ऑफिसर (C.O.) के रूप में मान्यता प्राप्त या तैनात किया जाता है।

एक DSP जिसे पश्चिम बंगाल राज्य में sub-divisional police officer या SDO के रूप में भी जाना जाता है, यह उप-प्रभाग का प्रभारी होता है। ये अधिकारी सहायक अधीक्षक अधिकारियों की तुलना में उच्च पद पर होते हैं, लेकिन पुलिस प्रमुख की तुलना में निम्न स्तर के होते हैं।

डीएसपी कौन होता है (who is dsp)

डीएसपी एक जिले का अधिकारी होता है। यह पुलिस में सबसे बड़ा अधिकारी होता है और यह पुलिस विभाग को कंट्रोल में रखता है। यह कानून के मुताबिक जिले को संभालता है।

डीएसपी के ऊपर पूरे 1 जिले की जिम्मेदारी होती है इसीलिए DSP  को जिले का अधिकारी कहा जाता है।

उम्मीद है यहाँ तक समझ आया होगा कि डीएसपी कौन होता है? और DSP फुल फॉर्म क्या है? अब सबसे बड़ी बात यह आती है कि DSP की मुख्य भूमिकाएं क्या होती है?

DSP की भूमिकाएं और कर्तव्य

DSP पुलिस अधीक्षक का अधीनस्थ पुलिस अधिकारी होता है। वह SP के तहत काम करता है और पुलिस विभाग के सभी कार्यो की देखरेख करता है जैसे अपराध को रोकना, पुलिस स्टेशनों का प्रशासन और प्रबंधन करना, जांच की देखभाल करना आदि। DSP के कार्य और जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं।

  • जिले के शीर्ष खुफिया अधिकारी के रूप में, DSP निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों से डेटा इकट्ठा करता है और अपने निष्कर्षों को जिला पुलिस कर्मचारी वर्ग सिस्टम में अपने सीनियर को रिपोर्ट करता है और साथ ही साथ अपने आदेश के तहत युवा अधिकारियों की सेवा शर्तो की देखरेख करता है।
  • एक DSP राजनीतिक रैलियों और कार्यो के दौरान भीड़ को मैनेज और कंट्रोल करता है ताकि लोगों के बीच किसी प्रकार का टकराव न हो और त्योहार के दौरान भीड़ का मैनेजमेंट और स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।
  • एक DSP अपराध से निपटने और अपराधियों को पकड़ने के लिए नए तरीके विकसित करता है और आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए जिम्मेदार होता है और सभी मामलों की निगरानी करता है और इससे संबंधित जांच उसके कंट्रोल में होती है और मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा कार्य करता है।
  • एक अन्य भूमिका अच्छे कानून और व्यवस्था का मैनेजमेंट और रखरखाव करना है और कानून और व्यवस्था को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं।
  • DSP अच्छे कम्युनिटी संबंध बनाने और communal harmony बनाए रखने का भी प्रयास करता है और देखता है कि नागरिकों द्वारा कानूनों का पालन किया जाता है या नहीं और उन्हें तोड़ने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करता है और नागरिकों और पुलिस के बीच अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करता है।

DSP कौन बन सकता है (Who can be a dsp)

DSP बनने के लिए सबसे पहले आपको इसके लिए पढ़ाई करनी पड़ेगी। लेकिन उससे पहले भी इसकी कुछ क्राइटेरिया है जिसको पूरा करना बहुत जरूरी है, 

जैसे कि DSP बनने के लिए 12वीं कक्षा में आप अच्छे नंबरों से पास होने चाहिए। उसके बाद आपका ग्रेजुएशन कंप्लीट होना चाहिए अच्छे नंबरों के साथ में। और आपकी age  21 साल की होनी चाहिए। तो आप डीएसपी बन सकते हो।

डीएसपी कैसे बने (how to become dsp)

डीएसपी बनने के लिए आपके पास 2 तरीके होते हैं? 

  • सबसे पहला तरीका है आप प्रमोशन से डीएसपी बन सकते हो।
  • दूसरा तरीका यह है कि आप डायरेक्ट परीक्षा देकर डीएसपी बन सकते हो।

प्रमोशन से डीएसपी कैसे बनते हैं?

प्रमोशन से डीएसपी बनने के लिए आपको सबसे पहले सब इंस्पेक्टर बनना पड़ेगा। उसके बाद आपके 10 साल होने के बाद में आपका पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में प्रमोशन दिया जाता है।

फिर 10 से 15 साल के बाद आपका डीएसपी के पद पर प्रमोशन कर दिया जाता है। तो प्रमोशन से डीएसपी बनने के लिए इसमें आपको बहुत ज्यादा समय लगता है लेकिन अगर आप जल्द ही बनना चाहते हो तो आपको डायरेक्ट UPSC की परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा देकर डीएसपी कैसे बने?

डीएसपी की परीक्षा देने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन किसी भी सब्जेक्ट से कंप्लीट होना चाहिए। अगर आपका ग्रेजुएशन लास्ट ईयर का है तो भी आप डीएसपी का एग्जाम दे सकते हो। डीएसपी का एग्जाम state public service commission यानी की राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा कराया जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे की ये State public service commission क्या है? तो आपको बता दूँ की हर राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों की जरूरतों को पूरा करने हेतु UPSC की तरह ही राज्य लोक सेवा आयोग भी गठित किया गया है।

हर राज्य में अलग अलग राज्य लोक सेवा आयोग गठित किये जाते हैं जिनका जिमेदारी उस राज्य में प्रसासनिक सेवा के लिए आवश्यक पदों पे अधिकारियो की भर्ती करना होता है।

परन्तु आपको यह भी ध्यान देना चाहिए की UPSC की ही तरह यह परीक्षा भी काफी कठिन होती है इसलिए आपको अछि तैयारी की आवश्यकता होती है।

DSP बनने के लिए कितना हाइट चाहिए? 

डीएसपी बनने के लिए महिलाओं के लिए अलग हाइट रखी गई हैऔर पुरुषों के लिए अलग हाइट चाहिए तो सबसे पहले महिलाओं की हाईट जान लेते हैं।

महिलाओं को डीएसपी बनने के लिए 152 सेंटीमीटर की हाइट की आवश्यकता होगी और पुरुष को डीएसपी बनने के लिए 165 सेंटीमीटर हाइट की आवश्यकता होगी। लेकिन अगर आप OBS – SC/ST कैटेगरी में आते हो तो आपको कुछ छूट दी जाती है।

DSP बनने के लिए कितनी उम्र चाहिए

न्यूनतम डीएसपी बनने के लिए 21 साल की उम्र चाहिए और अधिकतम 30 से 35 साल की होनी चाहिए इसमें जो आरक्षित श्रेणी के लोग आते हैं उन लोगों को 3 से 4 साल की छूट दी जाती है।

डीएसपी की सैलरी कितनी होती है ? (What is the salary of DSP)

जब किसी व्यक्ति को डीएसपी के पद पर नियुक्त किया जाता है तो उसे शुरू में 50000 से 70000 के बीच में सैलरी दी जाती है। लेकिन जैसे-जैसे प्रमोशन होता जाता है,

वैसे सैलरी बढ़ती चली जाती है और अगर आखिर की बात करें तो डीएसपी की 3,00000 से 350,000 तक सैलरी हो जाती है और इसके अलावा भी डीएसपी को बहुत सारे सुविधाएं दिए जाते हैं।

डीएसपी के मुख्य कार्य

डीएसपी को एक जिला संभालने के लिए दिया जाता है 1 जिले में 4 से 5 थाने आते हैं सभी थानों की देखभाल और थाने को चलाने का काम डीएसपी करता है। इसके अलावा डीएसपी का जिले में सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी होती हैं।

और लूटमार, ड्रग माफिया, और ट्रैफिक जैसी घटनाओं को रोकने का काम डीएसपी का होता है। 

डीएसपी से बड़ा एसपी होता इसलिए जिले की कोई भी शिकायत एसपी के पास जाती है तो उसको ठीक करने का काम एसपी डीएसपी को देता है। और फिर डीएसपी सभी थानों में वह सूचना दे देता है। जो सरकार के तरफ से नियम लागू किए जाते हैं।

DSP बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

डीएसपी बनने के लिए आपको यूपीएससी का एग्जाम देना होता है इस एग्जाम को आपको तीन बार में पास करना होता है। लेकिन इस एग्जाम पास करने के लिए आपको हिस्ट्री पढ़नी होती है और भी बहुत सारी किताबें पढ़नी होती हैं।

डीएसपी बनने के लिए कौन सी बुक पढ़े?

डीएसपी बनने के लिए कोई भी किताब मुख्य नहीं है आप इसको अपने हिसाब से सब्जेक्ट को ले सकते हो और डीएसपी बन सकते हो।

डीएसपी बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?

जिस सब्जेक्ट से आप ग्रेजुएशन को कंप्लीट करते हो उसी सब्जेक्ट से आप यूपीएससी का एग्जाम दे सकते हो। इसके अलावा आप अपने इंटरेस्ट के हिसाब से भी सब्जेक्ट को ले सकते हो लोक सेवा आयोग ने सब्जेक्ट की एक लिस्ट रखा है। उस लिस्ट में से आप अपने इंटरेस्ट के हिसाब से अपने सब्जेक्ट को ले सकते हो इसमें करंट अफेयर, ऐतिहासिक, राजनीतिक, जैसे टॉपिक पढ़ाए जाते हैं।

सरकार द्वारा एक राज्य DSP को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

  • महिंद्रा बोलेरो/टोयोटा, इनोवा जैसा एक ऑफिशियल four wheeler।
  • गार्ड के साथ एक ऑफिशियल घर 24*7 ड्यूटी पर मौजूद है।
  • एक निजी किचन और एक घर का केयरटेकर।
  • रखवाली और सुरक्षा के लिए तीन PSO (personel सुरक्षा गार्ड)।

DSP के बारे में रोचक फैक्ट्स

  • DSP का पद 1876 में बनाया गया था क्योंकि स्वदेशीकरण की नीति पेश की गई थी।
  • लॉर्ड कार्नवालिस ने भारत में पुलिस अधीक्षक की शुरुआत की।
  • शकुंतला सीनियर भारतीय पुलिस में पहली महिला थीं जो बाद में 1969 में उप-अधीक्षक बनीं।
  • पुलिस उपाधीक्षक का पद राष्ट्रीय पुलिस कैडेट कोर में एक अधिकारी द्वारा प्राप्त उच्चतम रैंक है।
  • DSP राष्ट्रमंडल और पूर्व में ब्रिटिश साम्राज्य में कई पुलिस बलों द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक Rank है।
  • भारतीय धावक हिमा दास को असम पुलिस के DSP के रूप में शामिल किया गया।

More Important Full Forms:

DSP Full Form: Conclusion

तो दोस्तों ये था एक DSP या DSP अधिकारी से जुडी सारी जानकारी। इसक लेख में मैं आपको डिएसपी का फुल फॉर्म (DSP full form in Hindi) के अलावा ये भी बताया है की डीआईजी क्या है (what is DSP), DSP officer कैसे बने, DSP बनने के लिए योग्यता, सैलरी, अन्य सुविधाएं आदि की भी विस्तृत जानकारी दिया है इस लेख में।

दोस्तों डिएसपी ऑफिसर को अनेको सुविधाएँ तो मिलती ही हैं पर भारत में देश के स्तर के अलावा समाज में भी काफी इजत होती है इनकी क्योकि देश के लिए ये बहुत बड़ा योगदान देते हैं।

अगर आपका भी सपना है की आप एक DSP officer बनो और देश या समाज की सेवा करो, देश की कानून वयवस्था को सुचारू रूप से चलाओ तो इसके लिए आपको दृढ संकल्प और त्याग की जरूरत पड़ेगी। आपको ये पता होना चाहिए की की Dsp बनने के लिए दी जाने वाली राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा बहुत ही कठिन होता है इसलिए आपको बहुत अच्छी तयारी करनी होगी तब जाके आप अच्छे मार्क्स की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों हमारी की सुभकामनाएँ आपके साथ है।

अंत में मैं आपसे यही काना चाहूँगा की अगर आपको DSP full form, (DSP का फुल फॉर्म), DSP कैसे बने, सैलरी, योग्यता आदि की जानकारी अच्छी लगी हो और आपको इस लेख से कुछ सिखने को मिला हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर अवश्य करने ताकि अन्य लोग भी DSP full form in Hindi जान सकें।

Related Articles

Leave a Comment