25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

NGO Full Form: एनजीओ क्या है और इसके कार्य व उदेश्य (NGO का फुल फॉर्म)

NGO Full Form: जैसा की देश भर में बहुत से ऐसे लोग है जिनका कोई और किसी प्रकार का सहारा नही होता है जो बेसहाय है। ऐसे लोगो की तादात देश भर अत्यधिक है और बढ़ती ही जा रही है। देश में आज ऐसे बहुत से गरीब और बेसहारा लोग है जो गरीबी और उत्पीड़न का निरंतर शिकार हो रहे है। कहते है न भगवान किसी न किसी को भेज देता है ऐसे लोगो के सहारे किए। आज के इस कलयुग के समय में जहाँ इंसानियत (huminity) शब्द गायब हो गया है तो उन्हीं में से एक NGO Organization किसी फरिश्ते से कम नही है जो अपने प्रॉफिट के बारे में बिना सोचे समझे इन बेशरा लोगो की मदद करने में तत्पर है।

ngo full form

NGO के जरिए लोगो की आर्थिक व स्वास्थ्य रूप से मदद करके social work किया जाता है। देखा जाए तो आज की इस भागती दुनिया में अपने अपनो को पहचानने से इंकार कर देते है लेकिन आज के समय में बहुत कम ऐसे लोग मिलते है जिनमे इन्सानियत नाम की चीज जिंदा होती है।

यदि बात करे NGO के बारे में तो यह एक non government organisation अर्थात यह आर्गेनाइजेशन सरकारी नही है, इसकी गिनती private organisation मे आती है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती हालांकि सरकार का थोड़ा बहुत सहयोग होता है।

इसके अंतर्गत बहुत प्रकार के काम किए जाते है, जैसे विधवा (widow) महिलाओं के लिए आवास(रहने का इंतजाम) जिनका जब कोई नही होता इस दुनिया में तब NGO इन महिलाओं के लिए मसीहा बनकर उभरता है।

NGO अनाथ बच्चे जिनका कोई सहारा नहीं  होता ऐसे बच्चों को पढ़ाना,उनका देख रेख करना और उनसे जुड़ी हर जिम्मेदारी को निभाने का प्रण NGO लेता है और सबसे बड़े कार्य को निभाना जो आज के समय में बेहद जरूरी है वो है

महिलाओं के प्रति सुरक्षा देना। NGO वृद्धों के लिए भी मसीहा बन चुका है। NGO का मुख्य काम लोगों को जागरूक भी करना है। चलिए आज के इस लेख में मैं आपको NGO full form, NGO क्या है, NGO meaning in Hindi, इसके कार्य, उद्श्य आदि के बारे में विस्तार से देखें।

NGO Full Form: NGO क्या है?

जैसा की NGO का एक प्राइवेट आर्गेनाइजेशन है। NGO कोई भी non profitable, social structure, बच्चों, गरीबों और पर्यावरण आदि के मुद्दे को ठीक करने के लिए स्थापित व्यक्तियों का voluntary group है।

NGO सामाजिक आर्थिक सुधार और empowerment के लिए काम करते हैं। NGO न तो एक गैर सरकारी संगठन है और न ही एक सामान्य राजस्व कॉर्पोरेट है। देश भर बहुत सारी NGOs है उनमें से कुछ इस प्रकार है Uday Foundation, Karmayog, Goonj,Smile Foundation,  Akshaya Trust Pratham, Deepalaya, HelpAge India Sargam,Sanstha Udaan Welfare Foundation,Sammaan Foundation LEPRA Society बहुत प्रकार के NGOs भारत में स्थापित किए गए है।

हर साल 27 February को World NGO day मनाया जाता है

NGO काम कैसे करता है?

NGO को किसी एक व्यक्ति के द्वारा नही चलाया जा सकता इसके लिए एक विशाल ग्रुप की जरूरत होती है। NGO में आठ या इससे ज्यादा व्यक्ति शामिल होते है। इसका मकसद profit पाना नहीं होता है बल्कि इसे दूसरे की भलाई करने के लिए चलाया जाता है। किसी ऐसे व्यक्तियों का ग्रुप जो social work या social improvement का काम करने की इच्छा रखते है तो वह Registered या बिना Register किये NGO द्वारा इन कार्य को कर सकता है।

लेकिन registered NGO होने पर यह फायदा मिलता है की आप social welfare के लिए जो कार्य कर रहे है उसके लिए आप सरकार से आर्थिक रूप मदद प्राप्त कर सकते है।

NGO के कार्य

NGO के कार्य में अलग अलग तरह के काम शामिल है जिसमें गरीब बेसहारा लोगों की जरूरतों को पूरा करना और सिर्फ गरीब और बेसहारा ही नही बल्कि उन लोगो की भी मदद करना जो शारीरिक रूप(डिसेबल्ड पर्सन) से कार्य करने में सक्षम नहीं होते है।

दुनिया भर में NGO अलग अलग प्रकार के social welfare और human welfare के उद्देश्य से कार्य करते है। यह organization लगातार development की direction में काम करते है और समाज में positive changement लाते है।

NGO का कार्य जरुरतमंद लोगों की मदद करना है। यह गरीब और बेसहारा लोगों के दुःख दर्द को समझते है और उनके दुख को कम करते है। NGO ऐसे बहुत सारे लोगों को खोज कर ही लेते है जो इनके साथ साथ गरीब लोगों की सहायता कर सके। NGO का मकसद धन और शोहरत कमाना नही होता है बल्कि यह खुद ही आर्थिक रूप से लोगों की सहायता करने का काम करती है। यही NGO की विशेषता होती है। और इसलिए बेसहारा और गरीब लोग इसे अपना घर मानते है।

Types of NGO

1. Bingo (Business Friendly International NGO)

2. Engo (Environmental NGO)

3. Gongo (Government-organized

4. Non-governmental Organizations)

5. Ingo (International NGO)

6. Quango (Quasi-autonomous NGO)

NGO कैसे बनाए

यदि आप NGO बनाने के इच्छुक हो रहे है,तो उसके लिए सबसे पहले आपको NGO Organization बनाने के rules को समझना होगा। क्योकि यह नियम राज्य के हिसाब से अलग अलग होते है। इन नियमों को Follow करके ही आप NGO बना और विकसित कर सकते है। NGO में काम करने के लिए आपको NGO का member बनना होगा। आप NGO के Registration के समय ही इसके member बन सकते है।

NGO के आर्गेनाइजेशन के लिए आपको इसके लक्ष्य, उद्देश्य को तय करने के साथ ही इसके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सलाहकार सदस्य आदि सदस्य तय करने होते है। इन सबसे मिलकर ही NGO का ढांचा तैयार किया जाता है। NGO शुरू करने से पहले आपको लोगों की problems को पहचानना होगा। उसके हिसाब से अपने NGO के goal और mission को पहचाने और समाज के अंदर लोगों को क्या problems है उसके according NGO में कार्य किया जाता है।

कई सारे लोग अपनी मुसीबत के लिए आवाज नहीं उठा पाते है। उनकी मुसीबत कोई नहीं सुनता  इसलिए किसी भी NGO का यही goal होना चाहिए की वह लोगों की दुविधा को सुने, समझे और उसके हिसाब से अपने NGO को start करे तभी NGO का positive प्रभाव दिखाई देता है।

और NGO एक अच्छे आर्गेनाइजेशन के रूप में समाज में घुल जाता है।

NGO बनाने के लिए डॉक्यूमेंट्स :

1.ट्रस्ट डीड / मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन

2.नियम और विनियम / ज्ञापन

3.एसोसिएशन विनियमन के लेख

4.राष्ट्रपति से शपथ पत्र

5.ID Proof (voter id/aadhar card)

6.Domicile Certificate

7.रजिस्टर्ड कार्यालय का पता प्रमाण

8.Passport

NGO के फायदे :

  • गरीबी और बेसहारा से जी रहे लोगो के मसीहा NGO अनाथ बच्चों और असहाय वृद्धों को अच्छा स्वास्थ और शिक्षा प्रदान करना है।
  • Government Primary एवं secondary स्कूल के बच्चों को Protein युक्त भोजन provide करवाना।
  • आर्थिक रूप (economical weak) से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध कराना और उसे जुड़ी समस्या को सुलझाना।
  • Mentally और Physically शोषित महिलाओं की मदद करना।
  • Water Conservation के कार्य करना एवं इसके के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना।
  • Tribal Society को बेहतर health और facility प्रदान करना एवं उनकी सभी समस्याओं को solve करना।
  • घर से निकले गए गरीब एवं अनाथ वृद्ध लोगों को आवास(रहने का स्थान), स्वास्थ सुविधाएँ एवं भोजन facility provide कराना।

More Important Full Forms:

Conclusion

NGO के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त करके हम इस conclusion पर पहुंच गए है की NGO जैसे महान social service से जुड़कर बेसहारा  और गरीब लोगों के सहारा बनना और उससे जुड़ी मुसीबतों को हल करना किसी महान कार्य से कम नहीं है। यदि आप भी लोगो के लिए सेवा भावना की इच्छा रखना चाहते है तो NGO से join होके वो तमाम बेसहारा लोगों का सहारा बन कर उनकी सेवा कर सकते है।

उम्मीद करते है की इस आर्टिकल में NGO से जुड़ी तमाम जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई होगी।

इस लेख में मैंने आपको NGO की सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोसिस किया है जैसे NGO kya haiNGO ka full form (NGO full form in Hindi), NGO से अभिप्राय?, NGO के उदेश्य और इसके फायदे, आदि।

अंत में मैं आप से यही कहना चाहूँगा की अगर आपको NGO full form, what is NGO in Hindi वाली यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पे शेयर जरुर करें। अगर आप कुछ कहना या पूछना चाहते हैं तो निचे कमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment