25+ Spoken English PDF Ebook Bundle Download

All Rashi Names By Letter: राशियों के नाम हिंदी में

Rashi Name: बहुत से लोग अपनी राशि को लेकर असमंजस में रहते हैं। पहले जमाने में लोग राशि को बहुत महत्व देते थे लेकिन आज के मॉडर्न जमाने मे इन राशियो का महत्व घटता जा रहा है। लेकिन अब भी भारत के कई ऐसे राज्य व शहर है, जहाँ राशियों को विशेष महत्व दिया जाता है।

rashi name

इन्ही राशियो की सहायता से बच्चें के नामकरण जैसे कई शुभ कार्य किये जाते है। राशि को अंग्रेजी मे Zodiac कहते है। किसी भी शादी के गुण या दोष को विचारने के लिए या किसी भी इंसान के भविष्य की गणना करने के लिए राशियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

आज का हमारा यह लेख राशी से ही समन्धित है। इस लेख में मैं आपको सभी राशियों के नाम (All Rashi name) हिंदी में बताने वाला हूँ साथ ही हम यह भी जानेंगे की कौन सा letter से सुरु होने वाला नाम का व्यक्ति की राशी के अंतर्गत आता है।

Rashi Name in Hindi (राशी के नाम)

अलग अलग राशिफल वाले नाम के लिए अलग अलग राशि होती है। राशि की बात करे तो यह कुल मिलाकर संख्या में 12 होती है।

12 राशियों के नाम –

  1. Mesh  Rashi (मेष राशि)
  2. Vrishabh  Rashi (वृषभ राशि)
  3. Mithun  Rashi (मिथुन राशि)
  4. Kark  Rashi (कर्क राशि)
  5. Singh  Rashi (सिंह राशि)
  6. Kanya  Rashi (कन्या राशि)
  7. Tula  Rashi (तुला राशि)
  8. Vrishchik  Rashi (वृश्चिक राशि)
  9. Dhenu  Rashi (धनु राशि)
  10. Makar  Rashi (मकर राशि)
  11. Kumbh  Rashi (कुंभ राशि)
  12. Meen  Rashi (मीन राशि)
राशी (Phonetic)Rashi EnglishSignSwamiColorNag
मेष (Mesh)Ariesमेढामंगलसिन्दूरीमूंगा
वृषभ (Vrushabh)Taurusबेलशुक्रसफेदहीरा
मिथुन (Mithun)Geminiयुवा दंपत्तिबुधहरापन्ना
कर्क (Kark)Cancerकैकडाचन्द्रसफेदमोती
सिंह (Sinh)Leoशेरसूर्यलालमाणिक्य
कन्या (Kanya)Virgoकुमारी कन्याबुधहरापन्ना
तुला (Tula)Libraतराजूशुक्रसफेदहीरा
वृश्चिक (Vrushchik)Scorpiusबिच्छुमंगलसिन्दूरीमूंगा
धनु (Dhanu)Sagittariusधनुष, धर्नुधारीगुरुपीलापुखराज
मकर (Makar)Capricornusमगरमच्छशनिनीलानीलम
कुंभ (Kumbha)Aquariusघड़ा, कलशशनिनीलानीलम
मीन (Meen)Piscesमछलीगुरुपीलापुखराज

अपनी राशि कैसे पहचाने?

बहुत से लोग लोगों को अपने राशि के बारे में कम पता होता है वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने राशि को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं। लोग अक्सर सवाल करते हैं की मेरा राशी का नाम क्या है, मैं किस राशी का हूँ?, मेरा राशिफल क्या है आदि।

जैसा कि हम जानते हैं अलग-अलग राशिफल नाम वालों के लिए अलग-अलग राशि होती है। यदि आप अपने राशि को लेकर असमंजस में हैं तो हम आपको आपकी राशि पहचानने में मदद करेंगे। आपको अपने राशि पहचानने के लिए आपका नाम जिस अक्षर से शुरू होगा उस अक्षर को नीचे दिए गए राशिफल से मिलाए और अपनी राशि को जाने।

1.मेष राशि (Mesh Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम (जो गुप्तनाम बचपन में रखा जाता) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो से शुरू होता है वह लोग मेष राशि के अंतर्गत आते है।

12 तरह की राशि(Rashi) में पहली राशि के तौर पर मेष राशि का नाम लिया जाता है। मेष राशि का नक्षत्र तारामंडल होता है और इस राशि का तत्व अग्नि(आग) होता है। राशि का गुण cardinal होता है तथा मेष राशि के स्वामी(Swami) के तौर पर मंगल ग्रह को माना जाता है। इस राशि का निशान मेढा या भेडा पाया जाता है।

2. वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होता है वो वृषभ राशि के पाए जाते है। यह राशि का दूसरा नाम वृष होता है। वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रंग नीला(Blue) और गुलाबी(Pink) माना जाता है और enrold(एक प्रकार का रत्न) इनके लिए शुभ रत्न होता है।

वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन सोमवार,बुधवार और शुक्रवार माना जाता है। इस तरह के राशि का निशान बैल होता है। यदि अंक की बात करे तो इनके लिए शुभ अंक 2 और 6 माना जाता है। ऐसा माना जाता है की वृषभ राशि वाले लोगो की कन्या और मकर राशि वालों के लोगो के साथ अच्छा व्यवहार बना रहता है।

3. मिथुन राशि (Mithun Rashi)

जिन लोगों का राशि नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से शुरू होता है वह मिथुन राशि के अंतर्गत आते हैं। राशि की सीरीज में Mithun rashi का स्थान तीसरा होता है इसका निशानी युवा दंपत्ति (पति पत्नी) या जुड़वा भी होता है और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह(Mercury) होते हैं। मिथुन राशि को इंग्लिश भाषा में Gamini कहा जाता है इनका राशि तत्व वायु(हवा) होता है।

4. कर्क राशि (Kark Rashi)

जिन लोगों का राशि नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो से शुरू होता है वह लोग कर्क राशि के होते हैं। यह चौथा राशि होता है जिसका निशान केकड़ा (crab) होता है और इसके स्वामी चंद्रमा होते हैं। kark rashi को इंग्लिश भाषा में cancer कहा जाता है। इनके लिए शुभ दिन Thursday और Tuesday होता है और सबसे अच्छा नंबर 2 और 7 माना जाता है। कर्क राशि वाले लोगों की वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के साथ अच्छी खासी बनती है। इनके लिए शुभ रंग सफेद(White) और पीला(Yellow) होता है।

5. सिंग राशि (Singh Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है वे लोग सिंग राशि के होते है। इंग्लिश में Singh rashi को लियो (Lio) कहा जाता है जो पांचवी राशि होती है। इस राशि का निशान शेर (Lion) होता है और राशि का स्वामी(Lord) सूरज(Sun) होते हैं। इनका राशि तत्व अग्नि(आग) होता है।

इन प्रकार की राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रंग पीला(Yellow) और आसमानी(Sky blue) होता है और शुभ रत्न diamond होता है। इनके लिए अच्छा दिन Thursday, Tuesday और Sunday होता है तथा शुभ नंबर 1 और 4 होता है। इस राशि वालो का मेल धनु और सिंह राशि वाले से ज्यादा बनता है।

6. कन्या राशि (Kanya Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो इन अक्षरों से शुरू होता ही वो लोग कन्या राशि के माने जाते है। इंग्लिश में Kanya rashi को वर्गों (Vergo) कहा जाता है। इस का निशान कुंवारी कन्या होता है और इस राशि के मालिक बुध(मर्करी) होते हैं। Kanya rashi वाले लोगों के लिए शुभ रंग नीला (Blue) होता है और इनके लिए अच्छा दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार होता है और शुभ नंबर 5 होता है।

7. तुला राशि (Tula Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते इन अक्षरों से आरंभ होता ही वह तुला राशि के पाए जाते है। 12 Rashiyon में तुला राशि का स्थान सातवा होता है जिसका निशान तराजू  होता है और तुला राशि के मालिक शुक्र ग्रह (Venus) होते है। इंग्लिश में तुला राशि को Libra बोला जाता है। इनके लिए शुभ रंग blue होता है और अच्छा दिन सोमवार और शनिवार होता है और कीमती नंबर 6 होता है।

8. वृश्चिक राशी (Vrishchik  Rashi)

न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू अक्षरों से जिन लोगो के राशि नाम की शुरुआत होती है वो लोग वृश्चिक राशि के होते है। राशियों की सूची में vrishchik की आंठवी होती है जिसका चिन्ह बिच्छू होता है और वृश्चिक राशि के मालिक मंगल (Mars) होते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुभ रंग लाल(Red) और भूरा(Brown) होता है और इनके लिए शुभ रत्न ओपल (opaal) होता है तथा बेहतरीन दिन सोमवार, रविवार और गुरूवार होता है। इनके लिए सबसे lucky नंबर 8 होता है।

9. धनु राशि (Dhanu Rashi)

य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे इन अक्षरों से शुरू होने वाले राशि नाम के लोगो को धनु राशि कहा जाता है। राशियों की लिस्ट में धनु राशि का स्थान 9th होता है जिसका निशान धनुष (Bow)  होता है और इस राशि के स्वामी बृहस्पति (Jupiter) होते हैं। इंग्लिश में धनु राशि को सैजिटेरियस(sagittarius) राशि कहा जाता है। भारत देश में बहुत लोगों की राशि धनु राशि ही होती है। Dhanu rashi वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा रंग नीला और पीला होता है और इनके लिए शुभ रत्न काला मोती (black pearl) होता है। इनके लिए lucky दिन बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार होता है और शुभ अंक 9 होता है।

10. मकर राशी (Makar Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है वह लोग मकर राशि के होते है। राशि की लिस्ट में 10th नंबर पर मकर राशि का स्थान आता है। मकर राशि के गुरु बृहस्पति (Jupiter) होते हैं। मकर राशि वाले लोगों के लिए lucky रंग सफायर (Sapphire) होता है और सबसे कीमती दिन शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार होता है तथा 1 और 8 नंबर इनके लिए बेहद लकी होता है। इस राशि का चिन्ह बकरा होता है।

11. कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

जिन लोगो का राशि नाम गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द से शुरू होता है वो लोग कुंभ राशि के होते है। Kumbh rashi वाले लोगों के लिए शुभ रंग नीला(Blue) और काला(Black) होता है। इनके लिए शुभ दिन शनिवार और मंगलवार होता है तथा 8 नंबर इनके लिए बहुत लकी माना जाता है। इनका चिन्ह *कंधे पर एक घड़ा लिए हुए पुरुष* होता है।

12. मीन राशि (Min Rashi)

जिन लोगो के राशि का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, च इन अक्षरों से शुरू होता है वो लोग मीन राशि के होते है। यह राशि चक्र की सबसे आखिरी राशि होती है जिसे इंग्लिश में picasa कहा जाता है। मीन राशि का निशान मछली (Fish) होता है। मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रंग पीला (Yellow) और हरा (Green) होता है और इनके लिए शुभ रत्न पीला सफायर(Yellow Sapphire) होता है। इस राशि के लिए अच्छा दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार होता है तथा लकी नंबर 3 होता है।

Rashi Nameराशियों के letter
 मेष राशीचू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
वृष/वृषभ राशी ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन राशीका, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क राशीही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो
 सिंह राशीमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या राशीढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला राशीर, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते
वृश्चिक राशीतो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू
धनु राशीय, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे
मकर राशीभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुम्भ राशीगू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द
मीन राशीदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

Rashi Name In Hindi: Conclusion

राशि नाम और राशि फल (Rashiphal) के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त करके हम इस conclusion पर पहुंच गए हैं की ज्यादातर माता पिता अपने बच्चे को राशि नाम देना चाहते हैं लेकिन इससे पहले वो इसका मतलब जानने का कोसिस नहीं करते हैं। राशि नाम का मतलब राशि चक्र, संग्रह का सिग्नेचर होता है। Rashi Name रखने से आपका बच्चा भी इस नाम के हिसाब से व्यव्हार करने लगता है। इस वजह से भी बच्चे का नाम राशि रखने से पहले उसका अर्थ जरूर पता होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment